कपूरथला(बॉबी शर्मा)श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर स्टेट गुरुद्वारा साहिब से नगर कीर्तन निकाला गया।नगर कीर्तन में भाजपा जिला सचिव रिंपी शर्मा ने शामिल होकर माथा टेका।रिंपी शर्मा ने संगत से दशम पातशाह के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि गुरू जी ने सदैव ही एक परमात्मा और
मानवता के लिए प्यार का संदेश दिया।उन्होंने लोगों को इस मार्ग पर चलने की अपील की।उन्होंने कहा कि आज के ऐतिहासिक दिन हमें एकजुट होने का प्रण करना चाहिए क्योंकि हमारे महान गुरूओं ने सदैव ही चढ़दीकलां में रहने का संदेश दिया है।लोगों को श्री गुरू गोबिंद सिंह जी द्वारा दर्शाए मार्ग पर चलने का आह्वान करते रिंपी शर्मा ने कहा कि सरबंसदानी की लामिसाल कुर्बानी विश्व इतिहास के लिए प्रकाश पुंज होगा जिसने दबे कुचले लोगों को मुगल हकूमत के जुल्म,दमन व अन्याय भरे शासन विरूद्ध जूझने का राह दिखाया।रिंपी शर्मा ने कहा कि श्री गुरू गोबिंद सिंह जी के महान जीवन का प्रत्येक पल हमारे लिये प्रकाश पुंज है जिन्होंने धर्म निरपेक्षता की सदियों पुरानी रिवायतों को कायम रखने के अतिरिक्त मानवीय अधिकारों तथा धर्म की आज़ादी की रक्षा के लिए बेमिसाल योगदान डाला।यहां तक कि इसकी खातिर उन्होंने अपने सहित सरबंस कुर्बान कर दिया।
Author Profile

Latest entries
पंजाब2023.02.01महिलाओं को आर्थिक सशक्त बनाने के लिए बजट 2023 24 //रिंपी शर्मा
धर्म2023.01.22पत्रकारों की प्रसिद्ध संस्था डिजिटल मीडिया एसोसिएशन (डीएमए) ने की नए पदाधिकारियों की घोषणा, अमरप्रीत सिंह केवल कृष्ण पीएस अरोड़ा जतिन बब्बर और योगेश कत्याल को सौंपी जिम्मेदारी*
पंजाब2023.01.22पंजाब शिरोमणि अकाली दल को लगा बड़ा झटका
पंजाब2023.01.20स्वर्गीय संतोख चौधरी के परिवार को पत्र भेज देश के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी श्रद्धांजलि; कहा – जमीन से जुड़े परिश्रमी और लोगों की सेवा में समर्पित नेता थे संतोख चौधरी