मेरा शहर
लोकप्रिय और ट्रेंडिंग टॉपिक्स
हिंदी सिनेमा की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक भूल भूलैया 2 जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। यह फिल्म बीते कई समय से अपनी रिलीज के इंतजार में अटकी हुई है। फिल्म की घोषणा के बाद से ही फैंस इस फिल्म के लिए बेताब हैं। ऐसे में फिल्म के ट्रेलर के बाद से ही दर्शक इसे लेकर काफी उत्सुक नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में अब मेकर्स ने इस फिल्म का एक और नया गाना रिलीज कर दिया है।
हाल ही में मेकर्स ने कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म का नया गाना दे ताली रिलीज कर दिया है। इस बारे में अभिनेता कार्तिक ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर जानकारी दी। इस नए गाने का एक पोस्टर शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा, हनी सिंह, अरमान मलिक, प्रीतम दा और शाश्वत सिंह की नई पेशकश, आदिल शेख की कोरियोग्राफी के संग। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि फिल्म का तीसरा गाना दे ताली रिलीज हो चुका है।
फिल्म के इस नए गाने में कार्तिक बड़े ही रंगीन अंदाज में नजर आ रहे हैं। वहीं, उनके साथ नजर आ रही एक्ट्रेस कियारा भी एक अलग की अंदाज में दिख रही हैं। गाने में कार्तिक ने ब्लू जिंस के साथ डेनिम जैकेट कैरी की है,जबकि कियारा सफेद टाॅप के साथ कार्तिक से पेयरिंग करते हुए ब्लू जींस ही बेहद खूबसूरत लग रही है। बर्फ से घिरी हसीन वादियों में शूट किए गए इस गाने का म्युजिक आपको थिरकने को मजबूर कर देगा।
भूल भूलैया 2 के इस गाने के बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं, जबकि इसे संगीत प्रीतम ने दिया है। वहीं इस को हनी सिंह, अरमान मलिक और शाश्वत सिंह ने अपने सुरों से सजाया है। कुछ घंटे पहले ही रिलीज हुए इस गाने को अब तक 10 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। अनीस बज्मी द्वारा निर्देशित यह फिल्म 20 मई को रिलीज होगी। फिल्म में कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी के अलावा संजय मिश्रा, तब्बू और राजपाल यादव के अलावा कई और बड़े सितारें नजर आने वाले हैं।

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)
भूल भूलैया 2 के इस गाने के बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं, जबकि इसे संगीत प्रीतम ने दिया है। वहीं इस को हनी सिंह, अरमान मलिक और शाश्वत सिंह ने अपने सुरों से सजाया है। कुछ घंटे पहले ही रिलीज हुए इस गाने को अब तक 10 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। अनीस बज्मी द्वारा निर्देशित यह फिल्म 20 मई को रिलीज होगी। फिल्म में कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी के अलावा संजय मिश्रा, तब्बू और राजपाल यादव के अलावा कई और बड़े सितारें नजर आने वाले हैं।
Link Copied
Please wait…
Please wait…
Delete All Cookies
क्लिप सुनें
Author Profile

Latest entries
धर्म2023.02.05भगवान विष्णु का वाहन गरुड़ कौन था, जानिए रहस्य | lord garuda story – Webdunia Hindi
राशीफल2023.02.05Aaj Ka Rashifal: मेष, कर्क, तुला राशि वालों के लिए आर्थिक स्थिति रहेगी … – अमर उजाला
टेक2023.02.05Zuckerberg says Meta to cut some middle-management layers – The Indian Express
बिज़नेस2023.02.05आज 04 फरवरी 2023 का मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope): बिजनेस में हो सकता है लाभ, शनिदेव से संबंधित वस्तुओं को दान दें – Aaj Tak