Good Friday 2022 Date in India: गुड फ्राइडे ईसाई धर्म के लिए बहुत ही पवित्र दिन माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इसी दिन भगवान यीशु मसीह ने अपने प्राण त्यागे थे। ईसाई धर्म के लोग इस दिन को काला दिवस या ब्लैक डे के रूप में मनाते हैं। भारत में कुछ जगहों पर इस दिन शोक मनाया जाता है। गुड फ्राइडे अक्सर अप्रैल के महीने में ही मनाया जाता है।
इस दिन ईसाई धर्म के लोग श्रद्धा, प्रेम, सत्य और विश्वास के रास्ते पर चलने का प्रण लेते हैं। कई लोग इस दिन काले कपड़े पहनकर शोक व्यक्त करते हैं। गुड फ्राइडे में गुड शब्द का अर्थ अच्छा यानी पवित्र माना जाता हैं। भारत के कई हिस्सों में गुड फ्राइडे के दिन सरकारी अवकाश रहती है। गुड फ्राइडे के दिन कुछ लोग खाना न खाकर इस दिन उपवास रखते हैं। इस दिन लोग गिरजाघरों में घंटा न बजाकर लकड़ी के खटखटे बजाकर चर्च में क्रॉस चुनकर ईसा मसीह का स्मरण करते हैं।
भारत में गुड फ्राइडे का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन सरकारी दफ्तरों के साथ-साथ स्कूल में भी छुट्टी रहती है। हर साल गुड फ्राइडे अप्रैल महीने में ही मनाया जाता है। साल 2022 में गुड फ्राइडे 15 अप्रैल को मनाया जाएगा। आपको बता दें भारत में असम, गोवा और केरल जैसे राज्यों में काफी संख्या में ईसाई धर्म के लोग रहते हैं। वहां गुड फ्राइडे का त्यौहार बहुत धूमधाम के साथ मनाया जाता है।
Author Profile
Latest entries
- राशीफल2024.04.29Aaj Ka Kanya Rashifal: आज का कन्या राशिफल, जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन – अमर उजाला
- लाइफस्टाइल2024.04.29Style Icon अवार्ड्स में बॉलीवुड हस्तियों की मस्ती | Khabar Filmy Hai (25 March 2023) – ABP न्यूज़
- धर्म2024.04.29क्या है महिलाओं के पीरियड्स का इतिहास? जानें पौराणिक कथा और श्राप की सच्चाई – Zee Hindustan
- विश्व2024.04.29एबीपी न्यूज़ Top 5: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आज, एलन मस्क हुए पीएम मोदी के फैन, पढ़ें – ABP न्यूज़