Bhai Dooj 2021: कार्तिक शुक्ल द्वितीया के दिन भैयादूज पर भाई को तिलक लगाने का शुभ समय और इस दिन की पौराणिक कथा – Patrika News

– इस दिन को यम द्वितीया के नाम से जाना जाता है।
– द्वितीया 5 नवंबर से शुरु होकर 6 नवंबर तक रहेगी।
भोपाल
Updated: November 05, 2021 03:41:23 pm
कार्तिक शुक्ल द्वितीया को यम द्वितीया भी कहा जाता है। वहीं इस दिन भैयादूज मनाया जाता है। दरअसल दीपावली पर्व के पांचवे यानि आखिरी दिन भाई-बहन के पवित्र प्रेम का प्रतीक भैयादूज दिवाली के तीसरे दिन व गोवर्धन पूजा के दूसरे दिन मनाया जाता है। इस त्यौहार का मुख्य लक्ष्य भाई—बहन के पावन संबंध और प्रेम भव की स्थापना करना है।
हिंदू समाज में भाई-बहन के प्रेम के प्रतीक के दो त्यौहार आते हैं। एक रक्षाबंधन और दूसरा भैयादूज। इसमें बहन भाई की लंबी आयु की प्रार्थना करती है। भाई दूज का यह त्यौहार कार्तिक शुक्ल द्वितीया को मनाया जाता है। वहीं इस दिन बहनें बेरी पूजन भी करती हैं और भाइयों के स्वस्थ और दीर्घायु होने की मंगलकातना करते हुए, उन्हें तिलक लगाती हैं।
इस दिन बहन के घर भोजन करने का विशेष महत्व माना जाता है। माना जाता है कि इस दिन बहनों को भाइयों को चावल खिलाना चाहिए। बहन चचेरी, ममेरी अथवा धर्म की, कोई भी हो सकती है।
भैयादूज की कथा
भगवान सूर्य नारायण की छाया नामक पत्नी से यमराज और यमुना का जन्म हुआ था। यमुना यमराज को बड़ा स्नेह करती थी। वह उससे बराबर निवेदन करती कि अपने इष्ट मित्रों सहित उनके घर आकर भोजन करें। अपने कार्य में व्यस्त यमराज बात को टाल देते थे।
मान्यता के अनुसार ऐसे में एक बार कार्तिक शुक्ल का दिन आया। तो यमुना ने फिर उसी दिन यमराज को भोजन के लिए निमंत्रण देकर अपने घर आने के लिए वचनबद्ध कर लिया। यमराज ने सोचा-‘ मैं तो प्राणों को हरने वाला हूं। मुझे कोई भी अपने घर बुलाना नहीं चाहता।
बहन जिस सद्भाव से मुझे बुला रही है, उसका पालन करना चाहिए।’ यह सोचकर यमराज ने बहन के घर जाने का निर्णय कर लिया। बहन के घर आते समय यमराज ने बहन के घर जाने का निर्णय लिया। बहन के घर आते समय यमराज ने नरक निवास करने वाले जीवों को मुक्तकर दिया।
Must read- PM [email protected] जागृत महादेव पहुंचें पीएम मोदी, जानें एक साथ 12 ज्योतिर्लिंग में पूजा का महत्व
यमराज को अपने घर आया देख यमुना की खुशी का ठिकाना न रहा। यमुना ने उसे स्नान कराकर पूजन करके अनेक व्यंजन परोसकर भोजन कराया। यमुना द्वारा किए गए आथित्य से प्रसन्न होकर यमराज ने बहन को वर मांगने को कहा।
इस पर यमुना ने कहा- ‘ भद्र! आप प्रतिवर्ष इसी दिन मेरे घर आकर भोजन किया करें। मेरी तरह जो बहन अपने भाई का आदर-सत्कार करके टीका करें, उसे आपको भय न रहें। यमराज ने ‘तथास्तु’ कहकर यमुना को अमूल्य वस्त्राभूषण देकर यमलोक की राह ली, तभी से इस पर्व की परंपरा बनी।
ऐसा माना जाता है कि जो भाई इस दिन यानि कार्तिक शुक्ल द्वितीया यानि भैयादूज के दिन यमुना में स्नान करके पूरी श्रद्धा से बहनों का आतिथ्य स्वीकार करते हैं, उन्हें यम का भय नहीं रहता। इसलिए भैयादूज को यमराज और यमुना का पूजन किया जाता है।
पत्रिका डेली न्यूज़लेटर
अपने इनबॉक्स में दिन की सबसे महत्वपूर्ण समाचार / पोस्ट प्राप्त करें
दीपेश तिवारी

अगली खबर
Navratra 2022- नवरात्रि की नौ देवियों का स्वरूप और जानें कौन-से पुष्प और भोग किस देवी को अर्पित करें
सबसे लोकप्रिय
शानदार खबरें
मल्टीमीडिया
00:00
00:00
2
3
5
सबसे लोकप्रिय
शानदार खबरें
मल्टीमीडिया
00:00
00:00
2
3
5
Newsletters
Follow Us
Download Partika Apps
Group Sites
Catch News
Catch News Hindi
Daily News 360
Top Categories
Trending Topics
Trending Stories
बड़ी खबरें

source


Article Categories:
धर्म
Likes:
0

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *