गुजरात में जीत पर भाजपाइयों ने जताई खुशी,कहा-2024 में पुरे देश में भी दौड़ेगी राष्ट्रवाद की लहर
कपूरथला()भाजपा हाईकमांड की तरफ से पूर्व कैबिनट मंत्री मनोरंजन कालिया को आमंत्रित राष्ट्रीय कार्यसमिति का सदस्य एवं पंजाब प्रधान अश्वनी शर्मा द्वारा प्रदेश कोर कमेटी का सदस्य नियुक्त जाने पर भाजपा एनजीओ सेल के प्रदेश संयुक्त सचिव राजेश मनन ने उनके घर जालंधर में पहुंच कर उनको फुल्लो का बुक्का देकर शुभकामनाये दी।इस अवसर पर राजेश मनन ने कहा कि मनोरंज कालिया पार्टी के ईमानदार और वफादार नेता है,जिन्होंने हमेशा भाजपा को बुलंदिओ पर पहुंचाने का कार्य किया है।उन्होंने कहा कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है,जिसमें कार्यकर्ता मेहनत के बल पर आगे बढ़ता है।भाजपा ने सदैव अपने कार्यकर्ताओं को मान-सम्मान दिया है,जिसके चलते भाजपा आज विश्व की नंबर वन पार्टी है।मनन ने कहा कि भाजपा संगठन को मजबूत बनाने के लिए पार्टी में मेहनती कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान दिया जाता है और दिया जाएगा।उन्होंने कहा कि गांव का कार्यकर्ता जितना मजबूत होगा,पार्टी उतनी ही अधिक मजबूत होगी।उन्होंने कहा कि भाजपा राष्ट्रवाद को समर्पित पार्टी है,जिसमें साधारण कार्यकर्ता को भी पूरा मान-सम्मान दिया जाता है और वह कार्यकर्ता मुख्यमंत्री या प्रधानमंत्री पद की दौड़ तक जा सकता है।इस अवसर पर राजेश मनन ने गुजरात में भाजपा के पक्ष में शानदार परिणाम आने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि गुजरात में जिस तरीके से भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत मिला है।गुजरात जीत पर भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास मॉडल पर लोगों ने मोहर लगाकर भारी प्रचंड बहुमत से गुजरात में भाजपा को जीत दिलाई है।आज पूरे देश में जो जोश और हर्ष का माहौल है। उसका एक ही कारण है कि गुजरात की जनता ने राष्ट्रवाद को वोट देकर उसे जिताया है।राजेश मनन ने कहा कि पूरे देश में राष्ट्रवाद की लहर चली है।उन्होंने कहा कि मैं गुजरात की जनता और पूरे देश को बधाई देना चाहूंगा और यह कहना चाहता हूं कि यह लहर अब शांत नहीं होगी।बल्कि 2024 में हम फिर से पूर्ण बहुमत से जीतेंगे और 2024 में एक बार फिर नरेंद्र मोदी हमारे प्रधानमंत्री बनेंगे।
Author Profile

Latest entries
पंजाब2023.02.01महिलाओं को आर्थिक सशक्त बनाने के लिए बजट 2023 24 //रिंपी शर्मा
धर्म2023.01.22पत्रकारों की प्रसिद्ध संस्था डिजिटल मीडिया एसोसिएशन (डीएमए) ने की नए पदाधिकारियों की घोषणा, अमरप्रीत सिंह केवल कृष्ण पीएस अरोड़ा जतिन बब्बर और योगेश कत्याल को सौंपी जिम्मेदारी*
पंजाब2023.01.22पंजाब शिरोमणि अकाली दल को लगा बड़ा झटका
पंजाब2023.01.20स्वर्गीय संतोख चौधरी के परिवार को पत्र भेज देश के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी श्रद्धांजलि; कहा – जमीन से जुड़े परिश्रमी और लोगों की सेवा में समर्पित नेता थे संतोख चौधरी