गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंजा हैरिटेज शहर कपूरथला

हनुमंत अखाडा में भगवन गणेश की मूर्ति को किया स्थापित

विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओ ने गणेश उत्सव की खुशी में फोड़े पटाखे

कपूरथला(राजेश सेठी/हरप्रीत सिंह पूर्वा)गणेश उत्सव के शुभारंभ पर बुधवार को गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से हैरिटेज शहर कपूरथला की गलियां गूंज उठी।विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल की और से हनुमंत अखाडा मस्जिद चौंक में गणेश उत्सव की खुशी में खूब पटाखे फोड़े।विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल कार्यकर्ताओ ने गणेश धुन पर जमकर डांस किया।इससे पहले कार्यकर्ताओ ने जालंधर बाईपास से सोभा यात्रा के रूप में भगवान गणेश जी कि मूर्ति को हनुमंत अखाडा में लाया गया फिर विधि पूर्वक हवन किया और भगवन गणेश की मूर्ति को स्थापित किया।इस दौरान डीएसपी मनिंदर सिंह व एसएचओ किरपाल सिंह ने इस कार्यक्रम में शामिल होकर भगवन गणेश की पूजा-अर्चना की व भगवान गणेश जी का आशीर्वाद लिया।इस दौरान विश्व हिन्दू परिषद जालंधर विभाग के प्रधान नरेश पंडित ने बताया कि गणेश उत्सव कार्यक्रम 31 अगस्त से लेकर 9सितंबर तक यह चलेगा।इस दौरान हनुमंत अखाडा में शहर की सभी सामाजिक,धार्मिक व राजनितिक पार्टिओ के लोगो द्वारा रोजाना सुबह शाम भगवन श्री गणेश की वंदना की जाएगी,और 9सितंबर दिन शुक्रवार को एक विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी जो शहर के अलग अलग बाज़ारों से होते हुए गोइंदवाल साहिब पहुंचेगी,जहाँ पर मूर्ति विसर्जन किया जाएगा।नरेश पंडित ने कहा कि यह कलियुग नहीं,बल्कि कर्म युग है।इसके चलते इंसान को नेक कर्म करने चाहिए।इंसान को इसका फल अवश्य मिलता है।नरेश पंडित ने कहा कि गणेशोत्सव एक महान उत्सव है और सम्पूर्ण भारत में अनेक प्रकार से मनाया जाता है।उतर भारत में गणेश जी को विघ्नहर्ता के रूप पूजा जाता है,तो महाराष्ट्र में मंगलपूर्ति के रूप में उनकी आराधना की जाती है।दक्षिण भारत में इनकी विशेष लोकप्रियता कला शिरोमणि के रूप में है।आस्था का दामन थामे भक्तों का उत्साह गणेशोत्सव के समय शिखर पर होता है।गजानन को प्रसन्न करने के लिए प्रत्येक व्यक्ति भक्ति भाव के रंग में रंग जाता है और गणेशोत्सव पर उमड़ती सदभावना,उत्साह,उमंग देखकर मन प्रसन्न हो जाता है।उन्होंने कहा कि भगवान गणेश से संबंधित कई कथाएं प्रचलित हैं और वो हमें कई शिक्षाएं प्रदान करती हैं।गणपति भगवान शिव और माता पार्वती के पुत्र हैं और स्वयं महादेव ने गणेश जी को किसी भी शुभ कार्य में प्रथम पूज्य होने का आशीर्वाद प्रदान किया है।भगवान गणेश आदि आराध्य देव हैं और उन्हें एक विशिष्ट स्थान प्राप्त है।कोई भी धार्मिक उत्सव हो,यज्ञ,पूजन इत्यादि सत्कर्म हो या फिर विवाहोत्सव हो गणेश जी की पूजा सबसे पहले की जाती है।इस दौरान पूजा के बाद भंडारा भी लगाया गया।इस अवसर शिवसेना बाल ठाकरे के प्रदेश प्रवक्ता ओमकार कालिया,आरएसएस के वरिष्ठ नेता सुभाष मकरंदी,भाजपा सोशल मीडिया सेल के जिला प्रभारी संदीप वालिया, विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री राजू सूद,जिलाध्यक्ष नारायण दास,जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष मंगत राम भोला,जिला उपाध्यक्ष जोगिंदर तलवाड़,बजरंग दल जिला प्रभारी चंद्र मोहन भोला,जिला प्रभारी राजकुमार अरोड़ा,जिला उपाध्यक्ष आनंद यादव,जिला उपाध्यक्ष दीपक मरवाहा,बजरंग दल के प्रदेश नेता संजय शर्मा,बजरंग दल नेता ईशांत मेहरा,बजरंग दल नेता विजय ग्रोवर,अखाड़ा प्राचार्य बजरंगी,हैप्पी छाबड़ा,बजरंग दल जिला उपाध्यक्ष स्वामी प्रसाद शर्मा, अतुल गर्ग,गौरव पब्बी,रामू,गुलशन मेहरा,अमित ग्रोवर,विजय यादव,राजीव टंडन,बजरंग दल शहरी अध्यक्ष चंदन शर्मा,सौरभ,गोबिंद,सतीश,राहुल,कुंदन संजू,विक्की,सन्नी कश्यप,विशाल,सौरभ,आकाश,जसकरण,अशोक सहित बड़ी संख्या में शहर के सामाजिक,धार्मिक और राजनीतिक दलों के सदस्य मौजूद रहे।


Article Categories:
धर्म · पंजाब
Likes:
0

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *