आज है पापमोचनी एकादशी, जानें तिथि, मुहूर्त, मंत्र, पूजा विधि एवं महत्व
Somvar Ke Upay: पैसों से जुड़ी समस्या का होगा समाधान, सोमवार को करें ये उपाय
महीने के आखिरी रविवार जरूर करें ये उपाय, हर काम होंगे सफल
जानें मकड़ी का शरीर पर चढ़ना किस बात का संकेत माना जाता है
Bhagwan Vishnu Ka Sudarshan Chakkra: हम सभी ने भगवान विष्णु (Lord Vishnu) और उनके अस्त्र-शास्त्रों के बारे में कहीं न कहीं पढ़ा, सुना या देखा ज़रुर है. उन्ही में से एक अस्त्र, जिसको हम सभी काफी अच्छी तरह से पहचानते हैं. वो है भगवान विष्णु का सुदर्शन चक्र (Sudarshan Chakra). पौराणिक हिन्दू कथाओं में सुदर्शन चक्र के बारे में अलग-अलग जगह अलग कथाएं मिलती हैं. अस्त्र एक ऐसा हथियार होता है जो छोटा और अचूक माना जाता है.
हिन्दू धर्म में सभी देवी-देवताओं के अपने अलग-अलग अस्त्र हैं. सुदर्शन चक्र का नाम भगवान विष्णु के आठवें अवतार श्री कृष्ण (Lord Krishna) के साथ अभिन्न रूप से जुड़ा हुआ है. क्या आपको पता है कि यह सुदर्शन चक्र भगवान विष्णु के पास कहां से आया? पौराणिक हिन्दू कथाओं के अनुसार भगवान कृष्ण ने सुदर्शन चक्र का इस्तेमाल महाभारत में किया था. पुराणों की मानें तो सुदर्शन एक ऐसा अचूक अस्त्र था जिसे छोड़ने के बाद वो अपने लक्ष्य का पीछा करता था और उसे ख़त्म करने के बाद वापस अपने छोड़े गए स्थान पर आ जाता था.
इसे भी पढ़ें – आज भी बरकरार है कैलाश पर्वत के कई रहस्य, भगवान शिव करते हैं निवास
पुराणों के अनुसार
पुराणों के अनुसार सुदर्शन चक्र का निर्माण भगवान शंकर ने किया था, और इसे बाद में भगवान विष्णु को सौंप दिया. ज़रुरत पड़ने पर भगवान विष्णु ने इस चक्र को देवी पार्वती को प्रदान किया. शिव महापुराण में इससे जुड़ी एक कथा का वर्णन मिलता है, पृथ्वी पर जब दैत्यों का अत्याचार बहुत बढ़ गया और दानव जब स्वर्ग लोक तक पहुंच गए, तब सभी देवता घबराकर भगवान विष्णु के पास गए, दानवों को परास्त करने के लिए एक दिव्य अस्त्र की ज़रुरत थी. तब भगवान विष्णु ने कैलाश पर जाकर भगवान शंकर की आराधना शुरू की. भगवान विष्णु ने हजार नामों से भोलेनाथ की स्तुति करी और प्रत्येक नाम के साथ एक कमल का फूल भोलेनाथ को अर्पित करते गए. तब भोलेनाथ ने भगवान विष्णु की परीक्षा लेने के लिए उन हजार कमल के पुष्पों में से एक पुष्प को छिपा दिया.
इसे भी पढें – शुभ कार्य से पहले क्यों बनाया जाता है स्वास्तिक?
शिव की माया के कारण भगवान विष्णु को यह बात पता नहीं चली और जब उन्हें एक पुष्प नहीं मिला तो उन्होंने भोलेनाथ को पुष्प की जगह अपनी एक आँख अर्पित कर दी. भगवान श्री हरी की भक्ति देखकर भोलेनाथ प्रसन्न हुए और उनके सामने प्रकट होकर उनसे वरदान मांगने को कहा. तब श्री हरी ने दैत्यों के संहार के लिए भोलेनाथ से एक अजेय अस्त्र मांगा. भोलेनाथ ने प्रसन्न होकर खुद के द्वारा बनाया हुआ सुदर्शन चक्र भगवन श्री हरी विष्णु को भेंट किया. श्री हरी ने यह चक्र धारण किया और कई बार देवताओं को इस चक्र की सहायता से दैत्यों के अत्याचारों से मुक्ति दिलाई.
सुदर्शन चक्र भगवान विष्णु के स्वरुप के साथ सदैव के लिए जुड़ गया. इसके बाद श्री हरी ने यह चक्र आवश्यकता पड़ने पर माता पार्वती को प्रदान किया. माता पार्वती से यह चक्र कई देवी-देवताओं से होता हुआ भगवान परशुराम के पास पहुंचा और भगवान परशुराम से यह चक्र श्री कृष्ण के पास आ गया.(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Lord vishnu, Religion, धर्म
यश से संजय दत तक, 'KGF 2' के लिए इन सितारों ने ली मोटी रकम… जानें किसकी थी कितनी फीस
'केजीएफ चैप्टर 2' के वो 5 दमदार डायलॉग्स, जो आपको फिल्म देखने पर कर देंगे मजबूर
कार्तिक आर्यन-ईशान खट्टर सहित तमाम सेलेब्स फुटबॉल खेलते आए नजर, देखें PHOTOS
मेष
वृषभ
मिथुन
कर्क
सिंह
कन्या
तुला
वृश्चिक
धनु
मकर
कुंभ
मीन
Author Profile
Latest entries
- राशीफल2024.05.04आज का वृश्चिक राशि का राशिफल 4 मई 2024: परिजनों की सलाह से मिलेगा लाभ, मिलेंगे शुभ परिणाम – NBT नवभारत टाइम्स (Navbharat Times)
- लाइफस्टाइल2024.05.04शाहरुख खान की जवान के नए गाने का एक और टीजर जारी, नयनतारा संग दिखे रोमांटिक – TV9 Bharatvarsh
- धर्म2024.05.04इंदौर में जैन स्टडी ग्रुप का जैन संस्कार शिविर: अहिंसा परमोधर्म प्राणी मात्र की रक्षा हमारा धर्म है – Dainik Bhaskar
- विश्व2024.05.04ICC T20 World Cup 2024 Latest News, Updates in Hindi | आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के समाचार और अपडेट – AajTak – Aaj Tak