ताजा खबर : taza Khabar, 24 फरवरी, 2022 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार – Times Now Navbharat

Taza Khabar : रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को अपने देश के बाहर सैन्य बल का इस्तेमाल करने का अधिकार मिलने के बाद यूक्रेन ने बुधवार को देशव्यापी आपातकाल की घोषणा कर दी। अभिनेता-निर्देशक महेश मांजरेकर के खिलाफ उनकी नवीनतम मराठी फिल्म ‘ने वरण भट लोन्चा, कोन ने कोंचा’ में बच्चों के अश्लील दृश्य दिखाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के ऊपरी इलाकों में भारी बर्फबारी के बीच छह लोगों के लापता होने की जानकारी मिली है, जिसके बाद सेना ने तलाश अभियान चलाया।  यूक्रेन संकट को लेकर रूस और पश्चिमी शक्तियों के बीच बढ़ते तनाव के बीच विदेश मंत्री एस जयशंकर ने फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों से बुधवार को पेरिस में मुलाकात की। देश और दुनिया के ताजा घटनाक्रम कुछ इस प्रकार हैं-
रूस और यूक्रेन ( (Russia-Ukraine Crisis)) में जंग जारी है लेकिन इन सबके बीच चीन ने अपना अलग पैंतरा अपनाया है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, ताइवान के एयरस्पेस में दाखिल हो गए। ताइवान के विदेश मंत्रालय ने इस संबंध जानकारी देते हुए कहा कि चीनी विमानों ने एय़र स्पेस का उल्लंघन किया है और चीन की यह हरकत उस दिन की गई जब रूस ने यूक्रेन पर हमला किया।
Ukraine पर रूस के हमले के बीच चीन के 9 फाइटर प्लेन ताइवान में घुसे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुतिन से बात की। यूक्रेन विवाद पर पीएम मोदी ने पुतिन से कहा कि सभी मुद्दों को बातचीत से सुलझाएं। रूस और नाटो का विवाद सिर्फ संवाद से सुलक्ष सकता है। उन्होंने यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए भी बात की। ईमानदार कोशिश से ये विवाद खत्म हो  सकता है।
यूक्रेन संकट पर पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन से की बात, कहा- सभी मुद्दों को बातचीत से सुलझाएं
इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें संस्करण (आईपीएल 2022) को लेकर फैंस में लगातार उत्सुकता बनी हुई है। इसके कई कारण हैं और सबसे बड़ा कारण है दो नई आईपीएल टीमों का शामिल होना। इसी के चलते सभी फैंस ये जानना चाहते हैं कि आखिर ये मेगा आईपीएल सीजन कब शुरू होगा। 
IPL 2022 Start Date: हो गया तय, इस तारीख को शुरू होगा आईपीएल 2022 और फाइनल, महाराष्ट्र के चार मैदानों पर होंगे मैच
रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जीत का सिलसिला जारी है। गुरुवार को श्रीलंका को लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम में खेले गए तीन मैच की सीरीज के पहले मुकाबले में 62 रन के बड़े अतंर पटखनी देकर 1-0 की बढ़त हासिल कर ली।
भारत बनाम श्रीलंका 1st T20: श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया की विजयी शुरुआत, 62 रन के अंतर से दी करारी मात
किसी जमाने में गांधी-नेहरू परिवार के करीबी माने जाने वाले अमेठी के राजा डॉ. संजय सिंह ने अपनी सियासी पारी कांग्रेस नेता संजय गांधी के साथ शुरू की थी। आर्टिकल 370 के मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता और राज्य सभा से इस्तीफा देने वाले डॉ. संजय सिंह को अमेठी विधानसभा सीट से बीजेपी ने अपना उम्मीदवार घोषित किया है। 
Amethi: गांधी परिवार के गढ़ में BJP ने खेला बड़ा दांव, 33 साल बाद चुनावी मैदान में उतरे डॉ. संजय सिंह 
 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रचार के विभिन्न तरीके देखने को मिल रहे हैं। संगम नगरी प्रयागराज में एक ऐसा शख्स प्रचार कर रहा है जिसकी तरफ हर कोई बरबस ही आकर्षित हो रहा है।  यह शख्स हैं सीएम योगी की तरह दिखने वाले दयाशंकर, जो सात समंदर पार यानि अमेरिका से केवल चुनाव प्रचार के लिए भारत पहुंचे हैं। 
UP Election: अमेरिका से आकर BJP के लिए वोट मांग रहे हैं Yogi, हूबहू कद-काठी व भगवा चोला देख लोग भी हैरान
 हमको-आपको, पूरी दुनिया को  चिंता है कि क्या अब वर्ल्ड वॉर थ्री का आगाज हो गया है। अटैक की हर तस्वीर और इस अटैक से हम-आप कैसे घर बैठे कंगाल हो रहे हैं। इसे हम आपको समझाएंगे। बाजार क्यों गिरता जा रहा है। इस वर्ल्ड वॉर के सीन में हिन्दुस्तान का ऑर्डर क्या होगा? दोस्तों, यूक्रेन के टाइम के मुताबिक सुबह 5 बजे और भारतीय समय के मुताबिक करीब साढ़े आठ बजे एक सायरन बजा और दुनिया वर्ल्ड वॉर के मुंहाने पर खड़ी हो गई। 
रूस-यूक्रेन में युद्ध, अब महायुद्ध होगा, रूस संग चीन-पाकिस्तान, धर्मसंकट में भारत?
हिजाब विवाद पर कर्नाटक उच्च न्यायालय के अंतरिम आदेश के बाद राज्य के एक कॉलेज ने अमृतधारी सिख लड़की को पगड़ी हटाने के लिए कहा है। कर्नाटक उच्च न्यायालय ने अपने हालिया अंतरिम आदेश में हिजाब विवाद से संबंधित सभी याचिकाओं पर निर्णय होने तक राज्य के सभी छात्रों के कक्षा के भीतर भगवा शॉल, स्कार्फ, हिजाब और किसी भी धार्मिक पहचान को धारण करने पर रोक लगायी है।
Hijab Row: अब बेंगलुरु के कॉलेज ने सिख लड़की को पगड़ी हटाने को कहा, परिवार ने कही ये बात
 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज (Prayagraj) में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने लोगों को सरकारी नौकरियों के अपने वादे के लिए विपक्षी दलों को यह कहते हुए फटकार लगाई कि उन्होंने 10 वर्षों में केवल दो लाख सरकारी नौकरियां दीं ( समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी की सरकारें) जबकि योगी सरकार ने पिछले पांच सालों में पांच लाख नौकरियां दीं।
PM ने नौकरी के वादों को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना बोले- इनके लिए सिफारिश और नोटों के बंडल ही सब कुछ थे
रूस के सैनिकों ने आज यूक्रेन पर हमला कर दिया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस हमले की निंदा हो रही है। इतना ही नहीं, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अन्य देशों को चेतावनी भी दी है कि रूसी कार्रवाई में किसी प्रकार का हस्तक्षेप हुआ, तो ऐसे परिणाम होंगे, जो उन्होंने पहले कभी नहीं देखे होंगे।
Ukraine-Russia War से आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर? देखिए वीडियो
रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध छिड़ चुका है। और रूस के रूख को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि वह किसी भी हालत में यूक्रेन पर रहम बरतने को तैयार नहीं है। इस बीच नाटो (NATO) ने 100 से ज्यादा जंगी लड़ाकू विमान अलर्ट पर कर दिया है। साफ है कि अब युद्ध, महायुद्ध की ओर बढ़ रहा है और इसका असर पूरी दुनिया पर होने वाला है।
महंगी हो जाएगी बियर ! जानें रूस-यूक्रेन युद्ध से क्या है कनेक्शन
यूक्रेन के खारकिव में फंसे भारतीय छात्र से टाइम्स नाउ नवभारत ने बात की और वहाँ के हालात को जाना। छात्रों का कहना है कि यूक्रेन टाइमिंग के अनुसार सुबह 5:00 बजे बम गिराया गया था जिससे पूरा शहर थर्रा गया और हम सब डरे हुए हैं। छात्रों ने बताया शहर के में रशियन सेना और टैंक दिखने लगा है। इस हमले के बाद राशन की बड़ी कमी होने लगी है जिसकी वजह से राशन की दुकानों पर लंबी लम्बी लाइन लगी है। 
Ukraine Crisis: यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों ने बताई आपबीती, कोई अंडरग्राउंड मेट्रो तो कोई बंकर्स में है छिपा
रूसी सैनिकों ने गुरुवार को यूक्रेन पर हमला किया। इस हमले की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निंदा एवं प्रतिबंधों को नजरंदाज करते हुए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अन्य देशों को चेतावनी दी कि रूसी कार्रवाई में किसी प्रकार के हस्तक्षेप के प्रयास ‘के ऐसे परिणाम होंगे,जो उन्होंने पहले कभी नहीं देखे होंगे।’
Russia Ukraine Conflict: रूस के हमले के बाद तस्वीरें बता रहीं तबाही का मंजर, देखें PHOTOS
 बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए एक बड़ी शर्मिंदगी झेलनी पड़ रही है क्योंकि जनता दल (यूनाइटेड) के नेता जय प्रकाश प्रसाद उर्फ कालू को नालंदा जिले में कथित तौर पर नशे में और नग्न घूमते हुए पाया गया। पुलिस ने जदयू नेता को गिरफ्तार कर लिया है। 
शराब के नशे में धुत नग्न घूमते पाए गए जदयू नेता, बिहार के नालंदा में शराब बंदी की उड़ी धज्जियां
युद्ध अपने साथ हमेशा तबाही लिए आता है। यूक्रेन भी इसका अपवाद नहीं है, जो इस समय रूसी हमले की आग में झुलस रहा है। बीते कई दिनों के तनाव के बाद रूस ने गुरुवार सुबह यूक्रेन पर हमला कर दिया, जिसके बाद राजधानी कीव सहित यूक्रेन के कई हिस्‍सों में धमाकों की आवाजें सुनी जा रही हैं। 
Russia-Ukraine War: युद्ध से पैदा हुआ मानवीय संकट, रोती-बिलखती मदद की गुहार लगाती नजर आई महिला
रूस और यूक्रेन के बीच जंग ( Russia Ukraine War) शुरू होने ने निवेशक घबरा रहे हैं। दुनिया भर के शेयर बाजारों में भारी बिकवाली हुई है। भारतीय शेयर बाजार भी इससे अछूते नहीं रहे। आज सेंसेक्स-निफ्टी में जबरदस्त गिरावट आई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 2702.15 अंक यानी 4.72 फीसदी गिरकर 54,529.91 के स्तर पर बंद हुआ। 
Share Market Today, 24 Feb 2022: यूक्रेन पर हुआ मिसाइल अटैक, तो भारतीय बाजार में मचा हाहाकार
Apple iPhone 13 पर Amazon पर 5,000 रुपये की छूट दी जा रही है। ये छूट केवल iPhone 13 पर दी जा रही है ना कि iPhone 13 mini पर। ये डिस्काउंट iPhone 13 के सभी वेरिएंट्स पर दिया जा रहा है।

लेटेस्ट Apple iPhone 13 पर 11,000 रुपये का डिस्काउंट ऐसे पाएं
क्रेन पर रूस के हमले के बाद वहां स्थितियां काफी भयावह हो गई हैं। यूक्रेन के सैन्य प्रतिष्ठानों पर रूस की मिसाइलें गिर रही हैं और फाइटर जेट्स से बम बरसाए जा रहे हैं। लोग दहशत में हैं। 

Indian students in Ukraine: रेलवे स्टेशन पर फंसे हैं भारतीय छात्र, दूतावास से नहीं हो पा रहा संपर्क
सुबह सुबह इंदौर और आसपास के लोग घबराकर जग गए। दरअसल इंदौर से करीब 125 किमी दूर दक्षिण, दक्षिण पश्चिम इलाके निमाड़ में धरती डोल गई। रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.5 दर्ज की गई है।निमाड़ इलाके में रहने वाले लोग दहशत की वजह से घर से बाहर निकल आए। 

Earthquake: इंदौर से करीब 125 किमी दूर डोली धरती, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.5 दर्ज
यूक्रेन की राजधानी कीव सहित अलग-अलग इलाकों में हमले हो रहे हैं। यूक्रेन के शहरों पर हमले के कई वीडियो सामने आए हैं। इन वीडियो में धमाकों की आवाज और विस्फोट देखा और सुना जा सकता है।

यूक्रेन पर हमले का Video, कीव सहित अलग-अलग इलाकों पर रूसी सेना के हमले हुए तेज
अंतरराष्ट्रीय रिपोर्टों में कहा गया है कि रूस की सेना क्रीमिया के रास्ते यूक्रेन में दाखिल हो रही है। शहर खारकिव में मिसाइल से हमला हुआ है। 

रिपोर्टों में दावा- पुतिन ने जंग का ऐलान किया, कीव में दाखिल हो रही रूस की सेना
यूक्रेन को आशंका है कि रूस किसी भी क्षण उसके ऊपर हमला बोल सकता है। इसे देखते हुए उसने देश भर में आपातकाल (Emergency ) की घोषणा कर दी है और अपने नागरिकों को तत्काल रूस छोड़ने के लिए कहा है।

Russia Ukraine news : रूसी हमले की आशंका के बीच यूक्रेन ने तेज की तैयारी, देश में आपातकाल लगाया  
राजस्थान सरकार ने बुधवार को 2022-23 के लिए बजट पेश किया। इस बजट में अशोक गहलोत सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को तोहफा देते हुए पुरानी पेंशन बहाली की घोषणा की तो दूसरी तरफ सभी विधायकों को आईफोन 13 देने की भी बात कही गई।

राजस्थान सरकार का बजट काली चमड़ी वाली दुल्हन की तरह जिसे सिर्फ सजाया गया- बीजेपी
Weather Forecast Today, 24 February 2022: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बुधवार को बताया कि अगले 4 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में और 24-26 फरवरी के दौरान पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में बारिश होगी।

Weather Today, 24 February: कई जगह बदल रहा मौसम, आज बारिश की संभावना, जानें कैसा रहेगा मौसम
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कोरोना संक्रमण की जांच (corona testing) में आयी कमी पर चिंता व्यक्त करते हुये आशंका जाहिर की है कि हो सकता है कि कोरोना संक्रमण के मामलों में आयी गिरावट वास्तविक न हो।

Corona Testing:’कोरोना की जांच’ में कमी चिंता की बात, WHO ने इसे लेकर जताई चिंता
Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

source


Article Categories:
विश्व
Likes:
0

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *