Health Tips for Women नारियल पानी सेहत और सुंदरता दोनों के लिए फायदेमंद होता है। इसके सेवन से विभिन्न प्रकार की बीमारियों में फायदा मिलता है। मोटापा मधुमेह और उच्च रक्तचाप समेत कई अन्य बीमारियों में भी नारियल पानी के सेवन से राहत मिलता है।
दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Health Tips for Women: आधुनिक समय में सेहतमंद रहना आसान नहीं होता है। इसके लिए सेहत पर विशेष ध्यान देना पड़ता है। खासकर, महिलाओं के लिए यह किसी चुनौती से कम नहीं है। काम की अधिकता की वजह से महिलाएं न अपनी डाइट और न लाइफस्टाइल पर पूरा ध्यान दे पाती है। इससे उनकी सेहत पर बुरा असर पड़ता है। लापरवाही बरतने से शरीर में आवश्यक पोषक तत्वों की कमी होने लगती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स महिलाओं को सेहतमंद रहने के लिए रोजाना संतुलित लेने और रोजाना एक्सरसाइज करने की सलाह देते हैं। इसके अलावा, स्वस्थ रहने के लिए रोजाना इन ड्रिंक्स का सेवन जरूर करें-
चुकंदर का जूस पिएं
गर्भावस्था और माहवारी के दौरान रक्त स्त्राव अधिक होने से शरीर में आयरन की कमी हो जाती है। शरीर में रक्त की कमी से एनीमिया समेत कई अन्य बीमारियां दस्तक देती हैं। इन बीमारियों से बचाव के लिए चुकंदर का जूस पीना फायदेमंद साबित होता है। चुकंदर में आयरन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके सेवन से शरीर में आयरन की पूर्ति होती है।
वहीं, इसमें पोटेशियम भी पाया जाता है। पोटेशियम युक्त चीजों के सेवन से उच्च रक्तचाप कंट्रोल में रहता है। वहीं, आप फल और हरी सब्जियों का जूस बनाकर भी पी सकती हैं। फल और हरी सब्जियों में सभी आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये आवश्यक पोषक सेहत सेहतमंद रहने के लिए जरूरी है।
नारियल पानी पिएं
नारियल पानी सेहत और सुंदरता दोनों के लिए फायदेमंद होता है। इसके सेवन से विभिन्न प्रकार की बीमारियों में फायदा मिलता है। मोटापा, मधुमेह और उच्च रक्तचाप समेत कई अन्य बीमारियों में भी नारियल पानी के सेवन से राहत मिलता है। इसमें इसमें प्रोटीन, लॉरिक एसिड प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जो त्वचा के लिए फायदेमंद साबित होते हैं।
नारियल पानी में पोटेशियम और मैग्नीशियम भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। पोटेशियम रिच फूड खाने से उच्च रक्तचाप कंट्रोल में रहता है। वहीं, मैग्नीशियम रिच फूड्स खाने से ब्लड ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
वहीं, अनिद्रा में भी आराम मिलता है और शरीर हायड्रेट रहता है। इसके लिए महिलाओं को सेहतमंद रहने के लिए रोजाना नारियल पानी का सेवन करना चाहिए। खासकर, 30 की उम्र की महिलाएं जो काम की अधिकता की वजह से सेहत पर ध्यान नहीं दे पाती हैं। उनके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
Copyright © 2022 Jagran Prakashan Limited.
Author Profile
Latest entries
- राशीफल2024.05.18आज 18 मई 2024 का तुला राशिफल (Libra Horoscope): शनिवार के दिन तुला वाले पाएंगे खर्चों पर नियंत्रण, वाणी रहेगी प्रभावशाली – Aaj Tak
- लाइफस्टाइल2024.05.18Michael Jackson: अपने पीछे इतनी संपत्ति छोड़ गए माइकल जैक्सन, मरने के बाद भी की करोड़ों की कमाई – अमर उजाला
- लाइफस्टाइल2024.05.17Womens Day Special वर्किंग वुमन न करें लाइफस्टाइल से जुड़ी ये 5 गलतियां सेहत रहेगी फिट – Onlymyhealth
- धर्म2024.05.17जल्द एक माइथोलॉजी थ्रिलर फिल्म का हिस्सा बनेंगे रणवीर सिंह, निभाएंगे नेगेटिव किरदार; प्रशांत वर्मा संग मिला… – Zee News Hindi