Chocolate Drinks अगर आप बच्चों के लिए कुछ स्पेशल बनाना चाहते हैं तो इस वीकेंड पर चॉकलेट ड्रिंक्स ट्राई कर सकते हैं। इसे बनाना काफी आसान है। तो चलिए जानते हैं घर पर आप ये ड्रिंक्स कैसे तैयार करें।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Chocolate Drinks: सर्दियों के मौसम में गरमागरम चॉकलेट हॉट ड्रिंक पीने की बात ही कुछ अलग होती है। इस मौसम में अधिकतर लोग ये हॉट ड्रिंक पीना बेहद पसंद करते हैं। चाहें तो आप इसे घर पर खुद बना सकते हैं। आज आपको इस लेख में चॉकलेट से बनी ड्रिंक की स्पेशल रेसिपी के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं..
1. चॉकलेट मार्शमैलो ड्रिंक
सामग्री
2-4 कप दूध, 3 चम्मच कोको पाउडर, आवश्कतानुसार चीनी
बनाने की विधि
– एक नॉन स्टिक पैन गर्म करें, इसमें पानी डालें।
– अब दूध, कोको पाउडर और चीनी मिलाएं।
– इस मिश्रण को कम आंच पर 8-10 मिनट तक पकाएं।
– तैयार है चॉकलेट मार्शमैलो ड्रिंक।
2. मटका व्हाइट चॉकलेट
सामग्री
3 कप दूध, कटे हुए व्हाइट चॉकलेट
बनाने की विधि
– एक नॉन स्टिक पैन में दूध गर्म करें, इसमें व्हाइट चॉकलेट डालें।
-जब चॉकलेट पिघलने लगे, तो इसे अच्छी तरह चलाएं।
– इस मिश्रण को मध्यम आंच पर कुछ देर के लिए पकाएं।
– तैयार है मटका व्हाइट चॉकलेट ड्रिंक।
3. मेक्सिकन हॉट चॉकलेट ड्रिंक
सामग्री
3-4 कप दूध, चॉकलेट चिप्स, कोको पाउडर
बनाने की विधि
– एक बर्तन में दूध डालें, और इसे गर्म करें।
– जब इसमें हल्की उबाल आए, तो कोको पाउडर और चॉकलेट चिप्स मिलाएं।
– इसे अच्छी तरह चलाएं।
– जब चॉकलेट चिप्स पूरी तरह से पिघल जाए, तो गैस बंद कर दें।
4. स्ट्रॉबेरी चॉकलेट ड्रिंक
सामग्री
1 चम्मच चॉकलेट पाउडर, 1 कप स्ट्रॉबेरी, 1 कप दूध, 1 चम्मच शहद
बनाने की विधि
-सबसे पहले एक ब्लेंडर में इन सारी सामग्री डालें।
– अब इसे ग्राइंड कर लें।
– तैयार है स्ट्रॉबेरी चॉकलेट ड्रिंक।
5. वनिला चॉकलेट ड्रिंक
सामग्री
2-3 कप दूध, 3 चम्मच कोको पाउडर, 1- 2 चम्मच चॉकलेट सॉस, 1 चम्मच वनिला एसेंस
बनाने की विधि
-एक पैन में दूध गर्म करें। अब इसमें कोको पाउडर डालकर लगातार चलाएं।
-कोको पाउडर अच्छी तरह मिक्स हो जाने पर चॉकलेट सॉस डालें।
-इसे अच्छी तरह चलाते रहें।
-कुछ देर बाद गैस बंद कर दें।
-अब एक गिलास में इस ड्रिंक को डालें, इसमें वनिला एसेंस की कुछ बूंदे मिला दें।
-तैयार है हॉट चॉकलेट ड्रिंक।
Picture Courtesy: Freepik
भारत
बांग्लादेश
भारत ने बांग्लादेश को 3 विकटों से हराया
Copyright © 2022 Jagran Prakashan Limited.
Author Profile
Latest entries
- राशीफल2024.05.02Aaj Ka Rashifal: वृषभ, सिंह और मीन राशि वालों के लिए दिन रहेगा अनुकूल, पढ़ें दैनिक राशिफल – अमर उजाला
- लाइफस्टाइल2024.05.02Working Women फिट रहने के लिए जरूर फॉलो करें ये लाइफस्टाइल टिप्स काम के साथ-साथ सेहत भी रहेगी दुरुस्त | T – TheHealthSite Hindi
- धर्म2024.05.02Love Jihad in Indore: हिंदू छात्रा से दोस्ती कर बताया धर्म परिवर्तन का दबाव, आरोपित अल्फेस खान गिरफ्तार – Nai Dunia
- विश्व2024.05.02ENBA अवॉर्ड्स में आजतक की बादशाहत बरकरार, बेस्ट शो से लेकर बेस्ट कवरेज को मिले कई अवॉर्ड – Aaj Tak