रंगला पंजाब बनाने का वादा करने वाली पंजाब सरकार ने निर्दोषो के खून से किया पंजाब को लाल,/राजेश पासी

भाजपा नेता राजेश पासी आप पर बरसे,कहा-सूबे में कानून-व्यवस्था के हलात खराब

कपूरथला(बॉबी शर्मा)भाजपा जिला प्रधान राजेश पासी ने शिव सेना नेता सुधीर सूरी की हत्या किये जाने पर दुख का इजहार करते हुए कहा कि पंजाब में कानून-व्यवस्था के हालात काफी खराब हो चुके हैं।आम आदमी पार्टी की सरकार हर फ्रंट पर फेल साबित हुई है।सूबे में कानून-व्यवस्था की स्थिति बदतर होती जा रही है।राजेश पासी ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है।डकैतियां,लूट,हत्याएं,चोरियां सरेआम हो रही हैं।राज्य में हर रोज फायरिंग की वारदात हो रही हैं।रंगला पंजाब बनाने का वादा करने वाली आम आदमी पार्टी की सरकार खून से पंजाब को लाल करने पर तुली है।उन्होंने कहा कि लोगों का पैसा न घर में और न ही बैंकों में सुरक्षित है।लुटेरे हर तरफ अपना कोहराम मचाए हुए हैं।राज्य में हालात ऐसे बन गए हैं कि लोग अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि सूबे के मुख्यमंत्री भगवंत मान रबड़ स्टैंप हैं।असली सरकार तो केजरीवाल दिल्ली से चला रहा है।उन्होंने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था का दिवाला निकल चुका है।आए दिन दिन गोलियां चल रही हैं,हत्याएं हो रही हैं।राज्य में पूरी तरह से अराजकता का माहौल बना हुआ है।सूबे की भगवंत मान सरकार अराजक गतिविधियों को रोकने में नाकाम साबित हुई है।राज्य में अराजक गतिविधियां बढ़ने से हर तरफ दहशत का माहौल है।लोगो का घरों से निकलना दूभर हो गया है।लोग दहशत के माहौल में जी रहे हैं।उन्होंने कहा कोई भी सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा है क्योंकि इस सरकार ने लोगों को अपराधियों और गैंगस्टरों की दया पर छोड़ दिया है,जो अपनी मर्जी से लोगों की हत्या कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि यह सरकार,विशेष रूप से पुलिस की पूर्ण विफलता है,क्योंकि इतनी सुरक्षा होने के बावजूद अपराधी एक प्रमुख व्यक्ति की हत्या कर देता है।राजेश पासी ने कहा कि अमृतसर में हत्याकांड से पता लगता कि पंजाब में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है।राज्य सरकार में शांति बनाए रखने,कानून-व्यवस्था बनाए रखने और लोगों के जीवन और संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करने की इच्छा शक्ति का पतन हो चुका है।राज्य चलाने वालों को पंजाब में शांति और सांप्रदायिक सद्भाव को हलके में नहीं लेना चाहिए।उन्होंने कहा कि हत्या से साफ हो गया है कि राज्य में सरकार कानून-व्यवस्था संभालने में फेल हो चुकी हैं।सूरी की राजनीतिक विचारधारा के विपरीत वह हाई रिस्क टारगेट थे और सरकार को उनकी सुरक्षा को लेकर अधिक सावधान रहने की जरूरत थी।उनकी हत्या ने पंजाब में डर का माहौल पैदा कर दिया है।


Article Categories:
पंजाब · राजनीति · लेटेस्ट
Likes:
0

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *