लोकसभा चुनावो के लिए कार्यकर्ताओं पूरी तरह अलर्ट मोड पर रहे,मंजीत सिंह/शाम सुंदर अग्रवाल

लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी की खंडूर साहिब में अहम बैठक,सोशल मीडिया के जरिए वोट साधने की तैयारी शुरू

कपूरथला(बोबी)2024 लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी एक्शन मोड में आ चुके हैं बुधवार को पार्टी की तरफ से हल्का खंडूर साहिब में कौर ग्रुप की एक विशेष बैठक जिला प्रधान हरजीत सिंह संधू की अध्यक्षता में आयोजित की गई।इस बैठक में लोकसभा हल्का खंडूर साहिब के कन्वीनर मंजीत सिंह राय,प्रभारी व भाजपा प्रदेश कार्यकारणी के सदस्य शाम सुंदर अग्रवाल सहित सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।इस बैठक में भाजपा द्वारा 2024 लोकसभा चुनाव की रणनीतियों को लेकर विचार विमर्श करते हुए भाजपा नेताओ ने विशेष तौर पर सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और पार्टी के जनसंपर्क कार्यक्रम के माध्यम से हर घर तक पहुंचने का दिशा निर्देश दिया।लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर आयोजित हुई इस बैठक में भाजपा नेताओ ने कार्यकर्ताओं को चुनाव को लेकर पूरी तरह अलर्ट मोड पर रहने का दिशा निर्देश दिया।बैठक को संबोधित करते हुए लोकसभा हल्का खंडूर साहिब के कन्वीनर मंजीत सिंह राय,प्रभारी व भाजपा प्रदेश कार्यकारणी के सदस्य शाम सुंदर अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं में हुंकार भरते हुए कहा कि बूथ जीता तो चुनाव जीता,इस मंत्र को आधार मानकर बूथ समिति,पन्ना प्रमुख और पेज कमेटी के सत्यापन का काम जल्द से जल्द पूरा करना है।डोर टू डोर संपर्क,सभी बूथ की ग्रेडिंग करनी है और आगामी सभी अभियान की चर्चा करते हुए भाजपा नेताओ ने कहा कि 4 फरवरी से लेकर 11 फरवरी तक पार्टी के अभियान से जन-जन को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।इसके अलावा बदलते परिवेश में सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी बातों को जन-जन तक सही रूप में पहुंचाया जा सकता है और सोशल मीडिया इसका बेहतर और सशक्त माध्यम है।सरकार की योजनाएं और तकनीकी रूप से सरकार के हर संदेश को जन-जन तक पहुंचाने में साइबर योद्धाओं की बहुत अहम भूमिका होगी।इसलिए आने वाले 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर बेहद सक्रिय रहने की आवश्यकता है।इस बैठक में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रणजीत सिंह मियांविंड,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बलविंदर सिंह खडूर साहिब के जिला कन्वीनर सुरजीत सिंह सागर,जिला उपाध्यक्ष अमरपाल सिंह,जिला प्रमुख हरप्रीत सिंह सिंदबाद, जिला महामंत्री शिव कुमार सोनी,जिला उपाध्यक्ष राणा गुलबीर सिंह,जिला सचिव सुखवंत सिंह,जिला सचिव हरमनजीत सिंह कल्ला,एससी मोर्चा अध्यक्ष गुलजार सिंह जहांगीर,किसान मोर्चा अध्यक्ष गुरसाहिब सिंह,मंडल अध्यक्ष पवन देवगन,मंडल अध्यक्ष मेहर सिंह बनिया, मंडल अध्यक्ष कुलदीप सिंह मल्लमोहरी,मंडल अध्यक्ष नरिंदर सिंह,किसान मोर्चा नेता कुलवंत सिंह भील,किसान मोर्चा नेता डाॅ.अवतार सिंह, एससी मोर्चा उपाध्यक्ष चरणजीत सिंह,उपाध्यक्ष हरजीत सिंह हैप्पी कंग,राजबीर सिंह कंग,सरपंच काबल सिंह,सरपंच अलादीनपुर हरदीप सिंह,परमजीत सिंह प्रिस लालपुर आदि बड़ी संख्या में मंडल पदाधिकारी,हल्का खडूर साहिब कोर ग्रुप सदस्य शामिल थे।


Article Categories:
पंजाब · राजनीति · लेटेस्ट
Likes:
0

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *