Indore News: इंदौर, नईदुनिया प्रतिनिधि। शहर के आरआर केट परिसर में प्रकाश विज्ञान संग्रहालय का निर्माण किया गया है। यहां प्रकाश विज्ञान से जुड़ी कई चीजें प्रदर्शित की जाएंगी। प्रकाश विज्ञान संग्रहालय का उद्घाटन शुक्रवार को ख्यात विज्ञानी डॉ. अनिल काकोड़कर के आतिथ्य में हुआ।
प्रकाश प्रकृति एवं जीवन का मूल आधार है। सृष्टि के रहस्यों को उद्घाटित करने में यह एक महत्वपूर्ण वैज्ञानिक साधन है। लगभग 630 वर्ग मीटर में फैले इस संग्रहालय में विभिन्न प्रतिरूप प्रदर्शित किए गए हैं, जो प्रकाश के बहुआयामी गुणों के साथ दैनिक जीवन तथा आधुनिक विज्ञान में उसके अनुप्रयोगों को सहज एवं सरल स्वरूप में समझाते हैं।
इंदौर शहर में स्थित भारत सरकार के परमाणु ऊर्जा विभाग की अनुसंधान एवं विकास इकाई राजा रमन्ना प्रगत प्रौद्योगिकी केन्द्र, प्रकाश के विज्ञान और प्रौद्योगिकी की प्रगति के लिए समर्पित है। आधुनिक विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में प्रयुक्त प्रकाश के दो प्रकार के स्रोतों, लेसर एवं सिंक्रोट्रॉन विकिरण की एक ही स्थान पर उपलब्धता इस केन्द्र को विश्व के मानचित्र पर विशिष्ट स्थान प्रदान करती है। पुरातात्विक महत्व के ‘सुखनिवास पैलेस’ में स्थित इस विज्ञान संग्रहालय का उद्देश्य जनमानस में विज्ञान के इस रोचक एवं महत्वपूर्ण क्षेत्र के प्रति जिज्ञासा एवं जागरूकता उत्पन्न करना है।
उल्लेखनीय है की डॉ. अनिल काकोड़कर भारतीय परमाणु भौतिक विज्ञानी है। नवंबर, 2009 तक वे भारत के परमाणु ऊर्जा आयोग के अध्यक्ष एवं भारत सरकार के परमाणु ऊर्जा विभाग के सचिव थे। इसके पूर्व वे सन् 1996 से 2000 तक भाभा परमाणु अनुसंधान केन्द्र के निदेशक थे।
Posted By: Sameer Deshpande
Copyright © 2023 Naidunia.
वैक्सीनेशन: 2,09,40,48,140
संक्रमित:1,01,987
मृत:5,26,618
Author Profile

Latest entries
धर्म2023.02.05भगवान विष्णु का वाहन गरुड़ कौन था, जानिए रहस्य | lord garuda story – Webdunia Hindi
राशीफल2023.02.05Aaj Ka Rashifal: मेष, कर्क, तुला राशि वालों के लिए आर्थिक स्थिति रहेगी … – अमर उजाला
टेक2023.02.05Zuckerberg says Meta to cut some middle-management layers – The Indian Express
बिज़नेस2023.02.05आज 04 फरवरी 2023 का मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope): बिजनेस में हो सकता है लाभ, शनिदेव से संबंधित वस्तुओं को दान दें – Aaj Tak
Article Categories:
मनोरंजनLikes:
0