Aaj Ka Rashifal 9th August 2022 कन्या राशि वालों का आज का दिन होगा फलदायक आर्थिक स्थिति में आएगा सुधार.. – दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

Aaj ka rashifal 9th august 2022 आज 9 अगस्त मंगलवार का दिन आषाढ़ मास की द्वादशी तिथि 5.47 PM तक रहेगी उसके बाद त्रयोदशी तिथि लग रही है l आज का दिन हर प्रकार के शुभ कार्यों के लिए किसी भी प्रकार के व्यवसाय आदि कार्यों के लिए शुभ रहेगा।

नई दिल्ली। Aaj ka rashifal 9th August 2022: आज आषाढ़ मास की द्वादशी तिथि 5.47 PM तक रहेगी उसके बाद त्रयोदशी तिथि लग रही है l आज का दिन हर प्रकार के शुभ कार्यों के लिए, किसी भी प्रकार के महत्वपूर्ण व्यवसाय, कैसा भी निर्माण कार्य, आध्यात्मिक अनुष्ठान, घरलू कार्य तथा किसी भी प्रकार के शारीरिक गतिविधियों को आरम्भ करने के लिए अति शुभ रहेगा। जानिए एस्ट्रोलॉजर लता शर्मा से राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन सामान्य रहेगा। आज आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति चिंता का विषय बन सकती है। नौकरीपेशा लोगों को किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। व्यापारी वर्ग कारोबार की योजना बना कर नए कार्यों की शुरुआत भी कर सकते हैं। व्यापारियों के लिए लंबी दूरी की यात्रा भी फलदायक रहेंगी। छात्रों के लिए आज का दिन फलदायक रहेगा।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज आपका दिन ऊर्जा से भरपूर रहेगा। चुनौतियों का धैर्य के साथ सामना करें। किसी पुरानी चीज़ को लेकर अचानक से फल मिल सकता है। व्यापारी वर्ग योजना बनाकर ही काम करें। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। व्यापारी वर्ग के लिए दिन सामान्य है। कंप्यूटर या टेक्नोलॉजी से जुड़े जातकों को आज सुनहरे मौका की प्राप्ति हो सकती है । छात्रों के लिए सलाह है कि अपने गुरु का आशीर्वाद लें ।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी बनेगी तरक्की के कई नए रास्ते खुल सकते हैं। ऑफिस कर्मियों को उच्च अधिकारियों का प्रोत्साहन और सहयोग प्राप्त होगा। व्यापारी पूंजी निवेश करने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह पर ध्यान दें। शरीर स्वस्थ और मन प्रसन्न रहेगा। छात्रों के लिए दिन अनुकूल है। माता पिता की सेहत में सुधार आएगा। विदेश यात्रा या फिर दूर देश से अच्छे समाचार मिलने की संभावना है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन बेहतर साबित होगा। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ बनेगी। कार्यक्षेत्र में कुछ बड़े बदलाव हो सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद रहेंगे। जिस भी कार्य में हाथ डालेंगे सफलता प्राप्त होगी। व्यापारी वर्ग को आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे, आय के विभिन्न स्रोत बन सकते हैं। कामकाज के सिलसिले में यात्रा हो सकती है। मीडिया से  जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। कुछ बढ़िया अवसर हाथ लग सकते हैं। 

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आर्थिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रहेगा। आर्थिक समस्याओं से छुटकारा प्राप्त होगा धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा सहकर्मियों के सहयोग से महत्वपूर्ण काम बनेंगे वरिष्ठ अधिकारियों की प्रशंसा के पात्र बनेंगे।सरकारी नौकरी से जुड़ें लोगों को कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है, पद प्रतिष्ठा प्रमोशन आदि हो सकता है। भूमि भवन वाहन आदि लेने का विचार बन सकता है। छात्रों के लिए दिन बेहतर है मनोवांछित परिणाम प्राप्त होंगे। 

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आर्थिक रूप से देखा जाए तो आज का दिन फलदायक साबित होगा। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। व्यापार से जुड़े लोगों को कड़ी मेहनत करने पर फल अच्छा मिलेगा। व्यापारी वर्ग के लिए धन लाभ की भी संभावना है। छात्रों के लिए दिन अनुकूल है। छोटी या बड़ी बहन का सहयोग मिलेगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज के दिन मानसिक चिंताओं से घिरे रहेंगे। आर्थिक स्थिति कमजोर रह सकती है। कार्यक्षेत्र में बाधा का सामना करना पड़ सकता है। शत्रु पक्ष हानि पहुंचा सकता है। आर्थिक निवेश में रुकावट उत्पन्न होगी। आय की कमी महसूस कर सकते हैं। व्यापारिक क्षेत्र में गतिरोध पैदा होंगे। पैसों के लेनदेन को लेकर सावधानी बरतें, जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। खर्चों की अधिकता के चलते बैंक बैलेंस हिल सकता, उधार देने से बचें। 

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आर्थिक दृष्टि से सामान्य से बेहतर रहेगा किंतु भावनात्मक रूप से आज परेशान रह सकते हैं। कार्यक्षेत्र में दिन भागदौड़ भरा रह सकता है, काम का बोझ महसूस करेंगे जिसके चलते व्यवहार में चिड़चिड़ापन आ सकता है। बेवजह किसी बहस में न पड़े शांति से काम लें। किसी नए व्यापार की शुरुआत के लिए आज का दिन छोड़ दें आर्थिक नुकसान हो सकता है। छात्रों के लिए आज का दिन कठिन रहेगा मेहनत अधिक व सफलता कम मिलेगी। 

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में आज का दिन सफलतापूर्ण बिताएंगे। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा, मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक परेशानियां दूर होंगी। धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। व्यापारिक मामले सुचारू रूप से चल पड़ेंगे। आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। कामकाज के सिलसिले में की गई यात्रा फायदेमंद रहेंगी ।बेरोज़गारों को किसी मल्टीनेशनल कंपनी में बढ़िया रोजगार प्राप्त होगा। 

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन बेहतर साबित होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में कठिन परिश्रम के साथ सभी कार्य पूर्ण करेंगे। वरिष्ठ अधिकारियों की प्रशंसा के पात्र बनेंगे। व्यापारिक मामले सुलझेंगे धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी इंटरव्यू की तैयारी करने वाले छात्रों को सफलता मिलेगी। खर्चों की अधिकता रहेगी किंतु आकस्मिक धन लाभ भी होगा। कोई बड़ा पूंजी निवेश करने से पहले किसी की सलाह अवश्य लें, जल्दबाजी में निर्णय न लें।
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन मिश्रित फल लेकर आ रहा है। दैनिक कार्यों में रुकावट रह सकती है। कार्यक्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। बने बनाए कार्यों में बाधाएं उत्पन्न हो सकती है, सही निर्णय लें। व्यापारिक मामलों में सफलता मिलेंगी, भविष्य की योजनाओं पर पूंजी निवेश करेंगे जो आगे चलकर लाभप्रद साबित होंगी। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। छात्रों के लिए दिन बेहतर है। 
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज आप मानसिक रूप से प्रसन्न रहेंगे। कार्यालय में सभी काम आसानी से निपट जाएंगे आर्थिक स्थिति में वृद्धि होगी। धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आर्थिक लाभ के अवसर मिल सकते हैं। नौकरी व्यापार सुचारू रूप से चलते रहेंगे। मित्र मंडली के साथ खाने पीने का प्रोग्राम बन सकता है। छात्रों का मन आज पढ़ाई में खूब लगेगा। अविवाहितों को शादी का प्रस्ताव मिल सकता है। 

Jagran Play eSports Tournament
Copyright © 2022 Jagran Prakashan Limited.

source


Article Categories:
राशीफल
Likes:
0

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *