Skin Care Tips उड़द दाल के इस्तेमाल से बेदाग और निखरी त्वचा पा सकती हैं। यह स्किन की कई प्रॉब्लम को दूर करने में मदद करता है। तो चलिए जानते हैं उड़द दाल से फेस पैक कैसे बनाएं और इस पैक को इस्तेमाल करने के क्या फायदे हैं।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Skin Care Tips: निखरी और बेदाग चेहरा हर किसी की चाहत होती है । इसके लिए आप महंगे से महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। हालांकि इसके इस्तेमाल से चेहरे पर ग्लो तो आता है, लेकिन हानिकारक केमिकल्स होने के कारण कुछ समय बाद चेहरे की नेचुरल चमक खो जाती है। ऐसे में आज आपको किचन में मौजूद दाल से फेस पैक बनाने के बारे में बताएंगे, जिसके इस्तेमाल से आप त्वचा से जुड़ी समस्या से राहत पा सकती हैं। जी हां, उड़द दाल के इस्तेमाल से आप निखरी हुई त्वचा पा सकती हैं। आइए जानते हैं, उड़द से फेस पैक कैसे बनाएं।
सामग्री
आधा कप उड़द दाल, 2 चम्मच दूध, 1 टी स्पून घी
फेस पैक बनाने की विधि
-सबसे पहले उड़द दाल को भिगो लें, और इसका पेस्ट तैयार कर लें।
– अब इस पेस्ट में एक चम्मच दूध और एक चम्मच घी मिला लें।
-फिर पेस्ट को चेहरे पर लगाएं, सूख जाने के बाद पानी से धो लें।
सामग्री
उड़द दाल, 2 चम्मच गुलाबजल, ग्लिसरीन, बादाम का तेल।
फेस पैक बनाने की विधि
– उड़द दाल को 4-5 घंटे के लिए भिगो दें, इसके बाद पेस्ट तैयार कर लें।
– अब इस पेस्ट में गुलाबजल और ग्लिसरीन मिलाएं।
– इसमें एक-दो चम्मच बादाम का तेल भी मिलाएं।
– इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं, करीब 15 मिनट बाद पानी से धो लें।
सामग्री
उड़द दाल, एक चम्मच दही
फेस पैक बनाने की विधि
-सबसे पहले उड़द दाल का पेस्ट बना लें।
– इसमें एक चम्मच दही मिला लें।
-यह फेस पैक टैनिंग की समस्या को दूर करने में मदद करता है।
– जहां सनबर्न की समस्या हो, उस हिस्से पर यह फेस पैक लगाएं।
– लगभग 15 मिनट बाद पानी से धो लें।
– उड़द दाल फेस पैक के इस्तेमाल से आप ग्लोइंग और हेल्दी स्किन पा सकते हैं। यह त्वचा का रंग निखारने में मदद करता है।
– उड़द फेस पैक चेहरे पर मौजूद दाग-धब्बों को दूर करने में मददगार है।
– यह चेहरे के एक्स्ट्रा ऑयल को कम करता है। जिससे मुंहासे की समस्या से राहत पा सकते हैं।
Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह करें।
Picture Courtesy: Freepik
Copyright © 2022 Jagran Prakashan Limited.
Author Profile
Latest entries
- टेक2024.05.05Three takeaways about the current state of batteries – MIT Technology Review
- बिज़नेस2024.05.05पत्नी को आखिरी कॉल, टाटा स्टील के नेशनल बिजनेस हेड ने क्या कहा? हत्याकांड में तीन घंटों पर उलझी गुत्थी – NBT नवभारत टाइम्स (Navbharat Times)
- मनोरंजन2024.05.05#MeToo की ये 5 कहानियां झकझोर देंगी! – NBT नवभारत टाइम्स (Navbharat Times)
- राशीफल2024.05.04आज का वृश्चिक राशि का राशिफल 4 मई 2024: परिजनों की सलाह से मिलेगा लाभ, मिलेंगे शुभ परिणाम – NBT नवभारत टाइम्स (Navbharat Times)