Parenting Tips बच्चे के मानसिक विकास के लिए उन्हें लिखने की सलाह दें। इससे उनका दिमाग तेज होगा। साथ ही विभिन्न विषयों की जानकारी होगी। आप अपने बच्चे को लिखने की कला सिखा सकते हैं। अपने बच्चे को लेकर आसपास में स्थित म्यूजियम लेकर जाएं।
दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Parenting Tips: हर माता पिता की इच्छा होती है कि उनका बच्चा अपनी क्लास में बेहतरीन करें। अव्वल नंबर से एग्जाम में पास हो। तेज और होशियार हो। इसके लिए माता-पिता नाना प्रकार के जतन करते हैं। कई माता-पिता अपने बच्चे पर दबाव देते हैं।वहीं, कई माता-पिता अपने बच्चे को अनुशासन का पाठ पढ़ाते हैं। अगर आप भी अपने बच्चे को इंटेलिजेंट बनाना चाहते हैं, तो ये टिप्स जरूर फॉलो करें। आइए जानते हैं-
लाइब्रेरी ले जाएं
अपने बच्चे को फ्री टाइम में लाइब्रेरी लेकर जाएं। उन्हें विभिन्न प्रकार की किताबों की जानकारी दें। खासकर, महापुरुषों के बारे में उन्हें बताएं। साथ ही महापुरुषों की जीवनी की बायोग्राफी पढ़ने की सलाह दें।
म्यूजियम लेकर जाएं
अपने बच्चे को लेकर आसपास में स्थित म्यूजियम लेकर जाएं। उन्हें इतिहास की जानकारी दें। इसके बच्चों का दिमाग तेज होता है।
माइंड गेम खेलने के लिए दें
बच्चों के मानसिक विकास के लिए उन्हें ब्रेन पजल खेलने की सलाह दें। साथ ही उनके साथ माइंड गेम भी खेलें। इससे बच्चे का दिमाग तेज होता है। खासकर, पजल गेम से माइंड शार्प होता है।
साइंस एक्सपेरिमेंट दें
बच्चों के साथ साइंस एक्सपेरिमेंट करें। इसके लिए ऑनलाइन क्लासेज का सहारा ले सकते हैं। साथ ही साइंस एक्सपेरिमेंट में अपने बच्चे की मदद कर सकते हैं।
शौक के हिसाब से टास्क दें
अगर आप अपने बच्चे का दिमाग तेज करना चाहते हैं, तो उन्हें उनके हिसाब से टास्क दें। खासकर, हॉबीज के अनुसार बच्चों को टास्क देने से दिमाग तेज होता है। साथ ही स्मरण शक्ति भी बढ़ती है।
लेखन करने की सलाह दें
बच्चे के मानसिक विकास के लिए उन्हें लिखने की सलाह दें। इससे उनका दिमाग तेज होगा। साथ ही विभिन्न विषयों की जानकारी होगी। आप अपने बच्चे को लिखने की कला सिखा सकते हैं।
रूटीन फॉलो करने के लिए कहें
जीवन में आगे बढ़ने के लिए अनुशासन जरूरी है। खासकर, स्टूडेंट्स के लिए तो यह बिल्कुल अनिवार्य है। इसके लिए बच्चे को रोजाना वर्कआउट रूटीन बनाने की सलाह दें।
Copyright © 2022 Jagran Prakashan Limited.
Author Profile

Latest entries
राशीफल2023.03.27Aaj Ka Rashifal: मेष से लेकर मीन तक, जानिए 10 जनवरी 2023, दिन- मंगलवार का सभी राशियों का राशिफल – Aaj Tak
लाइफस्टाइल2023.03.27Dotara Song Release फिर साथ लौटी जुबिन नौटियाल-मौनी रॉय की जोड़ी नए गाने में दिखा रोमांटिक अंदाज.. – दैनिक जागरण (Dainik Jagran)
धर्म2023.03.27शशि थरूर कांग्रेस में सचिन पायलट की तरह साइडलाइन किए जा रहे हैं? – BBC हिंदी
विश्व2023.03.27Earthquake: फिलीपींस में 6.0 तीव्रता का भूकंप, नागरिकों के लिए चेतावनी जारी – अमर उजाला