पांडवों के शौर्य की प्रतीक हस्तिनापुर नगरी आज अपनी ही पौराणिकता का प्रमाण खोज रही है। सात दशक पूर्व हुए उत्खनन में महाभारत काल के कुछ अवशेष प्राप्त हुए थे। 1857 में पुरातत्वविद् कनिंघल और 1880 में फ्यूहरर ने भी हस्तिनापुर का दौरा किया था।
संवाद सूत्र, हस्तिनापुर। पांडवों के शौर्य की प्रतीक हस्तिनापुर नगरी आज अपनी ही पौराणिकता का प्रमाण खोज रही है। सात दशक पूर्व हुए उत्खनन में महाभारत काल के कुछ अवशेष प्राप्त हुए थे। उस समय खोदाई का नेतृत्व कर रहे प्रो. बीबी लाल ने कहा था कि भविष्य में यदि इस टीले की खोदाई होती है तो महाभारत काल समेत कई काल के रहस्यों से पर्दा उठेगा।
हस्तिनापुर के इतिहास की जड़ें महाभारत काल से जुड़ी हैं। महाभारत के अनुसार हस्तिनापुर कुरु वंश की राजधानी हुआ करती थी। हस्तिनापुर महाभारत काल का साक्षी रहा है, जिसके पुख्ता प्रमाण खोजने का कार्य जारी है। वर्ष 1950-52 में पुरातत्वविद् प्रो. बीबी लाल द्वारा हस्तिनापुर का पौराणिक इतिहास सामने लाने का प्रयास किया गया था, परंतु उस समय यह प्रयास अधूरा रहा गया था। अब पुन: एक प्रयास किया जा रहा है। पुरातत्वविद् डीबी गणनायक के नेतृत्व में पांडव टीले पर प्राचीन अवशेषों को खोजने व तराशने का कार्य प्रारंभ किया गया है। इसी क्रम में एक गोलाकार इमारत मिली। बरसात के कारण बार-बार कार्य बाधित हो रहा है। बुधवार को भी कार्य बाधित रहा। अब गुरुवार को कार्य पुन: शुरू होने की उम्मीद है।
पौराणिक कथाओं के अनुसार, पांडव और कौरवों के मध्य भीषण युद्ध हुआ था। इस युद्ध में पांडव जीत गए थे और उन्होंने 36 सालों तक हस्तिनापुर पर राज किया था। हस्तिनापुर में महाभारत कालीन पांडव टीला समेत कई अन्य ऐतिहासिक स्थल मौजूद हैं जो महाभारत काल की याद ताजा कर देते हैं। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) ने पांडव टीले को कई वर्ष पूर्व संरक्षित घोषित करके दायित्व निभा लिया था।
1880 से हो रहा हस्तिनापुर को चमकाने का प्रयास
1857 में पुरातत्वविद् कनिंघल और 1880 में फ्यूहरर ने भी हस्तिनापुर का दौरा किया था। इसके बाद 1950-52 में प्रो. बीबी लाल ने प्राचीन टीले की खोदाई कराई तो यहां से महाभारत कालीन धूसर मृदभांड और कई दूसरी सभ्यताओं के अवशेष मिले थे। प्रो. बीबी लाल ने अपने निष्कर्ष में कहा था कि इस खोदाई को अंतिम न समझा जाए।
Edited By Himanshu Dwivedi
कैबिनेट का स्वरूप कैसा रहेगा
Total Vaccination:1,82,55,75,126
Active:22,485
Death:5,16,654
Author Profile
Latest entries
- राशीफल2024.05.05मीन राशिफल 3 मई : आज का दिन बेहद ही महत्वपूर्ण, शाम तक मिल सकते हैं शुभ समाचार – Hindustan
- लाइफस्टाइल2024.05.05बॉलीवुड डेब्यू के लिए तैयार हैं 'बाजवा शहनाई' सिंगर Anuja Sahai राजस्थान में पूरी की – ABP न्यूज़
- धर्म2024.05.05Ghar Wapsi: आरजू ने की घर वापसी, अपनाया सनातन धर्म, लगाए ‘जय श्री राम’ के नारे – Panchjanya
- टेक2024.05.05Three takeaways about the current state of batteries – MIT Technology Review