गौमाता की पूजा करने से घर में आती है सुख-राजेश मनन

गौ अष्टमी के अवसर पर भाजपा नेता राजेश मनन द्वारा परिवार सहित की गई गौ माता की पूजा।

कपूरथला(बॉबी शर्मा)कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि पर मंगलवार को जिले में धूमधाम से गोपाष्टमी मनाई गई।लोगाें ने गाय और गोविंद की पूजा-अर्चना कर धन और सुख-समृद्धि की कामना की।इस अवसर पर भाजप एनजीओ सेल के प्रदेश संयुक्त सचिव राजेश मनन ने परिवार सहित गौ अष्टमी के अवसर पर गौ माता की पूजा की और गौ माता को हरा चारा खिलाया।राजेश मनन ने कहा कि हम सब लोगों को गौ माता की पूजा करनी चाहिए।इससे घर में समृद्धि,शांति और सुख की प्राप्ति होती है।उन्होंने कहा कि जब कृष्ण भगवान ही इस पृथ्वी पर अवतार होकर गाय की पूजा की है।इससे बढ़कर बात क्या हो सकती है।इसीलिए हर एक मनुष्य को गाय पालनी चाहिए।राजेश मनन ने कहा कि विश्व में भारत ही एक ऐसा देश है जहां पर गाय को गौ-माता का दर्जा देकर इसकी पूजा की जाती है।गाय को किसी भगवान से कम नहीं माना जाता।हम अपनी सुख समृिद्ध के लिए गाय का पूजन करते है।गाय समस्त प्राणियों की माता के सदश सर्व सुखों को देने वाली है।गाय की सेवा करने पर हमें जहां एक ओर सुख शांति की प्राप्ति होती है।वहीं गाय के दूध से हमें तंदरूस्ती मिलती है तो वहीं गौमूत्र से अलग अलग बीमारियों के लिए दवाइयां भी बनाई जाती है।गाय के शरीर में 33 करोड़ देवी,देवता निवास करते हैं।तीर्थ में जाकर स्नान दान से,ब्राह्मणों को भोजन कराने से,संपूर्ण व्रत उपवास,सब तपस्या,महादान तथा हरि की अराधना करने पर जो पुण्य सुलभ होता है।उन्होंने कहा कि मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान श्रीकृष्ण ने पहली बार गाय चराई थी।यशोदा मईया भगवान श्रीकृष्ण को प्रेमवश कभी गौ चारण के लिए नहीं जाने देती थीं।लेकिन एक दिन कान्हा ने जिद कर गौ चारण के लिए जाने को कहा।तब यशोदा जी ने ऋषि शांडिल्य से कहकर मुहूर्त निकलवाया और पूजन के लिए अपने श्रीकृष्ण को गौ चारण के लिए भेजा।तभी से इस दिन गाय की पूजा की जाती है।मान्यता है कि गाय में 33 करोड़ देवताओं का वास होता है।इसलिए गौ पूजन से सभी देवता प्रसन्न होते हैं।ऐसी मान्यता है कि गौ सेवा करने वाले लोगों का जीवन धन धान्य और खुशियों से भर जाता हैं।इसलिए गाय माता की पूजा व सेवा करनी ही चाहिए।


Article Categories:
धर्म · पंजाब · राजनीति
Likes:
0

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *