श्री गुरु गोबिंद सिंह साहिब जी के प्रकाश पर्व को समर्पित धंजल परिवार ने लगाया लंगर
कपूरथला(बॉबी शर्मा)मंगलवार को गुरु गोबिंद सिंह साहिब जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर स्टेट गुरुद्वारा साहिब से निकाले गए नगर कीर्तन के दौरान भाजपा नेता व पूर्व पार्षद राजिंदर सिंह धंजल की वर्कशाप में गुरु संगत के सम्मान में धंजल परिवार द्वारा चाय और खीर का लंगर लगाया गया।इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता शाम सुंदर अग्रवाल ने कहा कि सभी को इस तरह की सेवा के लिए आगे आना चाहिए।उन्होंने कहा कि हम इंसान हैं और इंसान होने के नाते हमारा पहला धर्म मानवता की सेवा करना है लेकिन आज समाज जिस दिशा में जा रहा है उसमें मानवता और निकटता का अभाव है लेकिन समाज में कुछ लोग ऐसे भी हैं जो समाज सेवा से इंसानियत की पहचान देते है।इसके साथ ही वह समाज के लोगों को इंसानियत का पाठ भी पढ़ाते हैं।इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता शाम सुंदर अग्रवाल,जगदीश शर्मा,विवेक सिंह सन्नी बैंस,गुरदीप सिंह धंजल,एकमबीर सिंह धंजल,हरप्रीत सिंह हैप्पी,कंवरजीत सिंह भाटिया,हिमांशु अरोड़ा,हरनिहाल सिंह आदि मौजूद रहे।
Author Profile

Latest entries
पंजाब2023.02.01महिलाओं को आर्थिक सशक्त बनाने के लिए बजट 2023 24 //रिंपी शर्मा
धर्म2023.01.22पत्रकारों की प्रसिद्ध संस्था डिजिटल मीडिया एसोसिएशन (डीएमए) ने की नए पदाधिकारियों की घोषणा, अमरप्रीत सिंह केवल कृष्ण पीएस अरोड़ा जतिन बब्बर और योगेश कत्याल को सौंपी जिम्मेदारी*
पंजाब2023.01.22पंजाब शिरोमणि अकाली दल को लगा बड़ा झटका
पंजाब2023.01.20स्वर्गीय संतोख चौधरी के परिवार को पत्र भेज देश के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी श्रद्धांजलि; कहा – जमीन से जुड़े परिश्रमी और लोगों की सेवा में समर्पित नेता थे संतोख चौधरी