Aaj Ka Rashifal 3 September 2022 मिथुन सहित इन राशियों को बिजनेस में होगा मुनाफा जानिए अन्य राशियों का दैन.. – दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

Aaj ka rashifal 3 September 2022 ग्रहों की स्थिति के हिसाब से शनिवार का दिन कई राशियों के लिए अच्छा जाने वाला है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। वहीं इन्हें मिलेगा कोई खुशखबरी। जानिए राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपका दिन।

नई दिल्ली। Aaj Ka Rashifal 3 September 2022: आज 3 सितंबर,शनिवार का दिन के साथ भाद्रपद मास की सप्तमी तिथि है। बता दें कि सप्तमी तिथि दोपहर 12 बजकर 27 तक रहेगी। उसके बाद अष्टमी तिथि लग रही है। आज का शुभ दिन है। आज का दिन हर प्रकार के शुभ कार्यों के लिए, किसी भी प्रकार के महत्वपूर्ण व्यवसाय,कैसा भी निर्माण कार्य,आध्यात्मिक अनुष्ठान, घरेलू कार्य तथा किसी भी नवीन चर्चा हर प्रकार यात्रा का आरंभ एवं किसी भी तरह की शारीरिक गतिविधियों को आरम्भ करने के लिए अति शुभ रहेगा। जानिए एस्ट्रोलॉजर लता शर्मा से राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बढ़िया साबित होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में पद प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी ,मान सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। यदि नया व्यापार आरंभ करना चाहते हैं तो आज का दिन शुभ रहेगा। सरकारी नौकरी करने वालों के लिए समय शुभ है। धन लाभ के योग बन रहे हैं। मित्र मंडली के साथ समय बिताएंगे।
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अत्यंत शुभ रहेगा, मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। काफी समय से चली आ रही आर्थिक मंदी से छुटकारा मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी मान सम्मान में वृद्धि के योग बन रहे हैं।व्यावसायिक दृष्टि से आज कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। शत्रु पक्ष परास्त होगा।रिसर्च फील्ड से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा है।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन मिलाजुला रह सकता है। आर्थिक समस्याओं से सामना हो सकता है। किसी भी बड़ी योजना में पूंजी निवेश करने से पहले सोच विचार करें अन्यथा बाद में नुकसान उठाना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपका रूखा व्यवहार आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है बेवजह किसी बहस में न पड़े वाणी पर संयम रखें।सामाजिक कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं जिससे आपकी छवि में सुधार होगा।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज आप काफी उत्साहित रहेंगे, कार्यक्षेत्र में चल रहे गतिरोध दूर होंगे हर काम में सफलता मिलेंगी। आर्थिक प्रयास सफल होंगे। धन लाभ की योग बन रहे हैं।आयात निर्यात से जुड़ें व्यापार में मुनाफा कमा सकते हैं। कोर्ट कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता प्राप्त होगी। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। परिवार में सुख शांति रहेंगी।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन खुशियों भरा रहेगा। दिन का अधिकांश समय पारिवारिक जनों के साथ हंसी खुशी में बिताएंगे। कार्यक्षेत्र में चल रही परेशानियां खत्म होंगी सभी काम सुचारू रूप से चलने लगेंगे। सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापारी वर्ग को नई ऊंचाइयां प्राप्त होगी धन लाभ की योग बन रहे हैं। सेल्समैन, मार्केटिंग करने वाले को तरक्की के सुनहरे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। छात्रों को पढ़ाई लिखाई में मनोवांछित सफलता प्राप्त होगी।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज आप शारीरिक थकान महसूस कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव रहेगा जिसकी वजह से स्वभाव में चिड़चिड़ापन रह सकता है। आर्थिक स्थितियां उलझ सकती है। उच्चाधिकारियों की आलोचना के शिकार बन सकते हैं बेकार की किसी बहस में न पड़े। धैर्य से काम ले। पैसों के लेन देन, उधार संबंधी मामलों पर सतर्कता बरते ।
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेंगी। कार्यक्षेत्र में किस्मत का सहयोग प्राप्त होगा सभी कार्य आसानी से पूरे होंगे व धन लाभ के अवसर मिलेंगे। व्यापारिक मामलों में चल रहे गतिरोध दूर होंगे उम्मीद से अधिक फायदा मिलेगा। कामकाज के सिलसिले में दूर की यात्रा हो सकती है जो फायदेमंद सिद्ध होगी। छात्रों का समय मौज मस्ती में बीतेगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। कार्य क्षेत्र में आपकी सकारात्मक सोच और भरपूर आत्मविश्वास की वजह से कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है वरिष्ठ अधिकारी आपसे प्रभावित होंगे। नए व्यापार की शुरुआत के लिए आज का दिन फायदेमंद साबित होगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। रिसर्च क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज आपके लिए बेहतर साबित होगा, स्वास्थ्य में सुधार होगा व आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। कार्यक्षेत्र में योजनाबद्ध तरीके से कार्य करेंगे तो चल रही परेशानियां दूर होंगी और सभी कार्य सुचारू रूप से चलने लगेंगे।पूर्व में किए गए आर्थिक निवेश का लाभ प्राप्त होगा धनलाभ के योग बन रहे हैं। कामकाज के सिलसिले में की गयी यात्रा फ़ायदेमंद रहेगी।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन मौज मस्ती से भरपूर रहेगा। स्वास्थ्य बेहतर होगा जिससे आप ऊर्जा से भरे रहेंगे। किंतु अति आत्मविश्वास में कोई बड़ा निर्णय न लें जो आगे चलकर परेशानी भरा रहे हैं। बेवजह किसी बहस में न पड़े अन्यथा बॉस की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। खर्चों की अधिकता से जेब ढीली रह सकती है किंतु आकस्मिक धनलाभ के योग भी बनेंगे। परिवार में हर्षोल्लास रहेगा।
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आर्थिक दृष्टि से आज का दिन बेहतर साबित होगा। आज आपके पराक्रम में वृद्धि होंगी जिस भी कार्य में हाथ डालेंगे सफलतापूर्वक पूर्ण होगा। कार्यक्षेत्र में अत्यधिक आत्मविश्वास के चलते आलोचनाओं का शिकार हो सकते हैं। संयम से काम लें। बेवजह खर्चों की अधिकता रह सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। पारिवारिक जीवन में सुख शांति रहेगी छोटे भाई बहनों का सहयोग प्राप्त होगा।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
व्यक्तिगत जीवन में आज का दिन परेशानी भरा रह सकता है किंतु आर्थिक जीवन में है उन्नति प्राप्त होगी।विभिन्न स्रोतों से आय प्राप्त होगी धन लाभ की स्थिति बन रही है। कार्यक्षेत्र में चल रही चुनौतियां समाप्त होंगी वरिष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा।व्यापारी वर्ग को उम्मीद से अधिक फायदा प्राप्त होगा। पारिवारिक सुख शांति भंग हो सकती है आपसी मतभेद उभर सकते हैं संयम से काम लें।

Copyright © 2022 Jagran Prakashan Limited.

source


Article Categories:
राशीफल
Likes:
0

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *