New Year 2023 अगर आप हिल स्टेशन पर नया साल सेलिब्रेट करना चाहते हैं तो मसूरी जाएं। यह खूबसूरत हिल स्टेशन देवों की भूमि उत्तराखंड में है। यह उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से महज 35 किलोमीटर की दूरी पर है। बड़ी संख्या में पर्यटक मसूरी घूमने आते हैं।
दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। New Year 2023: नए साल को लेकर पूरी दुनिया में धूम है। लोग बेसब्री से नए साल का इंतजार कर रहे हैं। कुछ लोग घर पर ही न्यू ईयर सेलिब्रेट करने वाले हैं। वहीं, कुछ लोग दोस्तों के संग वेकेशन पर जाने की प्लानिंग में हैं। कुछ लोग वेकेशन पर निकल भी चुके हैं। हर किसी के लिए नया साल खास होता है। इस दिन को लोग यादगार बनाना चाहते हैं। अगर आप भी अपने दोस्तों के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेट करना चाहते हैं, तो इन हिल स्टेशन का चयन कर सकते हैं। आइए जानते हैं-
मसूरी जाएं
अगर आप हिल स्टेशन पर नया साल सेलिब्रेट करना चाहते हैं, तो मसूरी जाएं। यह खूबसूरत हिल स्टेशन देवों की भूमि उत्तराखंड में है। यह उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से महज 35 किलोमीटर की दूरी पर है। बड़ी संख्या में पर्यटक रोजाना मसूरी घूमने आते हैं। क्रिसमस और नए साल पर मसूरी में पर्यटकों की संख्या सबसे अधिक रहती है। समुद्रतल से इसकी ऊंचाई 6600 फ़ीट है। मसूरी, उत्तर प्रदेश और दिल्ली से निकटतम पर्यटन स्थल है। यहां घूमने के लिए मसूरी झील, वाम चेतना केंद्र, सर जॉर्ज एवरेस्ट हाउस, क्लाउड्स एंड आदि प्रमुख पर्यटन स्थल है। इसके अलावा, आप ज्वालाजी और नाग देवता मंदिर भी जा सकते हैं। यहां से दून घाटी का सुन्दर नजारा देख सकते हैं।
चकराता जाएं
अगर आप भीड़ भाड़ से दूर शांत जगह पर नया साल सेलिब्रेट करना चाहते हैं, तो चकराता परफेक्ट डेस्टिनेशन है। यह खूबसूरत पर्यटन स्थल देवों की भूमि उत्तराखंड में स्थित है। समुद्रतल से इसकी ऊंचाई 6949 फुट है। यह न केवल पर्यटन स्थल है, बल्कि चकराता में सैन्य छावनी भी है। चकराता में अन्य हिल स्टेशन की तरह कड़ाके की ठंड पड़ती है। इसके लिए एक्स्ट्रा गर्म कपड़े अपने साथ जरूर करें। चकराता में घूमने के लिए टाइगर फॉल, मोईगड झरना, कानासर, रामताल गार्डन, देव वन आदि प्रमुख जगहें हैं। हालांकि, यात्रा के दौरान सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का जरूर पालन करें।
मुक्तेश्वर जाएं
अगर आप दिल्ली और एनसीआर के समीप पर्यटन स्थल की तलाश में हैं, तो मुक्तेश्वर बेस्ट डेस्टिनेशन है। यह खूबसूरत उत्तराखंड के नैनीताल जिले में स्थित है। नैनीताल से मुक्तेश्वर की दूरी 50 किलोमीटर है। यहां से आप हिमालय की चोटियों का दीदार कर सकते हैं। सर्दियों में बर्फबारी से मुक्तेश्वर की खूबसरती और बढ़ जाती है। यह शहर प्राचीन शिवमंदिर के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। बड़ी संख्या में पर्यटक मुक्तेश्वर घूमने आते हैं। आप अपने दोस्तों के साथ नया साल सेलिब्रेट करने के लिए मुक्तेश्वर जा सकते हैं।
Copyright © 2022 Jagran Prakashan Limited.
Author Profile
Latest entries
- राशीफल2024.05.05मीन राशिफल 3 मई : आज का दिन बेहद ही महत्वपूर्ण, शाम तक मिल सकते हैं शुभ समाचार – Hindustan
- लाइफस्टाइल2024.05.05बॉलीवुड डेब्यू के लिए तैयार हैं 'बाजवा शहनाई' सिंगर Anuja Sahai राजस्थान में पूरी की – ABP न्यूज़
- धर्म2024.05.05Ghar Wapsi: आरजू ने की घर वापसी, अपनाया सनातन धर्म, लगाए ‘जय श्री राम’ के नारे – Panchjanya
- टेक2024.05.05Three takeaways about the current state of batteries – MIT Technology Review