Bhai Dooj 2022: आखिर क्यों भाई दूज पर भगवान कृष्ण गए थे सुभद्रा से मिलने? – HerZindagi

भाई दूज का त्यौहार हिंदू धर्म के लोगों के लिए मुख्य त्यौहारों में से एक है। हर वर्ष भाई दूज का पर्व कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। हमारे देश में हर त्यौहार मनाने के पीछे एक कारण छिपा होता है ठीक उसी प्रकार भाई दूज के पर्व के पीछे भी दो कारण हैं।
इन दो कारणों में से एक कारण यमराज और उनकी बहन यमुना से संबंधित है वहीं दूसरा कारण भगवान कृष्ण और सुभद्रा से जुड़ा हुआ है। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि किस कारण की वजह से भगवान कृष्ण और सुभद्रा का भाई दूज के त्यौहार से संबंध माना जाता है। 
bhai dooj  what is the story of shri krishna
भाई दूज का पर्व मनाने के पाछे मुख्य कारण है कि इस दिन बहने अपने भाई के माथे पर टिका लगाती हैं और भाई उन्हें तोहफे या शगुन देते हैं। आपको बता दें कि इस दिन बहने व्रत को पूर्ण करके अपने भाई के लिए लंबी उम्र की प्रार्थना भगवान यम और यमुना से करती हैं आपको बता दें कि हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार इस दिन पर पूजा करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं साथ ही भाई बहन का रिश्ता भी मजबूत होता है। कई परंपराओं के अनुसार भाई दूज पर बहनें अपने भाई को नारियल देती हैं और गोधन को भी कूटती हैं।  
इसे जरूर पढ़ें-Bhai Dooj Wishes And Quotes 2022: भाई दूज अपनों अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं और बधाई संदेश
भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ी हुई कई सारी कथाएं हिंदू पुराणों में शामिल हैं। आपको बता दें कि सुभद्रा जी भगवान श्रीकृष्ण की बहन थी। हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण ने नराकासुर का वध किया था। इसके बाद वह अपनी बहन से मिलने गए थे।
आपको बता दें कि ऐसा माना दाता है कि इस दिन सुभद्रा ने उनका स्वागत किया और आरती थी कि था। यहीं नहीं सुभद्रा ने भगवान कृष्ण जी के माथे पर टीका भी किया था और कृष्ण जी ने उन्हें हमेशा रक्षा करने का वचन दिया था। इस कारण से ही भाई दूज का पर्व भगवान श्रीकृष्ण और सुभद्रा से जुड़ा हुआ है। 
आपको बता दें कि इस दिन यमराज और यमुना की पूजा करने का भी विशेष महत्व होता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार इस दिन यमराज अपनी बहन से कई सालों के बाद मिलने आए थे और यमुना जी ने उनका स्वागत करके टिका किया था।
इसे जरूर पढ़ें- Bhai Dooj 2022: भाई दूज पर इन दो स्वादिष्ट मिठाइयों से अपने भाई को करें खुश
साथ ही उन्होंने अपने घर पर यमराज को भोजन भी कराया था और हर वर्ष उन्हें आने के लिए कहा था। इस कारण से ही भाई दूज के पर्व पर मुख्य रूप से माता यमुना और यमराज जी का पूजन होता है। 
तो यह थी भाई दूज से जुड़ी हुई एक पौराणिक कथा। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
 
Bhai Dooj 2022: इस त्यौहार भाई से दूर हैं तो ऐसे करें तिलक और पूजा,…
Bhai Dooj 2022: भाई दूज को क्यों कहा जाता है यम द्वितीया?
image credit-shutterstock/flickr 



बेहतर अनुभव करने के लिए HerZindagi मोबाइल ऐप डाउनलोड करें
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।


Copyright © 2022 Her Zindagi
This Website Follows The DNPA’s Code Of Conduct
For Any Feedback Or Complaint, Email To compliant_gro@jagrannewmedia.com

source


Article Categories:
धर्म
Likes:
0

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *