Aaj Ka Rashifal 15 June 2022 सिंह राशि के जातकों का धन होगा अधिक व्यय जानिए अन्य राशियों का हाल.. – दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

Aaj Ka Rashifal 15 June 2022 आज कुछ राशियों को कार्यक्षेत्र में कड़ी मेहनत करने पर ही सफलता मिलेंगे। फिजूल खर्चों पर पैसा बर्बाद कर सकते हैं उससे बचने की कोशिश करें। व्यापार में फायदे के लिए उच्च अधिकारियों की सलाह लें।

नई दिल्ली, Aaj ka rashifal 15 June 2022: आज 15 जून बुधवार का दिन के साथ आषाढ़ मास कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि सुबह 7.33 तक रहेगी उसके बाद द्वितीय तिथि लग रही है। आज का दिन सभी प्रकार की आध्यात्मिक साधनाओं के लिए व अन्य शुभ काम करने के लिए, सभी महत्वपूर्ण व्यवसाय के लिए, भूमि भवन वाहन आदि खरीदने के लिए, विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश आदि करने के लिए अत्यंत शुभ रहेगा। जानिए एस्ट्रोलॉजर लता शर्मा से राशि के अनुसार कैसा बीतेगा बुधवार का दिन।

मेष राशि (Aries Daily Horoscope)
आज दिन आपके लिए सामान्य साबित होगा। कार्यक्षेत्र में आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। फिजूल खर्चों की अधिकता भी रह सकती है। व्यापारी वर्ग के लिए काम का तनाव घर में मतभेद पैदा कर सकते हैं, स्वयं से काम लें। आज के दिन सामाजिक गतिविधियों में हिस्सा ले सकते हैं। जो लोग किसी नए करियर की शुरुआत करना चाहते हैं, उनके लिए दिन बेहद शुभ है। नकारात्मक मानसिकता से दूर रहे वह आपको नुकसान पहुंचा सकती है। छात्रों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। भाई बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। मित्रों से छोटा मोटा मनमुटाव हो सकता है।

वृषभ राशि (Taurus Daily Horoscope)
आज पूरा दिन उत्साह से भरा होगा। दिन काफी लाभदायक हो सकता है। पूंजी निवेश करने के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। शारीरिक व मानसिक रूप से दिन उत्तम है। आज के दिन नए कार्यों की शुरुआत कर सकते हैं। छात्रों के लिए दिन चिंता भरा रह सकता है। भाई बहनों के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा। मित्रों के साथ खूब मौज मस्ती करेंगे। परिजन व पड़ोसियों से बहस करने से बचें, क्रोध पर नियंत्रण रखें।

मिथुन राशि (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन सामान्य से बेहतर रह सकता है। जहाँ आर्थिक दृष्टि से दिन शुभ है वही, मानसिक अशांति का अनुभव कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कड़ी मेहनत करने पर ही सफलता मिलेंगे। फिजूल खर्चों पर पैसा बर्बाद कर सकते हैं, उससे बचने की कोशिश करें। व्यापार में फायदे के लिए उच्च अधिकारियों की सलाह लें। छात्रों का दिन उनके अनुकूल रहेगा। भाई बहनों में मनमुटाव बढ़ सकता है। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी का अवसर मिल सकता है।

कर्क राशि (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहेगा। आज आप जो भी काम करेंगे चाहे वो कार्यक्षेत्र का हो या व्यक्तिगत आपको सफलता प्राप्त होगी।पैसों से जुड़े लेनदेन के मामलों में अतिरिक्त सावधानी बरत । राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन प्रसिद्धि दिलाने वाला रहेगा। व्यवसायिक क्षेत्र में लाभ रहेगा। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ बनेगी।बेरोज़गारों को किसी अच्छी कंपनी से जॉब ऑफर प्राप्त हो सकती है। छात्र आज पढ़ाई में कड़ी मेहनत करेंगे। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।

सिंह राशि (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यापार में अनुकूल परिस्थितियां रहेंगी। आय के स्तर विकसित होंगे। चलेंगे। आर्थिक समस्याओं से छुटकारा प्राप्त होगा। जिन योजनाओं पर पूंजी निवेश करेंगे जो आगे चलकर फ़ायदेमंद साबित होंगी।खर्चों की अधिकता रहेंगी किंतु आकस्मिक धनलाभ भी होगा। शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए दिन बेहतर रहेगा। छात्रों का मन पढ़ाई से भटक सकता है। कुछ पुराने मित्रों से संपर्क बन सकता है। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। भाई बहनों के रिश्ते में सकारात्मकता आएगी। स्वास्थ्य आज चिंता का विषय बन सकता है। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। है।

कन्या राशि (Virgo Daily Horoscope)
आज आपके लिए दिन बेहद खास रहेगा। कार्यक्षेत्र में कोई ऐसी परिस्थिति आ सकती है जिसका आप को निर्णय लेना पड़ सकता है। वह परिस्थिति को आप अपनी सोच बोझ से सुलझा पाएंगे।सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापारी वर्ग को नई ऊंचाइयां प्राप्त होगी धन लाभ की योग बन रहे हैं। सेल्समैन, मार्केटिंग करने वाले को तरक्की के सुनहरे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। छात्रों को पढ़ाई लिखाई में मनोवांछित सफलता प्राप्त होगी। मित्रों के साथ कही घूमने जाने का प्रोग्राम बन सकता है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।

तुला राशि (Libra Daily Horoscope)
आज कर देना आपके लिए लाभदायक साबित होगा। आकस्मिक धन लाभ का योग बन रहा है। कार्यक्षेत्र में तरक्की के कई नए अवसर मिलेंगे। व्यापार में आर्थिक लेनदेन से सतर्क रहें। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी आय के नए स्रोत बन सकते हैं। साझेदारी के व्यापार में लाभ मिलेगा।मानसिक तनाव कम होंगे स्वास्थ्य लाभ होगा। भावनात्मक उथल पुथल आपको परेशान कर सकती है। छात्रों की परीक्षा का परिणाम सकारात्मक रहेगा। मित्रों के साथ समय बेहद आनंदपूर्वक बीतेगा। परिवारजनों के साथ किसी आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio Daily Horoscope)
आज आपका दिन ठीक ठाक ही रहने वाला है। मन को शांत और शरीर थकान से भरा रह सकता है। नौकरीपेशा लोगों को लाभ हो सकता है। कार्यक्षेत्र में सकारात्मक फायदों के नए अवसर प्राप्त होंगे।नए व्यापार की शुरुआत के लिए दिन अच्छा है। सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा आर्थिक लाभ हो सकता है। सामाजिक कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं। छात्रों का मन पढ़ाई लिखाई से भटक सकता है। भाई बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। मित्र मंडली के साथ समय बिता सकते हैं। पारिवारिक मतभेद दूर होंगे माता पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

धनु राशि (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। पुरानी सभी समस्याओं का अंत होगा आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में सभी के सहयोग से रुकते हुए सारे काम आसानी से पूरे होंगे व पद प्रतिष्ठा की प्राप्ति भी हो सकती है। साझेदारी के व्यापार में सफलता प्राप्त होगी धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आज अध्यात्म की तरफ भी आपका मन लगेगा परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। आपके फैसले अपने बच्चों पर थोपना उनको नाराज कर सकता है। पारिवारिक जीवन आनंदमय रहेगा

मकर राशि (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कई सकारात्मक अवसर ला सकता है। पूरा दिन अद्भुत अनुभव और जोश से भरा रहेगा। अधिकारी अपने कार्यों में संतोष का अनुभव करेंगे। आर्थिक दृष्टि से लाभ रहेगा। संगीत से जुड़े लोगों के लिए आज दिन बेहद खास साबित हो सकता है। शारीरिक रूप से थकान और मानसिक चिंता बनी रहेंगी। छात्रों को सफलता प्राप्त होगी। मित्र मंडली के साथ समय बेहद आनंदपूर्वक बीतेगा। प्रियजनों के साथ कहीं घूमने फिरने का प्रोग्राम बना सकते हैं।परिवार में सुख शांति रहेंगी। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने फिरने का प्रोग्राम बन सकता है।
कुंभ राशि (Aquarius Daily Horoscope)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आर्थिक लाभ के योग रहेंगे पर परिश्रम की अधिकता भी रहेंगी।कार्यक्षेत्र में चल रही परेशानियां दूर होंग कोई बड़ी उपलब्धि है प्राप्त हो सकती है। सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। धनलाभ के योग बनेंगे। कामकाज के सिलसिले में यात्रा कर सकते हैं जो फायदेमंद साबित होंगी। रुकते हुएव्यापारिक मामले फिर से शुरू होंगे। पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद आपके पक्ष में रहेंगे। छात्रों को शिक्षा में इच्छित परिणाम प्राप्त करने के लिए कठिन परिश्रम करना होगा। मित्रों की सहायता से सकारात्मक अवसर प्राप्त हो सकते हैं।
मीन राशि (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आर्थिक दृष्टि से अच्छा रहेगा। फंसा हुआ धन वापस मिलने की संभावना है।सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले सकते हैं।मार्केटिंग, सेल्स से जुड़ें लोगों को बेहतर लाभ कमाने में सफलता प्राप्त होगी।स्वास्थ्य में चल रही परेशानियां दूर होंगी। मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के सहयोग से सभी कम समय पर पूरे होंगे। मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। छात्रों को प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता मिलेंगी। भाई बहनों के साथ समय मौज मस्ती में बीतेगा। मित्रों के साथ समय बिता सकते हैं। अविवाहितों को शादी के प्रस्ताव मिलेंगे।

पाकिस्तान
ज़िम्बाब्वे
ज़िम्बाब्वे ने पाकिस्तान को 1 रन से हराया
Jagran Play eSports Tournament
Copyright © 2022 Jagran Prakashan Limited.

source


Article Categories:
राशीफल
Likes:
0

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *