विजय सांपला 2014 से 2019 तक पंजाब की होशियारपुर सीट से सांसद रहे। 2019 में उनका टिकट काट कर सोम प्रकाश को दे दिया गया था। 2024 में सांपला ने भी टिकट के लिए दावेदारी पेश की थी। भाजपा ने उन्हें टिकट न देते हुए सोम प्रकाश की पत्नी अनीता सोम प्रकाश को दे दिया।पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय सांपला जल्द ही पार्टी का दामन छोड़ सकते हैं। होशियारपुर से टिकट न मिलने पर सांपला हाईकमान से नाराज हैं। होशियारपुर से पार्टी ने अनीता सोम प्रकाश को टिकट दिया है।सांपला की नाराजगी उनके सोशल मीडिया एक्स पर बीते रोज देखने को मिली थी। भाजपा के ही एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि सांपला कांग्रेस और शिअद के संपर्क में हैं। जल्द ही वह पार्टी का दामन छोड़कर एक अन्य बड़े राजनीतिक दल के प्रबल चेहरे के रूप में सामने आ सकते हैं। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि वह शिरोमणि अकाली दल का दामन थाम सकते हैं। सांपला एससी कमिशन के पूर्व चेयरमैन रह चुके हैं। फिलहाल सांपला ने अब तक इस पर कोई घोषणा नहीं की है।
Author Profile
Latest entries
- पंजाब2024.04.20भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारणी सदस्य रिंपी शर्मा ने अनीता सोमप्रकाश से की मुलाकात
- पंजाब2024.04.19होशियारपुर से टिकट न मिलने पर पंजाब में बीजेपी छोड़ सकते हैं,, विजय सांपला,
- पंजाब2024.02.01लोकसभा चुनावो के लिए कार्यकर्ताओं पूरी तरह अलर्ट मोड पर रहे,मंजीत सिंह/शाम सुंदर अग्रवाल
- धर्म2024.02.01विजय चोपड़ा ने सदैव अच्छे कार्य के लिए प्रेरित किया है,नरेश पंडित