Hi,
Logout
यूं तो दक्षिण एशियाई देशों में भारत और पाकिस्तान की गिनती दुश्मन देशों के रूप में होती है, लेकिन कई स्तरों पर यह दुश्मनी कम होती दिखती है। खासकर, खेल और कला को दोनों ही देशों के लोगों का भरपूर प्यार मिलता है। जहां भारत में पाकिस्तानी गायकों की खूब लोकप्रियता है, वहीं पाकिस्तान में भारतीय फिल्में खूब पसंद की जाती हैं। आइए, आपको बताते हैं पाकिस्तानी बॉक्स ऑफिस पर हिट रहीं बॉलीवुड की खास फिल्मों के बारे में।
रणबीर कपूर की फिल्म ‘संजू’ ने पाकिस्तान में करीब 37.60 करोड़ रुपये कमाए थे। राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित यह फिल्म अभिनेता संजय दत्त के जीवन पर आधारित थी। फिल्म 2018 में रिलीज हुई थी जिसे क्रिटिक्स के साथ-साथ दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। बॉक्स ऑफिस इंडिया के अनुसार फिल्म ने भारत में करीब 334 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन करीब 578 करोड़ रुपये रहा था। फिल्म में परेश रावल और विक्की कौशल भी नजर आए थे।
‘धूम’ फ्रैंचाइजी की यह फिल्म 2013 में रिलीज हुई थी। फिल्म को भारत के साथ-साथ पाकिस्तान में भी खूब पसंद किया गया। फिल्म को पाकिस्तानी बॉक्स ऑफिस पर करीब 25 करोड़ रुपये मिले थे। भारत में इस फिल्म ने 260 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। फिल्म में आमिर खान, अभिषेक बच्चन, उदय चोपड़ा और कैटरीना कैफ मुख्य भूमिका में नजर आए थे। इसके पहले ‘धूम’ 2004 और ‘धूम 2’ 2006 में रिलीज हुई थी।
सलमान खान की यह फिल्म एक पाकिस्तानी बच्ची पर आधारित थी जो भारत में खो जाती है। इसके बाद सलमान का किरदार इस बच्ची को पाकिस्तान में उसके घर तक छोड़ने की ठानता है। फिल्म ने पाकिस्तान में करीब 23 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई करीब 315 करोड़ रुपये रही। यह फिल्म 2015 की सबसे लोकप्रिय फिल्मों में से एक थी। फिल्म का म्यूजिक भी काफी पसंद किया गया।
रिपोर्ट्स के अनुसार आमिर खान की फिल्म PK ने पाकिस्तान में करीब 22 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इस फिल्म में भी एक भारतीय लड़की (अनुष्का शर्मा) और पाकिस्तानी लड़के की प्रेम कहानी को दिखाया गया था। फिल्म ने अलग-अलग धर्मों के अंधविश्वास पर चोट की थी। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने करीब 337 करोड़ रुपये की कमाई की थी। धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए फिल्म पर काफी विवाद भी हुआ था।
शाहरुख खान की फिल्म दिलवाले भी पाकिस्तान में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों में से एक है। फिल्म ने पाकिस्तान में करीब 20 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं भारत में फिल्म की कमाई करीब 139 करोड़ रुपये थी। रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित यह फिल्म 2015 में रिलीज हुई थी। फिल्म में शाहरुख के साथ काजोल, वरुण धवन और कृति सैनन मुख्य भूमिका में नजर आए थे। फिल्म अपने लोकेशन्स की वजह से काफी पसंद की गई थी।
मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?
नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।
Author Profile

Latest entries
धर्म2023.02.05भगवान विष्णु का वाहन गरुड़ कौन था, जानिए रहस्य | lord garuda story – Webdunia Hindi
राशीफल2023.02.05Aaj Ka Rashifal: मेष, कर्क, तुला राशि वालों के लिए आर्थिक स्थिति रहेगी … – अमर उजाला
टेक2023.02.05Zuckerberg says Meta to cut some middle-management layers – The Indian Express
बिज़नेस2023.02.05आज 04 फरवरी 2023 का मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope): बिजनेस में हो सकता है लाभ, शनिदेव से संबंधित वस्तुओं को दान दें – Aaj Tak