हिन्दू हित्तों के रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहने वाले और हिंदू हृदय सम्राट स्वर्गीय जगदीश कटारिया जी की रस्म किरया 16 दिसंबर को

कपूरथला(बॉबी शर्मा)हिन्दू हित्तों के रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहने वाले और हिंदू हृदय सम्राट और पुरे समाज के बहुत ही प्रिय शिव सेना बाल ठाकरे पंजाब के वरिष्ठ नेता जगदीश कटारिया को प्रभु ने जितनी सांसों की पूंजी बख्शिश की थी,उतनी पूर्ण करके वे सभी को विछोड़ा दे गई थे।उनके निधन से शहर के विभिन्न राजनितिक,सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं में शोक की लहर दौड़ गई।बेहद मिलनसार स्वभाव के मालिक जगदीश कटारिया बहुत ही बेबाक तरीके से हिन्दू हितो के लिए आवाज बुलंद करने वाले शेर थे।उनका जीवन सभी के लिए प्रेरणादायक व मार्गदर्शक था।उनकी नमित आत्मिक शांति के लिए रखे गए गरुड़ पुराण पाठ का भोग और रस्म किरया 16 दिसंबर दिन शुक्रवार को दोपहर 1 से 2 बजे तक मंदिर मणिमहेश माल रोड कपूरथला में होगी।जगदीश कटारिया ने निधन पर शिव सेना बाल ठकरे के प्रदेश प्रधान योगराज शर्मा,सीनियर उपप्रधान राजिंदर बिल्ला,उपप्रधान गुरदीप सैनी,प्रदेश प्रवक्ता ओमकार कालिया,जिला प्रधान दीपक मदान,शहरी प्रधान धरमिंदर काका,विश्व हिन्दू परिषद् जालंधर विभाग के प्रधान नरेश पंडित,भाजपा प्रदेश कार्यकारणी के सदस्य यश महाजन,भाजपा प्रदेश कार्यकारणी के सदस्य उमेश शारदा,भाजपा प्रदेश कार्यकारणी के सदस्य परषोतम पासी,भाजपा प्रदेश कार्यकारणी के सदस्य यगदत्त ऐरी,मंडल प्रधान चेतन सूरी,जगदीश शर्मा,अश्वनी तुली,भाजपा जिला सचिव रिंपी शर्मा,बॉबी शर्मा,आकाश कालिया,यादविंदर पासी,अशोक माहला,डा.रणवीर कौशल, एडवोकेट पियूष मनचंदा,साहिल शर्मा,बब्बू सिंह मान,पूर्व पीसीआर इंचार्ज भूपिंदर सिंह,राष्ट्रीय वाल्मीकि धर्मयुद्ध मोर्चा के अध्यक्ष जिया लाल नाहर,बजरंग दल के जिला प्रधान जीवन प्रकाश वालिया,अकाली दल के हल्का इंचार्ज एडवोकेट परमजीत सिंह पम्मा,भाजपा के हल्का इंचार्ज रणजीत सिंह खोजेवाल,जिला प्रधान राजेश पासी,भाजपा एनजीओ सेल के प्रदेश संयुक्त सचिव राजेश मनन,अकाली दल के हल्का सेवादार अवि राजपूत,आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयुक्त सचिव गुरपाल सिंह इंडियन,पार्षद अशोक भगत,पार्षद गरिस भसीन,ब्लाक कांग्रेस के प्रधान दीपक सालवन,सत्यनारयण मंदिर कमेटी के नरेश गोसाईं,मणि महेश मंदिर कमेटी के प्रधान अशोक अरोड़ा,सरदारी लाल शर्मा सहित बड़ी संख्या में लोगो दुख का प्रगटावा किया।


Article Categories:
पंजाब · राजनीति · लेटेस्ट
Likes:
0

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *