उपचुनाव में 7 सीटों में 4 पर भाजपा की हुई जित भाजपा की नीतियों की जीत/,रिंपी शर्मा

कपूरथला( बॉबी शर्मा )देश के अलग अलग राज्यों में हुए उपचुनाव में 7 सीटों में 4 पर भाजपा की जीत भाजपा की नीतियों की जीत है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से देश में करवाए गए विकास कार्यों पर देश की जनता ने मोहर लगाने का कार्य किया है।ये बाते भाजपा की जिला सचिव रिंपी शर्मा ने कहीं।रिंपी शर्मा ने कहा कि भाजपा को धोखा देकर आरजेडी के साथ मिलकर सरकार बनाने वाले नीतीश कुमार शायद यह भूल गए कि मोदी सरकार पर लोगों का अभी भी वही विश्वास है।उसी विश्वास के चलते बिहार में भाजपा एक सीट लेने में कामयाब हुई।रिंपी शर्मा ने कहा कि पूरा विपक्ष एकजुट था फिर भी भाजपा की बिहार में विजय हुई,सारा विपक्ष एकजुट होकर भी भाजपा को हराने की कोशिश में विफल रहता है।उन्होंने कहा कि भाजपा लोगों के दिलों में उनके जज्बातों के साथ जुड़ी हुई पार्टी है,प्रधानमंत्री मोदी देश और विदेश के लोकप्रिय नेता है।भारतवर्ष की जनता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कि जनकल्याणकारी नीतिओ पर पूरा विश्वास है।भाजपा द्वारा गुजरात और हिमाचल जीतने के बाद विपक्ष के लोगों को पता चल जाएगा कि भाजपा जो कहती है वह करके दिखाती है।उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने वादे पूरे किए और देश के हर वर्ग की भलाई के लिए मोदी सरकार दिन रात कार्य कर रही है।रिंपी शर्मा ने कहा कि भाजपा ने देश की ताकत बढ़ाते हुए देश की फौज को मजबूत किया,कोई भी देश भारत की ओर देखने की हिम्मत नहीं कर पा रहा,यह तभी संभव हुआ जब इस देश की जनता ने एक निडर प्रधानमंत्री को चुना।उन्होंने कहा कि अपने कार्यकर्ताओ की मेहनत और नरेंद्र मोदी जी के चेहरे पर भाजपा चुनाव जीती है।
भाजपा संगठन परिवारवाद को नहीं मानता इसीलिए दिन प्रतिदिन भाजपा का ग्राफ देश में बढ़ता जा रहा है।देश की तरक्की उन्नति के लिए भाजपा की सरकार ही देश के लोगों की पहली पसंद बन गई है,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता के लिए अनेकों योजनाएं चलाई आज भी देश की जनता इन योजनाओं का फायदा उठा रही है।मोदी सरकार के आठ साल आम जनता को समर्पित रहे है।रिंपी शर्मा ने कहा कि आठ सालो के दौरान केंद्र सरकार कई ऐसी जन कल्‍याणकारी योजनाएं लेकर आई,जिनसे आम लोगों को बेहद लाभ पहुंचा।जन धन योजना,आयुष्‍मान योजना,प्रधानमंत्री गरीब कल्‍याण अन्‍न योजना और उज्‍ज्‍वला योजना से करोड़ों लोगों के जीवन में परिवर्तन देखने को मिला।रिंपी शर्मा ने कहा प्रधानमंत्री नरिंदर मोदी देश को झूठे सपने नहीं दिखाते बल्कि जो कहते है वो कर के दिखते है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबों को मकान दिए हर घर का नारा दिया भाजपा सरकार ने लोगों का विश्वास टूटने नहीं दिया।उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान आज विश्व के मजबूत देशों में आता है।आज विदेशों में बैठे भारतीय भी अपने देश पर और अपने देश के प्रधानमंत्री पर गर्व करते हैं।यही कारण है कि हिंदुस्तान की जनता प्रधानमंत्री और भाजपा पर विश्वास करती है।उन्होंने कहा कि जनता अब विपक्ष के झूठे वादों और फ्री कल्चर को खत्म कर देगी जनता समझ चुकी है देश की ताकत फ्री में नहीं आत्मनिर्भर भारत में है।रिंपी शर्मा ने कहा कि घर घर रोजगार और गरीबो का कल्याण यह भाजपा का पहला लक्ष्य है।


Article Categories:
पंजाब · भारत · राजनीति · लेटेस्ट
Likes:
0

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *