कैबिनेट का स्वरूप कैसा रहेगा
a
बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार अपने जबरदस्त एक्शन और बिना ब्रेक के लगातार फिल्में करने की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। आज हम आपको अभिनेता की साल 2022 में रिलीज होने वाली फिल्में के बारे में बता रहे हैं जिसमें पृथ्वीराज राम सेतु जैसी माइथोलॉजी फिल्म शामिल हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार अपने जबरदस्त एक्शन और बिना ब्रेक के लगातार फिल्में करने की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। साथ ही वो अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी फनी फोटोज वीडियो शेयर कर फैंस का मनोरंजन भी करते रहते हैं। साल 2021 अक्षय कुमार के फैंस के लिए फिल्मों की रिलीज के हिसाब से अच्छा नहीं रहा। लेकिन साल 2022 अभिनेता के फैंस और सिनेमा प्रेमियों के लिए नई उम्मीद के साथ आ रहा है। इस साल अक्षय कुमार की कई फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार हैं। आज हम आपको अक्षय कुमार की साल 2022 में रिलीज होने वाली फिल्में के बारे में बता रहे हैं, जिसमें पृथ्वीराज, बच्चन पांडे, रक्षा बंधन, राम सेतु जैसी माइथोलॉजी फिल्म शामिल हैं।
पृथ्वीराज
A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)
चंद्रप्रकाश द्विवेदी के निर्देशन में बनी ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म पृथ्वीराज भारत के वीर सपूत पृथ्वीराज चौहान पर आधारित है। इस फिल्म में अक्षय कुमार पृथ्वीराज का मुख्य किरदार निभा रहे हैं, तो वही बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर रही विश्व सुंदरी मानुषी छिल्लर संयुक्ता की भूमिका निभा रही हैं। फिल्म में अभिनेता सोनू सूद और मानव विज भी अहम किरदार में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का एलान अक्षय कुमार ने अपने जन्मदिन पर साल 2019 में किया था। ये पीरियड फिल्म अगले साल 21 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
बच्चन पांडे
A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)
अक्षय कुमार और कृति सेनन की एक्शन कॉमेडी से भरपूर फिल्म बच्चन पांडे एक बड़े बजट की फिल्म है। इस फिल्म अक्षय कुमार एक गैंगस्टर की भूमिका निभा रहे हैं। जो एक अभिनेता बनना चाहता है, जबकि कृति सेनन एक पत्रकार की भूमिका में नजर आएगीं। फरहाद सम्जी के निर्देशन में बनी इस फिल्म की निर्माण यशराज फिल्म्स के बैनर तले किया गया है। ये फिल्म अगले साल महाशिव रात्रि के मौके पर 4 मार्च, 2022 को रिलीज होगी।
रक्षा बंधन
आनंद एल राय द्वारा निर्देशित फिल्म रक्षा बंधन में अभिनेता अक्षय कुमार के साथ अभिनेत्री भूमि पेडनेकर नजर आने वाली हैं। भूमि इस फिल्म में उनकी बहन का किरदार निभा रही हैं। इस फिल्म की घोषणा अक्षय कुमार ने साल 2020 रक्षाबंधन को की थी। फिल्म रक्षाबंधन को अभिनेता ने अपनी बहन अलका भाटिया के समर्पित की है। फिल्म को अगले साल 11 अगस्त में रिलीज होगी।
राम सेतु
A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)
अभिषेक शर्मा के निर्देशन में बनी रही इस माइथोलॉजी फिल्म राम सेतु में अक्षय कुमार एक आर्कियलॉजिस्ट का किरदार निभा रहे हैं, जो फिल्म में गुफाओं में से राम सेतु की लोकेशन तक पहुंचते हुए दिखाया जाएगा। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस और नुसरत भरूचा भी अहम किरदार में नजर आने वाली हैं। हाल ही में अक्षय ने फिल्म दीव शेड्यूल की शूटिंग को खत्म किया है। बता दें कि इस फिल्म की शूटिंग इस साल के शुरू में भगवान श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में मर्हुत शूट के बाद शुरू की गई थी। इस माइथोलॉज फिल्म को 21 अक्टूबर को रिलीज किया जाएगा।
गुजरात
लखनऊ
गुजरात टाइटन्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकटों से हराया
जैकलीन फर्नांडिज की इस ड्रेस ने खींचा लोगों का ध्यान, यकीन नहीं तो खुद देखें तस्वीरें
सोनाक्षी सिन्हा के बॉस लेडी लुक ने मचाया इंटरनेट पर बवाल, तस्वीरें देख मचल सकता है दिल
जैकलीन फर्नांडिज की हॉट तस्वीरें देख फैंस हुए दीवाने, देखें वायरल तस्वीरें
बॉडी की दुर्गंध दूर करने में बेहद कारगर हैं ये 5 नेचुरल चीज़ें
Aaj Ka Rashifal 29 March 2022 जानें आज का राशिफल, पंचांग, राहु काल, दिशा शूल– Watch Video
Koo Studio चुनावी तर्क वितर्क- योगी आदित्यनाथ के दूसरे कार्यकाल के आगे की राह का विश्लेषण
Lakhimpur Kheri कांड पर क्या बोल गए केंद्रीय गृहराज्य मंत्री Ajay Mishra Teni Ashish Mishra
Copyright © 2022 Jagran Prakashan Limited.
Total Vaccination:1,83,26,35,673
Active:22,485
Death:5,16,654
Author Profile
Latest entries
- राशीफल2024.05.02Aaj Ka Rashifal: वृषभ, सिंह और मीन राशि वालों के लिए दिन रहेगा अनुकूल, पढ़ें दैनिक राशिफल – अमर उजाला
- लाइफस्टाइल2024.05.02Working Women फिट रहने के लिए जरूर फॉलो करें ये लाइफस्टाइल टिप्स काम के साथ-साथ सेहत भी रहेगी दुरुस्त | T – TheHealthSite Hindi
- धर्म2024.05.02Love Jihad in Indore: हिंदू छात्रा से दोस्ती कर बताया धर्म परिवर्तन का दबाव, आरोपित अल्फेस खान गिरफ्तार – Nai Dunia
- विश्व2024.05.02ENBA अवॉर्ड्स में आजतक की बादशाहत बरकरार, बेस्ट शो से लेकर बेस्ट कवरेज को मिले कई अवॉर्ड – Aaj Tak