पड़ोसी मित्र राष्ट्र नेपाल संस्कृति संरक्षण मंच की ओर से मंगलवार को मटिहानी स्थित उद्योग वाणिज्य संघ के सभागार में अवधेश साह की अध्यक्षता में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। सनातन संस्कृति और सांप्रदायिकता विषय पर आयोजित गोष्ठी का शुभारंभ नेपाल के प्रथम नरेश रहे पृथ्वीराज वीर विक्रम शाहदेव के तैल चित्र पर पुष्प चढ़ाकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि सनातन संस्कृति विश्व का प्राचीनतम धर्म है। इसका गौरवशाली ऐतिहासिक समृद्ध सभ्यता और संस्कृति ही सनातन धर्म का परिचायक है। समय के साथ होते बदलाव में आज सनातन संस्कृति को धर्म के आधार पर विभाजित कर दिया गया है। जबकि, मनुष्य के प्रादुर्भाव के साथ ही सनातन संस्कृति की उत्पत्ति हुई है जिसे कभी मिटाया नहीं जा सकता।
इसलिए विश्व के इस भूभाग में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति को सनातन संस्कृति के रक्षार्थ पहल करने की आवश्यकता है जिसमें सर्वधर्म समभाव जैसी वैचारिक समृद्धता के साथ जीवन जीने की कला छुपी हुई है। कार्यक्रम को संगठन के संस्थापक ललित झा, सह सचिव काजल नागवंशी, संस्कृत उच्चतर माध्यमिक पाठशाला के प्रधानाध्यापक ईश्वरी पौडेल, विनय यादव, बजरंगी साह, रमन चौधरी, देवानंद मिश्र सुमन, मुखिया राजेश साह, धनुषधारी पांडे, हर्ष नारायण कर्ण, हेमचंद्र यादव,मोहन साह सहित विभिन्न राजनैतिक, समाजिक व धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने संबोधित किया। मौके पर दोनों देश के सीमावर्ती क्षेत्र के कई सामाजिक कार्यकर्ता एवं दर्जनों गण मान्य बुद्धिजीवी मौजूद थे।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.
Author Profile
Latest entries
- राशीफल2024.05.04आज का वृश्चिक राशि का राशिफल 4 मई 2024: परिजनों की सलाह से मिलेगा लाभ, मिलेंगे शुभ परिणाम – NBT नवभारत टाइम्स (Navbharat Times)
- लाइफस्टाइल2024.05.04शाहरुख खान की जवान के नए गाने का एक और टीजर जारी, नयनतारा संग दिखे रोमांटिक – TV9 Bharatvarsh
- धर्म2024.05.04इंदौर में जैन स्टडी ग्रुप का जैन संस्कार शिविर: अहिंसा परमोधर्म प्राणी मात्र की रक्षा हमारा धर्म है – Dainik Bhaskar
- विश्व2024.05.04ICC T20 World Cup 2024 Latest News, Updates in Hindi | आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के समाचार और अपडेट – AajTak – Aaj Tak