कपूरथला(बॉबी शर्मा)भाजपा की तरफ से शुक्रवार को पंजाब के कई नेताओ को राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य नियुक्त किया है।इस पूर्व केबिनट मंत्री मनोरंजन कालिया को राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य नियुक्त किया है।इसकी सूचना मिलने के साथ ही कपूरथला से भाजपा के हल्का इंचार्ज रणजीत सिंह खोजेवाल ने उनके घर पहुंच कर फुल्लो का बुक्का देकर उनका स्वागत किया,और प्रदेश राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार प्रकट किया।इस अवसर पर खोजेवाल के साथ भाजपा जिला उपप्रधान एडवोकेट पियूष मनचंदा,और जिला उपप्रधान धर्मपाल महाजन भी उपस्थित थे।इस अवसर पर मनोरंजन कालिया ने पार्टी पदाधिकारियों,सदस्यों एवं पार्टी राष्ट्रीय व प्रदेश आलाकमान का धन्यवाद अदा करते हुए उन्हें जिम्मेदारी सौंपे जाने पर भरोसा दिलाया कि वह भाजपा पार्टी को ओर बल देने एवं उसे जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को सुदृढ़ बनाने में तन मन धन से कार्य करेंगे।इस अवसर पर रणजीत सिंह खोजेवाल ने कहा कि भाजपा ही सिर्फ ऐसी पार्टी है जिसमें प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरा सम्मान दिया जाता है।कार्यकर्ताओं को पार्टी न सिर्फ चुनावों में उम्मीदवार बनाती है।निम्न स्तर के कार्यकर्ताओ की सिफारिश पर ही प्रत्याशी को चयनित कर चुनाव लड़ाया जाता है।उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि भाजपा नेतृत्व ने लोकसभा,विधानसभा,निकाय चुनावों में निचले स्तर के कार्यकर्ताओं को ही तवज्जो दी है।कार्यकर्ता के सम्मान से कोई समझौता नहीं किया है।केंद्र सरकार ने भी कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान दिया जा रहा है।सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन भी सगंठन के कार्यकर्ता कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन दुनिया का सबसे बड़ा संगठन है।पार्टी में काम का महत्व है किसी विशेष व्यक्ति का नहीं।नए लोगों के पार्टी से जोड़कर मुख्य धारा में लाना होगा।उन्होंने कहा कि भीड़ किसी सफलता का वास्तविक
आइना नहीं है।वास्तवकिता में हर बूथ,हर गांव और मोहल्ले से जुटी भीड़ असलियत होती है।संगठन की नियमित बैठकों में कार्यकर्ताओं के सुझाव महत्वपूर्ण होते हैं।वे कभी कभी मील का पत्थर बन जाते हैं।खोजेवाल ने कहा कि कार्यकर्ताओ के प्रयास और सहयोग से केंद्र में दो बार भाजपा की सरकार बनी,जो कि दिन रात देश-विदेश में देश का नाम रोशन कर रही है।हालात यहां तक आ गए हैं कि विपक्ष पूरी तरह बिखरा हुआ तथा मुद्दा विहीन हो गया है।
Author Profile

Latest entries
पंजाब2023.02.01महिलाओं को आर्थिक सशक्त बनाने के लिए बजट 2023 24 //रिंपी शर्मा
धर्म2023.01.22पत्रकारों की प्रसिद्ध संस्था डिजिटल मीडिया एसोसिएशन (डीएमए) ने की नए पदाधिकारियों की घोषणा, अमरप्रीत सिंह केवल कृष्ण पीएस अरोड़ा जतिन बब्बर और योगेश कत्याल को सौंपी जिम्मेदारी*
पंजाब2023.01.22पंजाब शिरोमणि अकाली दल को लगा बड़ा झटका
पंजाब2023.01.20स्वर्गीय संतोख चौधरी के परिवार को पत्र भेज देश के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी श्रद्धांजलि; कहा – जमीन से जुड़े परिश्रमी और लोगों की सेवा में समर्पित नेता थे संतोख चौधरी