भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है यहां कार्यकर्ता को उसके काम के प्रति समर्पण के आधार पर बड़ी से बड़ी जिम्मेदारी मिलती है, अंजनी शर्मा नीना जैन ,रिंपी शर्मा

मीनू सेठी को भाजपा महिला मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर रिंपी शर्मा ने किया सनमानित

कपूरथला(बॉबी शर्मा)भारतीय जनता पार्टी पंजाब प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा को राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा तीसरी बार प्रदेश भाजपा की कमान सौंपी गई है।जिसके बाद प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने अपनी नई टीम की घोषणा की।भाजपा नेत्री मीनू सेठी को भाजपा महिला मोर्चा पंजाब प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।मीनू सेठी के प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा उपरांत भाजपा जिला सचिव रिंपी शर्मा,जिला सचिव भाजपा जालंधर नीना जैन,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष जालंधर देहाती अंजली शर्मा,ज्योति शर्मा ने उनका गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उनकी नियुक्ति पर खुशी जाहिर कर उन्हें फुल्लो का बुक्का भेंट कर शुभकामनाये दी।इस अवसर पर मीनू सेठी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में मातृशक्ति मजबूत हुई है।आज महिलाओं को सबसे ज्यादा सम्मान मिल रहा है।उन्होंने कहा कि महिलाओं के उत्थान और कल्याण का चिंतन करने वाली भाजपा एकमात्र राजनीतिक पार्टी है।वह प्रदेश की सभी महिला कार्यकर्ताओं को एकसाथ लेकर पंजाब में भाजपा को मजबूत करने में प्रयासरत रहेगी।रिंपी शर्मा ने कहा कि भाजपा के लिए गर्व की बात है कि मीनू सेठी जैसी कर्मठ और मेहनती कार्यकर्ता को अपनी काबलियत के दम पर प्रदेश में इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिली है।जिसे यह पूरी तन्मयता से निभाएंगे।रिंपी शर्मा ने कहा कि भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है यहां कार्यकर्ता को उसके काम के प्रति समर्पण के आधार पर बड़ी से बड़ी जिम्मेदारी मिलती है।बड़े हर्ष की बात है कि पूर्व पार्षद,दो बार जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष के नाते फिर जिला भाजपा में महामंत्री के नाते मीनू सेठी ने बखूबी पार्टी के काम को आगे बढ़ाया है।प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा के अध्यक्ष की अहम जिम्मेदारी मिलने पर उन्होंने महिलाओ का मान बढ़ाया है।आशा करते है कि इसी तन्मयता से वह प्रदेश में काम करेगी और कार्यकर्ताओं के लिए आदर्श स्थापित करेगी।रिंपी शर्मा ने कहा कि महिलाएं चुनौतियों से लड़कर मजबूत राष्ट्र बनाएंगी।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में जनता को अन्न,आवास,आयुष्मान भारत और उज्ज्वला जैसी महत्वाकांक्षी योजनाएं मिली।विपक्ष को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए ऐसी सभी योजनाओं को हथियार बना कर महिलये काम करेंगी।


Article Categories:
पंजाब · राजनीति · लेटेस्ट
Likes:
0

Related Posts


    Popular Posts

    Leave a Comment

    Your email address will not be published. Required fields are marked *