मुंबई। बॉलीवुड की देसी गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों अपनी आने वाली हॉलीवुड फिल्म द मैट्रिक्स रिसरेक्शंस (The Matrix Resurrection) के चलते सुर्खियों में हैं। हाल ही में इस फिल्म का प्रीमियर आयोजित किया गया। इस इवेंट में प्रियंका अपने सास-ससुर, मां मधु चोपड़ा और अन्य फैमिली मेंबर के साथ शामिल हुई, लेकिन किसी वजह से उनके पति निक जोनास (Nick Jonas) इस इवेंट में शामिल हुए।
वहीं अब देसी गर्ल ने अपने इंस्टाग्राम पर इस इवेंट की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वे सास-ससुर के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं। फोटोज शेयर कर उन्होंने अपनी खुशी जाहिर की लेकिन इस बात का दुख भी जताया कि वे अपने पति को मिस कर रही है। प्रियंका चोपड़ा ने इवेंट की फोटोज शेयर कर लिखा- मैं अपने परिवार के लिए बहुत आभारी हूं।
मेरे साथ इस अद्भुत पल का हिस्सा बनने के लिए आप सभी का धन्यवाद। मेरी टीम जिसके बिना मैं इसमें से कुछ भी नहीं कर पाऊंगा। आभारी। इसके साथ ही उन्होंने पति निक जोनास को टैग करते हुए लिखा- मिस यूं। इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा अपनी सास डेनिस जोनास और ससुर केविन जोनास के साथ मस्ती के मूड में नजर आ रही है। तीनों ही इस दौरान काफी खुश दिख रहे हैं।
और पढ़िए – दिल्ली की कड़ाकेदार ठंड में कार्तिक आर्यन ने की शूटिंग, वीडियो शेयर कर बताया अपना हाल
इस दौरान प्रियंका चोपड़ा ग्रीन कलर की ड्रेस की में नजर रही हैं। इस दौरान उनके बाल खुले हैं और जमकर मस्ती करती दिख रही है। प्रियंका चोपड़ा अपने ससुर केविन जोनास के कंधे पर हाथ रखकर पोज देती नजर आई। वहीं उनकी सास भी पोज मारती दिखी। बता दें द मैट्रिक्स रिसरेक्शंस 22 दिसम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।
भारत में यह फिल्म अंग्रेजी के साथ हिंदी और दक्षिण भारतीय भाषाओं में भी आ रही है। फिल्म में प्रियंका के किरदार का नाम सती है। यह नाम भारतीय माइथोलॉजी के जुड़ा है। हॉलीवुड में देसी गर्ल ने अपने कदम साल 2017 में फिल्म बेवॉच से रखे थे।
इस फिल्म में उन्होंने मुख्य विलेन का किरदार निभाया था और ड्वेन जॉनसन के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर किया था। इसके बाद अ किड लाइक जेक, इज इंट इट रोमांटिक, वी कैन बी हीरोज और द वाइट टाइगर जैसी फिल्मों में वो अहम भूमिकाएं निभा चुकी हैं।
यहाँ पढिए – बॉलीवुड से जुडी ख़बरें
March 31, 2022, 1:18 p.m.
April 1, 2022, 8:02 p.m.
April 1, 2022, 8 p.m.
April 1, 2022, 7:53 p.m.
April 1, 2022, 3 p.m.
April 1, 2022, 4:59 p.m.
टीवी से लेकर हिंदी और क्षेत्रीय सिनेमा से जुड़ी मनोरंजन की सभी ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें E24 से – फॉलो करें E24 को फेसबुक , इंस्टाग्राम , गूगल न्यूज़ .
BAG FILMS & MEDIA LTD
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 3911444/555
Email: [email protected]
© B.A.G Convergence Pvt. Ltd. 2021 : All Rights Reserved.
Investors | Code of Ethics | Cookie Policy | Disclaimer | Privacy | Complaint | Contact Us | Distribution | Sitemap | Google News Sitemap
Author Profile
Latest entries
- राशीफल2024.05.0303 मई राशिफल : स्वस्थ रहने के लिए कम से कम 6 घंटे की नींद लें, जानिए क्या कहते है आपकी सेहत के सितारे – Healthshots Hindi
- लाइफस्टाइल2024.05.03सनी लियोन, हिमेश रेशमिया और प्रभुदेवा पहली बार आए साथ, फिल्म की शूटिंग शुरू – NewsBytes Hindi
- धर्म2024.05.03ईसाई और यहूदी धर्म में क्या-क्या है अलग – ABP न्यूज़
- विश्व2024.05.03World News: गूगल ने इस्राइल विरोधी प्रदर्शन से जुड़े कर्मियों को नौकरी से निकाला; ट्रंप के लिए 12 वकील चुने गए – अमर उजाला