भितरवार के सनातन धर्म मंडल कार्यालय में संगीतमयी अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रामचरित मानस की चौपाइयों के माध्यम से संगीतमय प्रस्तुति के बीच पूजा-अर्चना से समूचा वातावरण भक्तिमय रहा। इस मौके पर क्षेत्र में सुख-समृद्धि व खुशहाली के लिए कामना की गई। अखंड रामायण पाठ के समापन पर हवन-पूजन कर प्रसादी का वितरण किया गया।
दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान में सर्वप्रथम हनुमान जी की पूजा-अर्चना कर श्रीरामचरित मानस का पूजन कर अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ किया गया। संगीतमयी रामायण से वातावरण भक्तिमय हो गया। पाठ के समापन पर हवन में क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए आहुतियां दी गईं। सनातन धर्म मंडल के अशोक वाजपेयी ने बताया कि क्षेत्र में सुख शांति समृद्धि और खुशहाली के लिए विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान निरंतर आयोजित किए जाते रहे हैं। इस बार 25वां श्री रामचरित मानस का अखंड रामायण पाठ का आयोजन भव्य रूप में आयोजित किया गया। समापन पर भंडारा आयोजित किया गया।
इस मौके पर अशोक वाजपेयी, पुरुषोत्तम दुबे, पुरुषोत्तम शर्मा रामायणी, लक्ष्मण सिंह रावत, रामस्वरूप दुबे, अनुरुद्ध पांडे, महेंद्र तिवारी, बृजमोहन बौहरे, रमेशचंद्र शर्मा, वासुदेव शर्मा, कैलाश हिन्ना, गोपाल शर्मा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.
Author Profile
Latest entries
- राशीफल2024.05.04आज का वृश्चिक राशि का राशिफल 4 मई 2024: परिजनों की सलाह से मिलेगा लाभ, मिलेंगे शुभ परिणाम – NBT नवभारत टाइम्स (Navbharat Times)
- लाइफस्टाइल2024.05.04शाहरुख खान की जवान के नए गाने का एक और टीजर जारी, नयनतारा संग दिखे रोमांटिक – TV9 Bharatvarsh
- धर्म2024.05.04इंदौर में जैन स्टडी ग्रुप का जैन संस्कार शिविर: अहिंसा परमोधर्म प्राणी मात्र की रक्षा हमारा धर्म है – Dainik Bhaskar
- विश्व2024.05.04ICC T20 World Cup 2024 Latest News, Updates in Hindi | आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के समाचार और अपडेट – AajTak – Aaj Tak