हिमाचल और गुजरात में फिर बनेगी भाजपा सरकार:पासी/शर्मा/सूरी

कपूरथला(बॉबी शर्मा)हिमाचल और गुजरात में एक बार फिर से भाजपा सरकार बनेगी और दोनों राज्यों में फिर से कमल खिलेगा।यह उद्गार भाजपा प्रदेश कार्यकारणी के सदस्य परषोतम पासी,जिला महासचिव जगदीश शर्मा व मंडल प्रधान चेतन सूरी ने कहे।भाजपा नेताओं ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार के कार्यकाल में हिमाचल और गुजरात में अभूतपूर्व और रिकार्ड विकास कार्य हुए हैं।कांग्रेस पूर्व की तरह इस बार भी मतदाताओं में भ्रम फैलाकर चुनाव में जा रही है।जबकि हम केवल विकास और सेवा के कार्यों के बल पर चुनाव में है।उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता काम और सेवा कार्यो को अपना समर्थन प्रदान करती है।परषोतम पासी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की नीतियों के चलते लोगों को बेहतर योजनाएं व विकास कार्य हुए हैं।अब गुजरात में भाजपा सरकार रिपीट होगी और 150 सीटों के लक्ष्य हासिल कर पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी।उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के रेल नेटवर्क से जोड़कर तेजी से एक जिले को दूसरे जिले में रेल सुविधा पहुंचने के लिए प्रयास तेज हुए हैं।उन्होंने कहा कि हिमाचल में इस बार रिवाज बदलना तय है।हिमाचल प्रदेश में फिर से भाजपा की ही सरकार बनेगी।भाजपा के पास दृढ़ नेतृत्व के साथ एक मजबूत संगठन है,जिसके बल पर भाजपा की सरकार मिशन रिपीट करेगी। कांग्रेस चुनाव से पहले ही अपनी हार स्वीकार कर चुकी है।जगदीश शर्मा ने कहा कि भाजपा की कार्यशैली अपने आप में अनुसंधान का विषय है।केवल भारतीय जनता पार्टी की सरकार ही आमजन की अपेक्षाओं। और आकांक्षाओं को समझती है और उन्हें पूरा करने के लिए प्रयासरत रहती है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस का अंदरूनी ढांचा पूरी तरह से टूट चुका है।आज उसके बडे़ नेता पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं।उन्होंने कहा कि भाजपा विश्व में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभर कर सामने आई है।देश की जनता ने भाजपा को अपना पूरा समर्थन दिया है।चेतन सूरी ने कहा कि मोदी सरकार के आने से अब विश्व स्तर पर परिस्थितियों में बदलाव हुआ है।कांग्रेस सत्ता में रहते हुए भारत विरोधी ताकतों को लेकर बेहद नरम रही।ऐसे लोगों के खिलाफ केस तक दर्ज करने से कतराते थे।उन्होंने कहा कि भाजपा के अलावा सीमावर्ती इलाके में विकास कोई नहीं कर सकता है।राष्ट्रवादी विचारों वाली पार्टी ही देश का भला कर सकती है।उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सत्ता के लिए नहीं बल्कि सेवा के लिए आते हैं।विकास कार्यों में और तेजी लाने के लिए भाजपा का सत्ता में रहना बेहद जरूरी है।


Article Categories:
पंजाब · राजनीति · लेटेस्ट
Likes:
0

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *