Aaj ka Rashifal 19th June 2022 रविवार का दिन कुछ राशियों के लिए खास होने वाला है। आकस्मिक धनलाभ के योग बन रहे हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। लेकिन कुछ राशियों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। जानिए रविवार का राशिफल।
Aaj ka rashifal 19th June 2022: आज 19 जून रविवार का दिन,आषाढ़ मास कृष्णपक्ष,की षष्ठी तिथि 10.27 PM तक रहेंगी उसके बाद सप्तमी तिथि लग रही है। आज का दिन सभी प्रकार की आध्यात्मिक साधनाओं के लिए व अन्य शुभ काम करने के लिए, सभी महत्वपूर्ण व्यवसाय के लिए, भूमि भवन वाहन आदि खरीदने के लिए, विवाह, मुण्डन, गृहप्रवेश आदि करने के लिए अत्यंत शुभ रहेगा। एस्ट्रोलॉजर लता शर्मा से जानिए रविवार का राशिफल।
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा।आर्थिक जीवन व व्यक्तिगत जीवन में सामंजस्य बनाकर चलें। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिभा एवं योग्यता का सम्मान होगा। पद, प्रमोशन इन्क्रीमेंट बढ़ सकता है। कुछ हद तक आर्थिक परेशानियां दूर होंगी। आकस्मिक धनलाभ के योग बन रहे हैं। व्यापारिक वर्ग स्वयं पर भरोसा करें जल्दबाजी में निर्णय न लें। कामकाज के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें, पेट से संबंधित परेशानियां बढ़ सकती हैं, खान पान पर ध्यान दें। परिवार में हर्षोल्लास रहेगा।
वृषभ राशि
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। कार्यक्षेत्र में नई योजनाएं नए विचार लेकर स्वयं का नजरिया सामने रखेंगे जिसके चलते वरिष्ठ अधिकारियों की प्रशंसा के पात्र बनेंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे। व्यापारिक मामले आपके पक्ष में रहेंगे, आय के विभिन्न स्रोत बनेंगे, धनलाभ के योग बन रहे हैं। साहित्य जगत से जुड़े लोगों के लिए समय बेहतरीन है पद प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। छात्रों का समय कठिन मेहनत करने में बीतेगा। पारिवारिक जीवन में सुख शांति रहेगी। जीवनसाथी के साथ समय बिताएंगे।
मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायी साबित होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में कठिन परिश्रम के साथ सभी कार्य पूर्ण करेंगे। वरिष्ठ अधिकारियों की प्रशंसा के पात्र बनेंगे। व्यापारिक मामले सुलझेंगे, धनलाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी इंटरव्यू की तैयारी करने वाले छात्रों को सफलता मिलेगी। खर्चों की अधिकता रहेगी किंतु आकस्मिक धनलाभ भी होगा। कोई बड़ा पूंजी निवेश करने से पहले किसी की सलाह अवश्य लें, जल्दबाजी में निर्णय न लें। पैसे के लेनदेन को लेकर सावधानी बरतें। घर में सुख शांति रहेगी, परिवार के साथ किसी आयोजन में शामिल हो सकते हैं।
कर्क राशि
आज आपका दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। आर्थिक मामले सुलझेंगे, धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में चल रही परेशानियां दूर होंगी, सभी काम सुचारु रूप से पूर्ण होंगे। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। व्यापार में तेजी आएगी, सफलता के नए मार्ग खुलेंगे। आय के विभिन्न स्रोत बनेंगे। अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें। पेट संबंधित रोग बढ़ सकते हैं, खानपान में सावधानी बरतें। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। पारिवारिक जीवन में सुख शांति रहेगी। माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा।
सिंह राशि
आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आर्थिक मामले मजबूत होंगे। कार्यक्षेत्र में सभी कार्य सुचारु रूप से संपन्न होंगे।आर्थिक निर्णय सोच-समझकर लें, जल्दबाजी से बचें व् यापारिक क्षेत्र में अगर आज नई परियोजनाएं लागू करेंगे तो आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। धनलाभ के योग बन रहे हैं। मित्रों की सहायता से कोई बड़ा कार्य बन सकता है। छात्रों के लिए समय बेहतर है मनोवांछित परिणाम प्राप्त होंगे। पारिवारिक जीवन में सुख शांति रहेंगी। दाम्पत्य जीवन में मधुरता आएंगी माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर चल रही परेशानियां दूर होंगी।
कन्या राशि
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। दिन की शुरुआत ही थोड़ी धीमी रहेगी, कार्यक्षेत्र पर चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है मन ही मन किसी बात को लेकर परेशान रहेंगे। काम काज के सिलसिले में यात्रा कर सकते हैं। लेनदेन के मामलों में सावधानी बरतें अन्यथा बाद में नुकसान उठाना पड़ सकता है, उधार देने से बचें। व्यापारी वर्ग कोई बड़ी डील करने से पहले विचार विमर्श करें जल्दबाजी में निर्णय न लें। समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा, बच्चों को लेकर मन प्रसन्न रह सकता है।
तुला राशि
आज आपके लिए दिन सामान्य से बेहतर रह सकता है। दिन अनुकूल रहेगा मन में किसी बात को लेकर परेशान रह सकते हैं। आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में सोच-समझकर पूंजी निवेश करें। छात्रों को कड़ी मेहनत से ही फल मिलेगा, काम अपनी इच्छा अनुसार होने में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऑफिस कर्मियों के काम में आ रही बाधाएं किसी की मदद से दूर हो जाएंगी। भाई-बहनों में किसी चीज़ को लेकर खटपट हो सकती है। परिवार में खुशहाली का वातावरण रहेगा और सुख शांति रहेंगी ।
वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके लिए बेहतर फल लाएगा। आर्थिक रूप से दिन ठीक-ठाक है। किसी महत्वपूर्ण काम को करने से पहले जीवनसाथी की राय लें। पूंजी निवेश में सकारात्मक फल मिलने की संभावना है। परिश्रम से किए गए कार्य सफल होंगे। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। किसी लंबी यात्रा पर जाने का प्लान बन सकता है। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों को प्रोत्साहन मिलेगा, मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। छात्रों को कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा। जीवन में चल रहे तनाव दूर होंगे। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है।
धनु राशि
आज का दिन आपके लिए शुभ होगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। भाग्य का साथ मिलेगा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यापारी वर्ग काम की अधिकता के कारण थकान महसूस कर सकते हैं। जो लोग स्टॉक मार्केट और मार्केटिंग से जुड़े हैं उन्हें तरक्की के सुनहरे मौके मिलेंगे। व्यवसाय में सोच-समझकर लिए गए निर्णय लाभदायक रहेंगे और योजनाएं सफल होंगी। कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे। विदेश में शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्रों के लिए समय सफलता दायक है शुभ परिणाम प्राप्त होगा। परिवार और घर में खुशी का माहौल बना रहेगा।
मकर राशि
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रह सकता है। मानसिक तनाव भी रह सकता है। दिन की शुरुआत ही थोड़ी धीमी रहेगी, कार्यक्षेत्र पर चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है मन ही मन किसी बात को लेकर परेशान रहेंगे। काम काज के सिलसिले में यात्रा कर सकते हैं। लेनदेन के मामलों में सावधानी बरतें अन्यथा बाद में नुकसान उठाना पड़ सकता है उधार देने से बचें। व्यापारी वर्ग कोई बड़ी डील करने से पहले विचार विमर्श करें जल्दबाजी में निर्णय न लें। समाज में मान सम्मान में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा बच्चों को लेकर मन प्रसन्न रह सकता है।
कुंभ राशि
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। धन लाभ के नए साधन मिल सकते हैं, कुछ भावनात्मक मुद्दे आपको परेशान कर सकते हैं। ऑफिस कर्मियों को वरिष्ठों और सहकर्मियों से मदद मिलने की संभावना है। प्रॉपर्टी में निवेश फायदेमंद रहेगा। छोटी परेशानियों से मुकाबला करेंगे तो सफलता अवश्य मिलेगी। दिनभर के कामों से आलस्य महसूस हो सकता है। व्यापारी जन कोई बड़ी पूंजी निवेश करने से पहले अनुभूति व्यक्ति की सलाह लें। छात्रों को उनकी पढ़ाई से संबंधित किसी यात्रा को स्थगित करना पड़ सकता है। बड़े भाई व बहनों का सहयोग प्राप्त हो सकता है। परिवार में सुख शांति रहेंगी।
मीन राशि
आज आप मानसिक परेशानियों से घिर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कार्य की अधिकता रहेगी, समय पर कार्य करना चुनौतीपूर्ण रहेगा जिसके चलते मानसिक तनाव बढ़ सकता है। नए काम के अवसर भी प्राप्त होंगे। काम के तनाव के चलते क्रोध बढ़ सकता है। बेवजह किसी बहस में न उलझें संयम से काम लें। आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। व्यापारियों को आय के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां रह सकती है, खान पान पर कंट्रोल रखें। पारिवारिक जीवन में मधुरता रहेगी। दाम्पत्य जीवन में छिटपुट तनाव रह सकता है।
Edited By Priyanka Singh
Copyright © 2022 Jagran Prakashan Limited.
Author Profile
Latest entries
- राशीफल2024.04.26Aaj Ka Rashifal 26 April 2024: आज का दिन इन 7 राशियों के लिए बेहद खास, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल – प्रभात खबर – Prabhat Khabar
- लाइफस्टाइल2024.04.26लाइफस्टाइल में लाएं ये 5 स्मार्ट बदलाव, जिंदगी हो जाएगी गुलजार, बरसने लगेगा धन-हेल्दी होगा मन – News18 हिंदी
- विश्व2024.04.26Israel Hamas War: हो सकता है तीसरा विश्व युद्ध, इजरायल-हमास जंग के बीच आखिर किसने दी चेतावनी? – Hindustan
- राशीफल2024.04.25Aaj Ka Rashifal: कर्क और कन्या राशि वालों को कार्यक्षेत्र में मिल सकती है तरक्की, पढ़ें दैनिक राशिफल – अमर उजाला