Aaj ka Rashifal 20 April 2022 तुला राशि के जातक रखें अपने स्वास्थ्य का पूरा ख्याल जानिए अन्य राशियों का हा.. – दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

Aaj ka Rashifal 20th April 2022 बुधवार का दिन कुछ राशि के जातकों का परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। वहीं कुछ राशियों के कार्यक्षेत्र में सफलता के योग हैं। आय के नए स्रोत बन सकते हैं। जानिए राशि के अनुसार कैसा बीतेगा बुधवार का दिन।

नई दिल्ली, Aaj ka Rashifal 20th April 2022: आज 20 अप्रैल बुधवार का दिन के साथ वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है जो दोपहर 01 बजकर 55 मिनट तक रहेगी। उसके बाद पंचमी तिथि लग रही है। आज का दिन हर प्रकार के नवीन कार्य आरंभ करने के लिए गृह प्रवेश, विवाह आदि कार्यों के लिए शुभ रहेगा। जानिए एस्ट्रोलॉजर लता शर्मा से राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपका बुधवार का दिन।
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन कार्य की अधिकता रहेगी जिसकी वजह से घरेलू कामों को समय नहीं दे पाएंगे। कार्यक्षेत्र में नए अनुबंध फायदेमंद रह सकते हैं। किंतु निवेश करते समय जल्दबाजी में निर्णय न लें आर्थिक नुकसान हो सकता है। व्यापार के लिए दिन सामान्य रहेगा। बोलचाल में सावधानी बरतें। बेवजह किसी विवाद में न उलझें। छात्रों के लिए मेहनत करने का दिन है। पढ़ाई लिखाई पर ध्यान दें। परिवार में सुख शांति रहेंगी। दाम्पत्य जीवन का तनाव दूर होगा। प्रेम के लिहाज से आज का दिन अच्छा है रिश्तों में नजदीकियां बढ़ेंगी।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण सिद्ध होगा। कामकाज के सिलसिले में यात्रा कर सकते हैं जो लाभप्रद साबित होंगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। कार्यक्षेत्र में एक के बाद एक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में नई सफलता का योग बन रहा है। कलात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। आपकी योग्यता और प्रतिभा को नई पहचान मिल सकती है। परिवार में हंसी खुशी का माहौल रहेगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। प्रेम के लिहाज से आज का दिन महत्वपूर्ण है किसी नए रिश्ते से जुड़ सकते हैं।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आर्थिक क्षेत्र में तरक्की करेंगे। कार्यक्षेत्र में स्थिति मजबूत होगी। आय के नए मार्ग खुलेंगे। व्यापारी वर्ग को धन लाभ हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण रहेगा। विदेश में शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं तो काम बन सकते हैं। पारिवारिक माहौल आनंदपूर्ण रहेगा। बच्चों की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों में कुछ नयापन आएगा। मूड अच्छा रहेगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आप प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। दिन का अधिकतम समय मौज मस्ती व मनपसंद के कार्यों में बीतेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता के योग हैं। आय के नए स्रोत बन सकते हैं। साझेदारी के व्यापार में लाभ मिलेगा। छात्रों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। परिवारजनों के साथ घूमने फिरने का प्रोग्राम बन सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मधुरता आएगी। प्रेम संबंधों में गहराई आएगी व आपसी समझ बढ़ सकती है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेंगी। कार्यक्षेत्र में दूसरों के काम में हस्तक्षेप से बचें। कार्यालय में कार्य की अधिकता से परेशानी हो सकती है किंतु जिम्मेदारियों का पूर्ण रूप से वहन करेंगे। छात्र प्रतियोगिता परीक्षा में सफल रहेंगे। पारिवारिक जीवन में रिश्तेदारों का आना जाना लगा रहेगा, पुराने मित्रों से भी मुलाकात होगी। जीवन साथी के साथ संबंध बेहतर होंगे। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज आपके भाग्य का आपको पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक मामलों में सफलता प्राप्त होगी। कार्यालय में उच्चाधिकारी आपकी प्रशंसा करेंगे धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। व्यापारी वर्ग को आज कोई खास डील हाथ लग सकती है फायदा मिल सकता है। भूमि भवन खरीदने का विचार बन सकता है। पारिवारिक जीवन बढ़िया रहेगा। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए दिन खास है प्रियजन के साथ समय बिताएंगे।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज आप शारीरिक रूप से परेशान रह सकते हैं। सेहत से जुड़ी समस्याएं बढ़ सकती है सावधानी रखें। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। साझेदारी के व्यापार में निवेश करने से बचें समय अनुकूल नहीं है। परिवार में मतभेद उभर सकता है। धैर्य से काम लें जीवन साथी के साथ छिटपुट बहस हो सकती है। प्रेम संबंधों के लिए दिन सामान्य है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
दिन की शुरुआत धीमी रहेगी। काम में आलस का अनुभव करेंगे। किंतु ज़ोन दिन आगे बढ़ेगा। कार्य में प्रगति होती जाएगी। खर्चों की अधिकता रहेगी। किंतु आकस्मिक धन लाभ के योग भी बन रहे हैं। पराक्रम में वृद्धि होगी। पूर्व में किए गए पूंजी निवेश का लाभ प्राप्त होगा। छात्रों का मन पढ़ाई लिखाई से भटक सकता है। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। दाम्पत्य जीवन में बाद विवाद उभर सकता है। प्रेम संबंधों के लिए दिन ठीक है किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। कार्यालय में उच्चाधिकारियों की मदद से धन लाभ होगा। व्यापार के क्षेत्र में कोई अहम फैसला ले सकते हैं जिसमें आगे चल कर सफलता मिलेंगी। विद्यार्थी वर्ग समय पर अपना कार्य पूर्ण करें अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। परिवार के साथ किसी आयोजन में शामिल हो सकते हैं। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। प्रेम के लिहाज से दिन शुभ है समय साथ बिताएंगे।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आर्थिक योजनाओं पर पूंजी निवेश करते हुए सावधानी बरतें अन्यथा बाद में नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसी नई व्यापारिक परियोजना की शुरुआत के लिए दिन अच्छा है। खर्चों की अधिकता से बजट हिल सकता है। छात्रों का मन पढ़ाई लिखाई में से भटक सकता है ध्यान दें। परिवार में समय बिताएंगे किंतु जीवनसाथी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है सावधानी रखें। प्रेम के लिहाज से आज का दिन अच्छा हैl
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन चुनौतीपूर्ण रह सकता है। कार्यक्षेत्र में भागदौड़ बनी रहेगी। भविष्य की योजनाओं पर पूंजी निवेश कर सकते हैं। काम के सिलसिले में यात्रा पर जा सकते हैं। पुराने किसी कर्ज से छुटकारा प्राप्त होगा । कार्य की अधिकता के कारण मानसिक बोझ महसूस करेंगे। जल्दबाजी में निर्णय ना लें । नए व्यापार का आरंभ ना करें अन्यथा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। पारिवारिक विवाद दूर होंगे। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों के लिए दिन सामान्य रहेगा।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज आप मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। आर्थिक नुकसान की भरपाई होगी। धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में पूर्व में अटके कार्य पूर्ण होंगे। व्यापारी वर्ग किसी नई योजना में पूंजी निवेश कर सकता है। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामले सुलझेंगे भूमि भवन से लाभ प्राप्त होगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करेंगे। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है पार्टनर उपहार दे सकता है।
Pic Cedit- Freepik

श्रीलंका
न्यूज़ीलैंड
न्यूज़ीलैंड ने श्रीलंका को 65 रनों से हराया
Jagran Play eSports Tournament
Copyright © 2022 Jagran Prakashan Limited.

source


Article Categories:
राशीफल
Likes:
0

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *