Best Proposal Tips: इन जबरदस्त तरीकों से करें अपने प्यार का इजहार, 100% हां होगा जवाब | Hari Bhoomi – हरिभूमि

I Love You Bolne ke Tarike: जब आप किसी को प्यार करते हैं, तो आपके दिमाग में बस वही एक शख्स घूम रहा होता है। आप उस इंसान को स्पेशल फील करवाने की कोशिशों में जुट जाते हैं, आप अपने दिल (Best and Easy Proposal Ideas) की बात उन्हें बताने के अलग-अलग तरीके तलाशने लग जाते हैं। आप अपनी तरफ से हर वो साइन (How To Say I Love You) देने की कोशिश करते हैं जिससे वो इंसान आपके मन की बात को पढ़ ले, इसके लिए आप उनकी हेल्प करना, उसकी बातों को मानना, हर पल उसके आस-पास रहने लगते हैं। दुनिया में 2 तरह के लोग होते हैं, कुछ वो होते हैं जो सीधा जाकर (RelationshipTips) अपने दिल की बात बोल देते हैं। वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो शर्म और उन्हें खो देने के खौफ की वजह से कभी सामने से जाकर उन्हें अपने मन की बात (Best Proposal Tips) नहीं बता पाते हैं।
आजकल के समय में आई लव यू (I Love You) बोलने का सबसे अच्छा और आसान तरीका है, कॉल (Call) या टेक्सट मैसेज (Text Message) करना। लेकिन आज की इस खबर में हम आपको आपकी पसंद की लड़की या लड़के को आई लव यू (I Love You) बोलने का एक अलग अंदाज बताएंगे। जिससे आप अलग तरह से आई लव यू बोलकर अपने प्यार को अपने दिल का हाल बता (I Love You Bolne ke Tarike) पाएंगे। तो चलिए बिना वक्त बर्बाद किये शुरू करते हैं:-
आई लव यू बोलने के तरीके (ways to say i love you)
1. स्मार्टफोन के जमाने में जब हर बात कहने के लिए टेक्सट मैसेज, इमोजी और वीडियो कॉल जैसे बहुत सारे ऑप्शन मौजूद है। तब आपका प्यार भरा रियल फीलिंग्स वाला लेव लेटर पार्टनर के दिल को जरूर छुएगा। आपके स्पेशल एफ्फोर्ट्स उनके दिल में जगह जरूर बनाएंगे, जिससे उनके हां कहने के चांस बढ़ जाते हैं। बता दें कि लड़कियां अक्सर अपने बॉयफ्रेंड के लव लेटर को संभाल कर रखना पसंद करती हैं।
2. अगर आप अपनी पसंद की लड़की या लड़के से प्यार का इजहार करना चाहते हैं, तो अपने दिल की बातों को कहने के लिए उन्हें कोई सरप्राइज गिफ्ट करें।सरप्राइज के लिए आप उन्हें डेट पर लेकर जा सकते हैं या उनकी पसंद का गिफ्ट उन्हें दे सकते हैं। जिससे उन्हें पता चलेगा आप उनकी कितनी केयर करते हैं, और उनके लिए आपकी फीलिंग्स बयां हो जाएंगी।
3. आजकल के बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर अपने प्यार के साथ किसी शांत और खूबसूरत जगह पर जाएं और बातों ही बातों में अपने दिल की बात कहें। लेकिन याद रखें कि ये सब स्लो तरीके से हो, क्योंकि आपकी किसी भी तरह की जल्दबाजी उनके हां को भी ना में बदल सकती है। साथ ही उन्हें आपको और आपकी फीलिंग्स को समझने और तैयार होने का समय जरूर दें।
4.अपने सुना होगा की लड़कों के दिल तक पहुंचने का रास्ता पेट से होकर जाता है। लेकिन यह बात सिर्फ लड़कों के लिए ही नहीं आजकल लड़कियों पर भी लागू होने लगी है, ऐसे में अगर आप अपने पार्टनर की पसंद की कोई रेसिपी या डिश अपने हाथों से बनाकर उन्हें खिलाएंगे तो उन्हें बहुत अच्छा लगेगा। इस बीच आप बहुत ही खूबसूरती से अपने प्यार का इजहार भी कर सकते हैं।
5. आप अपनी पसंद की लड़की या लड़के के साथ, गेम खेलकर भी अपने दिल की बात उन तक पहुंचा सकते हैं। इस गेम में आपको ज्यादा कुछ नहीं करना बस उनके लिए लव नोट पर पहेलियां छोड़ते हुए एक गिफ्ट और लव लेटर तक पहुंचने का रास्ता बनायें। आखिरी वाले नोट या लेटर में अपने प्यार का इजहार करें।आपका ऐसे प्रपोज करना उन्हें बेहद पसंद आएगा।
© Copyrights 2021. All rights reserved.
Powered By Hocalwire

source


Article Categories:
लाइफस्टाइल
Likes:
0

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *