पटना (ब्यूरो)। सीएम नीतीश कुमार ने फ्राइडे को मुख्यमंत्री आवास में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया। दो साल के अंतराल के बाद मुख्यमंत्री आवास में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया था। कोरोना की वजह से यह संभव नहीं हो पा रहा था। इफ्तार के पहले पटना सिटी स्थित मित्तन घाट खानकाह के सज्जादानशीं सैयद शाह शमीमउद्दीन अहमद मुनअमी की तकरीर हुई। उन्होंने कहा कि इबादत इसलिए कि इंसान अपने मानव धर्म को पहचाने। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इफ्तार के पहले सामूहिक दुआ में भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि सभी लोग दावत ए इफ्तार में आए। कोरोना के कारण यह आयोजन दो वर्षों से नहीं हो पा रहा था।
इनकी रही मौजूदगी
धर्म का सही मतलब इंसानियत है
अपने तकरीर में सज्जादानशीं मुनअमी ने कहा कि हमें यह चाहिए कि हम अपनी इंसानियत को उजागर करें। धर्म का सही मतलब इंसानियत है। मानवता को मजबूत बनाने वाला कर्मकांड मानवीय मूल्य है। जो इसे मजबूत बनाता है वही धर्म है। इस्लाम दूसरे धर्मों को भी महत्व देता है। यह कहा गया है कि रोजा सभी को दिया गया है।
Copyright © 2022. All Rights Reserved
Author Profile

Latest entries
राशीफल2023.12.10Aaj Ka Rashifal: मेष, कर्क और सिंह राशि वाले रहें सतर्क, तुला राशि वालों को मिलेगी तरक्की – अमर उजाला
लाइफस्टाइल2023.12.10Celebrity Lifestyle: गुरप्रीत कौर मान हैं कितनी पढ़ी लिखी? जानें पंजाब सीएम की दूसरी पत्नी के बारे में सबकुछ – अमर उजाला
धर्म2023.12.10IND vs NZ: भारत ने तोड़ा मिथक, न्यूजीलैंड को 20 साल बाद आईसीसी इवेंट में हराया, टूटे ये रिकॉर्ड – InsideSport Hindi
विश्व2023.12.1019 नवंबर 2023 आज की ताजा खबरें और ब्रेकिंग समाचार हिंदी में: ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 6 विकेट हराकर छठी बार जीता वर्ल्ड कप – NBT नवभारत टाइम्स (Navbharat Times)