भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का नया गाना दिल दीवाना रिलीज गाने की मस्ती से दर्शकों पर छाई दीवानगी.. – दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

गाने में दोनों की केमेस्ट्री देखते हीं बनती है। एक तरफ अभिनेता खेसारी लाल यादव हैंडसम लुक में नजर आ रहे हैं। अभिनेत्री रक्षा सलवार सूट में बिहारी अंदाज में ठुमके लगा रही है। गाने को टी सीरीज भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया हैं।

नई दिल्ली, जेएनएन। Bhojpuri Song 2022 : भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपर स्टार खेसारी लाल यादव का नया गाना ‘दिल दीवाना’ हो चुका है। इस नए गाने को दर्शकों के बीच खूब पसंद आ रहा है। इस गाने में खेसारी लाल अभिनेत्री रक्षा गुप्ता संग रोमांस करते नजर आ रहे हैं। दोनों की केमिस्ट्री शानदार लग रही है। इस गाने को खेसारी लाल और प्रियंका सिंह ने गाया है। इस गाने के लिरिक्स पवन पांडेय ने लिखे हैं।

मालूम हो कि इस गाने में खेसारी लाल यादव के साथ साथ अभिनेत्री रक्षा गुप्ता की जोड़ी को फिल्माया गया है। दोनों की जोड़ी मस्त और बेहद प्यारी लग रही हैं।

मालूम हो कि गाने में दोनों की केमेस्ट्री देखते हीं बनती है। एक तरफ अभिनेता खेसारी लाल यादव हैंडसम लुक में नजर आ रहे हैं। अभिनेत्री रक्षा सलवार सूट में बिहारी अंदाज में ठुमके लगा रही है। दोनों अपने इस गाने में जोरदार ठुमके लगा रहे हैं। वहीं, भोजपुरी गायिका प्रियंका सिंह ने गाने को टी सीरीज भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया हैं। गाने के डायरेक्टर आशीष सत्यार्थी हैं। म्यूजिक आर्य शर्मा ने दिया है। गाने को फिलहाल यूट्यूब पर रिलीज किया गया है। जल्दी ही गाना, जियो सावन, एमोजों म्यूजिक जैसे अन्य OTT प्लेटफार्म पर रिलीज किया जाएगा।

जानकारी हो कि हाल ही में खेसारी लाल ने अपने सोशल मीडिया पर इसे शेयर किया था। इस गाने पर फैंस डायरेक्टर आशीष पर भी जमकर अपना प्यार बरसा रहे हैं। इस गाने का टीजर एक दिन पहले ही रिलीज किया जा चुका था। दर्शकों ने इस गाने के टीजर को भी खूब पसंद किया था। इसके बाद गाने के रिलीज होने का इंतजार था। अब दर्शकों के इंतजार के बीच गुरुवार को ये गाना रिलीज कर दिया गया।गाने में खेसारी लाल यादव ने खुद अपनी आवाज दी जिसे सुन दर्शक झूम उठे हैं। 

Kamal Haasan: भाषा विवाद पर कमल हासन ने दिया बड़ा बयान, बोले- सिनेमा की अपनी खुद की भाषा होती बाकी उसकी कोई भाषा नहीं होती

आयरलैंड
ज़िम्बाब्वे
ज़िम्बाब्वे ने आयरलैंड को 31 रनों से हराया
Copyright © 2022 Jagran Prakashan Limited.

source


Article Categories:
लाइफस्टाइल
Likes:
0

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *