आखिर क्यों शिव जी पर नहीं चढ़ाई जाती हल्दी, क्या है इसका पौराणिक कारण? – Punjab Kesari

helo
हमें खेद हैं कि आप opt-out कर चुके हैं।
लेकिन, अगर आपने गलती से “Block” सिलेक्ट किया था या फिर भविष्य में आप नोटिफिकेशन पाना चाहते हैं तो नीचे दिए निर्देशों का पालन करें ।
THU, MAR 31, 2022
छत्तीसगढ़ HC का बड़ा फैसला- अविवाहित बेटी…
PM मोदी से मिले CM स्टालिन, श्रीलंकाई तमिलों…
डॉक्टर अर्चना शर्मा सुसाइड मामले में भाजपा…
पूर्वोत्‍तर में मोदी सरकार का बड़ा फैसला,…

धर्म/कुंडली टीवी
Gadgets
Photos
Videos
यूं तो हिंदू धर्म में कई देवी-देवता है परंतु बात अगर देवों के देव महादेव की हो तो दुनिया में इनके अनगिनत संख्या में भक्त पाए जाते हैं। तो वहीं देश के लगभग हर कोने में इनसे जुड़े धार्मिक स्थल मौजूद है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
यूं तो हिंदू धर्म में कई देवी-देवता है परंतु बात अगर देवों के देव महादेव की हो तो दुनिया में इनके अनगिनत संख्या में भक्त पाए जाते हैं। तो वहीं देश के लगभग हर कोने में इनसे जुड़े धार्मिक स्थल मौजूद है। न केवल देश में बल्कि विदेशों में कई ऐसे मंदिर आदि हैं, जहां शिव शंकर भिन्न-भिन्न प्रकार के रूप में विराजते हैं। बताया जाता है कि इनके प्रत्येक मंदिर में इनकी अलग-अलग व भव्य प्रकार से पूजा अर्चना की जाती है। परंतु इन तमाम मंदिरों आदि में एक चीज़ सामान्य है कि शिव जी को किसी भी मंदिर आदि में हल्दी किसी भी रूप में अर्पित नहीं की जाती है। जी हां, आप उपरोक्त जानकारी पढ़ने के बाद सोच रह होंगे कि हम आपको यकीनन इनके किसी मंदिर आदि के बारे में बताने जा रहे हैं। परंतु नहीं, आज हम आपको इनके किसी मंदिर के बारे में नहीं बल्कि इनके मंदिर में इनके लिंग व प्रतिमा स्वरूप पर हल्दी क्यों नहीं चढ़ाई जाती। इससे जुड़ी जानकारी बताने जा रहे हैं। 
PunjabKesari, sawan somvar vrat vidhi, sawan somvar 2022, sawan somvar puja vidhi, sawan somvar ki kahani, shivling par haldi chadhane se kya hota hai, shivling par haldi chadhane ke fayde, shivling par haldi chadhana, shivling par haldi chadhana chahiye ya nahin, shiv ji ko kya chadhana chahiye
अक्सर धार्मिक ग्रंथों में पढ़ने को मिलता है कि शिव शंकर अधिक भोले हैं, जिस कारण ये अपने भक्तों पर अधिक जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं। परंतु बहुत कम लोग जानते हैं कि अगर भोलेनाथ रुष्ट हो जाएं तो इन्हें मनाना भी बेहद मुश्किल होता है। जी हां, कहा जाता है शिव जी पर हल्दी चढ़ाने वाले भक्त पर भोलेनाथ अति शीघ्र क्रोधित हो जाते हैं। परंतु ऐसा क्यों? आखिर क्यों शिव जी को हल्दी प्रिय नहीं है? इस बारे से आज भी बहुत से लोग अंजान है। तो चलिए आपको बताते है कि क्या इससे जुड़ा पौराणिक कारण। 

बताते चलें शास्त्रों में शिवलिंग पुरुष तत्व का प्रतीक है और हल्दी स्त्रियोचित वस्तु है। स्त्रियोचित यानी स्त्रियों संबंधित। माना जात है कि  इसी वजह से शिवलिंग पर हल्दी नहीं चढ़ाई जाती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भगवान शिव के अलावा अन्य सभी देवी-देवताओं पर हल्दी अर्पित की जा सकती है। 
ये भी कहा जाता है कि जलाधारी पर हल्दी चढ़ाई जा सकती है शिवलिंग दो भागों से मिलकर बना होता है। एक भाग शिवलिंग शिवजी का प्रतीक है और दूसरा भाग जलाधारी माता पार्वती का प्रतीक है। अतः इस पर हल्दी चढ़ाई जानी चाहिए। 
PunjabKesari, sawan somvar vrat vidhi, sawan somvar 2022, sawan somvar puja vidhi, sawan somvar ki kahani, shivling par haldi chadhane se kya hota hai, shivling par haldi chadhane ke fayde, shivling par haldi chadhana, shivling par haldi chadhana chahiye ya nahin, shiv ji ko kya chadhana chahiye
एक पौराणिक कथा के अनुसार केतकी फूल ने ब्रह्मा जी के झूठ में साथ दिया था, जिससे नाराज होकर भोलनाथ ने केतकी के फूल को श्राप दिया। शिव जी ने कहा कि शिवलिंग पर कभी केतकी के फूल को अर्पित नहीं किया जाएगा। इसी श्राप के बाद से शिव को केतकी के फूल अर्पित किया जाना अशुभ माना जाता है। 

इसके अलावा बता दें शिवलिंग पर तुलसी भी कभी अर्पित नहीं करनी चाहिए।  एक कथा के मुताबिक भगवान शिव ने तुलसी के पति असुर जालंधर का वध किया था। इसलिए उन्होंने स्वयं भगवान शिव को अपने अलौकिक और दैवीय गुणों वाले पत्तों से वंचित कर दिया। शिवलिंग पर नारियल अर्पित किया जाता है लेकिन इससे अभिषेक नहीं करना चाहिए। देवताओं को चढ़ाया जाने वाले प्रसाद ग्रहण करना आवश्यक होता है। लेकिन शिवलिंग का अभिषेक जिन पदार्थों से होता है उन्हें ग्रहण नहीं किया जाता। इसलिए शिव पर नारियल का जल नहीं चढ़ाना चाहिए। इसके अतिरिक्त सिंदूर, विवाहित स्त्रियों का गहना माना गया है। स्त्रियां अपने पति की लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना के लिए अपनी मांग में सिंदूर लगाती हैं और भगवान को भी अर्पित करती हैं। परंतु धार्मिक ग्रंथों में शिव जी को विनाशक माना गया है। अतः इसीलिए सिंदूर से भगवान शिव की सेवा करना अशुभ माना जाता है।
 
Vidur Niti: किसी की गलती बताने में न करें देर…
Stories You May Like
Aaj ka rashifal | 12 January 2022 rashifal I Today horoscope I Daily rashifal I
PunjabKesari TV

PunjabKesari TV

PunjabKesari TV

PunjabKesari TV

PunjabKesari TV

PunjabKesari TV

PunjabKesari TV

PunjabKesari TV

PunjabKesari TV

PunjabKesari TV

मेष राशि वालों आज का दिन बढ़िया रहेगा। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है।……Read more
वृष राशि वालों आज किसी मांगलिक कार्य का आयोजन कर सकते हैं। आपके कष्टों का निवारण होगा। नौकरीपेशा……Read more
मिथुन राशि वालों आज जल्दबाजी में कोई कार्य न करें। सभी काम बिगड़ सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य की……Read more
कर्क राशि वालों दिन की शुरुआत में आपको कोई सुखद समाचार सुनने को मिल सकता है। ऑफिस में खुशहाली बनी……Read more
सिंह राशि वालों कार्यक्षेत्र में कोई भी पेपर वर्क करते समय सावधानी बरतें। कोई बड़ा नुकसान होने की……Read more
कन्या राशि वालों आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। किसी पुराने……Read more
तुला राशि वालों आज का दिन मिला-जुला रहेगा। ऑफिस में बॉस आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। कोई बड़ी डील……Read more
वृश्चिक राशि वालों राजनीति से जुड़े लोगों को कठिन निर्णय लेने पड़ सकते हैं। सोच-समझकर कोई भी निर्णय……Read more
धनु राशि वालों आर्थिक स्थिति थोड़ी बिगड़ सकती है। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें। विद्यार्थियों……Read more
मकर राशि वालों  आज आपके टीम वर्क में गलतफहमियां आ सकती है। आप अपने सीनियर्स को नए आइडियाज भी दे……Read more
कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में नया बदलाव देखने को मिलेगा। नया काम……Read more
मीन राशि वालों आज आपको लेनदेन में ध्यान रखने की ज़रूरत है। प्रोफेशनल डील करने के लिए समय अनुचित है।……Read more
Main Menu
Keep yourself updated with National News. We are first to cover The National Latest News as they take place. All the upcoming National Politics NewsCrime News in Hindi is available exclusively on www.punjabkesari.in . We are committed to provide you all Latest,Breaking News of Nation.
पंजाब केसरी हिन्दी न्यूज की आधिकारिक वेबसाइट पर आपको न सिर्फ पल -पल की खबर मिलेगी बल्कि आप देख सकते हैं देश और दुनिया के वीडियो भी। क्योंकि हमारे पास है वीडियो और टैक्स्ट की खबरों के लिए एक हजार से ज्यादा रिपोर्ट्स का बड़ा नेटवर्क, जो आप तक सबसे पहले और तेजी से पहुंचा रहे हैं हर खबर। देश, दुनिया,खेल, व्यापार, बॉलीवुड और राजनीति से जुड़ी खबरों के अपडेट के लिए बने रहें पंजाब केसरी के साथ।
For Advertisement Query
Email ID
advt@punjabkesari.in
TOLL FREE
Jalandhar
Address : Civil Lines, Pucca Bagh Jalandhar Punjab
Ph. : 0181-5067200, 2280104-107
Email : support@punjabkesari.in
Copyright @ 2018 PUNJABKESARI.IN All Rights Reserved.
Subscribe Now!

source


Article Categories:
धर्म
Likes:
0

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *