युवा शक्ति ही भारत को विश्व शक्ति बनाने का संकल्प पूरा करेगी- साहिब सिंह ढिल्लो


-देश में स्थिर सरकार के कारण दुनिया का भारत पर भरोसा बढ़ा

सुल्तानपुर लोधी(बॉबी शर्मा)भाजपा किसान मोर्चा के जिला प्रधान साहिब सिंह ढिल्लो ने कहा देश में स्थिर सरकार के कारण दुनिया का भारत पर भरोसा बढ़ा है।उन्‍होंने कहा वर्ष 2014 से पहले देश में स्थिर सरकारें न होने के कारण दुनिया को भारत पर अधिक भरोसा नहीं था।लेकिन 2014 और 2019 में देश के मतदाताओं ने दिल्ली में स्थिर और मजबूत सरकार के लिए जनादेश दिया।इस स्थिरता के कारण नीतियों और कार्य संस्कृति में स्थिरता आई और विकास के लिए मजबूत नींव तैयार हुई।इसीलिए अब दुनिया भारत पर भरोसा करने लगी है और भारत से जुड़ने के लिए पूरी दुनिया लालायित हो रही है।उन्होंने कहा अब युवा शक्ति ही भारत को विश्व शक्ति बनाने का संकल्प पूरा करेगी।ढिल्लो ने कहा युवाओं को ज्यादा से ज्यादा अवसर देना भाजपा की परंपरा रही है।यही कारण है कि भाजपा में युवाओं का प्रतिनिधित्व सबसे अधिक है।ऐसा इसलिए है क्योंकि भाजपा युवाओं पर सबसे अधिक भरोसा करती है।उन्होंने कहा कि आजादी मिलने से लेकर कारगिल युद्ध तक युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण रही है।उन्होंने कहा कि युवा शक्ति ने अलग अलग मौकों पर देश को हमेशा ही गौरवान्वित होने का अवसर दिया है।उन्होंने आगे कहा आज देश के युवा खिलाड़ियों की उम्मीदें और आकांक्षायें फैसले लेने और नीतियां बनाने का आधार बन रही हैं।नई शिक्षा नीति में खेलों को बढ़ावा देने से आधुनिक खेलों के बुनियादी ढांचे को तैयार करने पर जोर दिया गया है।ढिल्लो ने कहा आधुनिक तकनीक के साथ आज भारत में समृद्ध खेल संस्कृति तैयार हो रही है।प्रतिभाओं की तलाश,चयन और प्रशिक्षण से लेकर उनकी खेल संबंधी जरूरतों को पूरा करने के मामले में सरकार हर कदम पर प्रतिभावान युवाओं के साथ खड़ी है।हम उम्मीद करते हैं कि हमारे युवा देश का नाम रोशन करते रहेंगे और खेल के मैदान पर अपने सपनों को नई उड़ान देंगे।ढिल्लो ने ने पिछले 8 सालो में केंद्र सरकार द्वारा किए गए कामों को गिनाया।उन्होंने कहा कि भारत ने इतने तेज फैसले लिए,तेज गति से काम किया।देश के हर किसान को पीएम किसान योजना के दायरे में लाने का डन किसान,मजदूर, दुकानदार को पेंशन देने की योजना डन।पानी जैसे अहम विषय पर जल शक्ति मंत्रालय का गठन डन।मध्यम वर्ग के अधूरे घरों को पूरा करने के लिए घर बना कर दिए डन।दिल्ली के 40 लाख लोगों को घरों पर अधिकार देने वाला कानून ।तीन तलाक से जुड़ा कानून ।चाइल्ड एब्यूज के खिलाफ सख्त सजा का कानून ।उन्होंने कहा कि आज देश दशकों पुरानी समस्याओं का समाधान करते हुए 21वीं सदी में तेजी से आगे बढ़ रहा है।दुनिया के सबसे युवा देश को जिस गति से काम करना चाहिए हम वैसे ही कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि आज देश में हो रहे इन परिवर्तनों ने समाज के हर स्तर पर नई ऊर्जा का संचार किया है,उसे आत्मविश्वास से भर दिया है।आज देश के गरीब में ये आत्मविश्वास आ रहा है कि वो अपना जीवन स्तर सुधार सकता है,अपनी गरीबी दूर कर सकता है।


Article Categories:
पंजाब · राजनीति · लेटेस्ट
Likes:
0

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *