विजय चोपड़ा ने सदैव अच्छे कार्य के लिए प्रेरित किया है,नरेश पंडित

विहिप-बजरंग दल ने श्री विजय चोपड़ा के जन्म दिवस पर परमपिता परमात्मा से की उनकी लम्बी आयु व कुशल स्वास्थ्य की कामना

कपूरथला(बॉबी)देश के सर्वोच्च सम्मान पदमश्री अवार्ड से सम्मानित हिन्द समाचार पंजाब केसरी समूह के मुख्या संपादक विजय चोपड़ा जी के जन्मोत्सव पर बुधवार को विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल के नेताओ ने मंदिर धर्मसभा में भगवान श्री राम के श्रीचरणों में आरती कर परमपिता परमात्मा से श्री विजय चोपड़ा जी की लम्बी आयु व कुशल स्वास्थ्य की कामना की और कहा कि वे लगातार समाज का मार्गदर्शन सेवा के कार्य करते रहें ताकि जरूरतमंदों की मदद हो सके।इस अवसर पर बजरंग दल के पूर्व प्रदेश प्रधान व विश्व हिन्दू परिषद जालंधर विभाग के प्रधान नरेश पंडित ने कहा कि श्री विजय चोपड़ा ने सदैव अच्छे कार्य के लिए प्रेरित किया है और बजरंग दल को नियमित रूप से उनका सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा है।नरेश पंडित ने कहा कि श्री विजय चोपड़ा जी ने जहां लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया को नई ताकत ऊर्जा देकर प्रखर बनाया है,वहीं प्रिंट मीडिया की विश्वसनीयता को मजबूत किया है।श्री विजय चोपड़ा जी के नेतृत्व में समाचार पत्र समूह ने सामाजिक सरोकार को बखूबी निभाया है।विभिन्न प्रदेशों व देश को आपदा के समय मदद दी है,वहीं जम्मू-कश्मीर के आतंकवादी प्रभावित परिवारों को लगातार मदद देने का क्रम शहीद परिवार फंड के माध्यम से किया जा रहा है।श्री विजय चोपड़ा जी ने उत्तर भारत में अनेक सामाजिक संगठनों में सेवा भाव की नई ऊर्जा भरी है।वे अनेक सामाजिक कार्य के प्रेरणा स्रोत हैं।उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को समाज की सेवा के लिए आगे आना चाहिए। सामाजिक सेवा प्रभु की सच्ची सेवा है।गरीब एवं असहाय व्यक्तियों की अधिक से अधिक मदद करनी चाहिए।किसी भी व्यक्ति द्वारा समाज की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है।इससे जहां सेवा करने वाले व्यक्ति को मानसिक शांति मिलती है।वही समाज के प्रति उसका दायित्व भी पूरा होता है।इस अवसर पर विहिप जिला प्रधान राजकुमार अरोड़ा,बजरंग दल के जिला उपप्रधान आनंद यादव,जिला उप्परधा. बिन्नी शर्मा,शहरी प्रधान चंदन शर्मा,उपप्रधान विजय ग्रोवर[,आयन शर्मा,करन शर्मा,हन्नी,सतीश महाज,पंडित अरुण कुमार,पंडित विद्या सागर आदि उपस्थित थे ।


Article Categories:
धर्म · पंजाब · लेटेस्ट
Likes:
0

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *