कपूरथला(बॉबी शर्मा)पूर्व चैयरमेन व भारतीय जनता पार्टी के हल्का इंचार्ज रणजीत सिंह खोजेवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को हलके में बूथ स्तर पर जथेबंद करने को प्राथमिकता दी जाएगी।उन्होंने कहा कि केंद्र की और से जनता को दी जाने वाली योजनाओं को जमीनी स्तर पर अभियान चलाने का प्रयास किया जाएगा ताकि राज्य की भगवंत मान सरकार द्वारा केंद्र की योजनाओं को अपना बताकर प्रचारित करने की हकीकत लोगों के सामने लाई जा सके।भाजपा नेता खोजेवाल ने कहा कि प्रदेश की प्रदेश की भगवंत मान सरकार लोगो के साथ किए वादे से मुकर गई है,पंजाब में किसान,व्यापारी और कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि सरकार घोषणाएं कर सिर्फ झूठी वाह वाई बटोरने की कोशिश कर रही हैं।मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों,मजदूरों और कर्मचारियों के झूठे मसीहा बनने की कोशिश कर रहे हैं।आप सरकार भी पिछली चन्नी सरकार की तरह घोषणाओं की सरकार बन गई है।आप सरकार जो मजदूरों और किसानों की मांगों को मानने का ढिंढोरा पिट रही है यह अभी वास्तविकता से बहुत दूर है।पिछले कई दिनों से मुखमंत्री के संगरूर स्थित आवास के बाहर पक्के मोर्चा लगाए किसान बैठे है,सरकार को किसानो की मांगों को तुरंत मान मानना चाहिए।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को दूसरे राज्यों में प्रचार करने की बजाय पहले अपने राज्य के लोगों का हाल जानना चाहिए,जो अपनी मानगो को लेकर पानी की टंकियों पर चढे है व सड़कों पर रात गुजारने को मजबूर हैं।खोजेवाल ने किसानो के साथ जुड़े मुद्दों के समाधान के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान सरकार के उदासीन रवैये को चिंताजनक बताया।उन्होंने कहा कि करीब 18 दिनों से बीकेयू कार्यकर्ता संगरूर में मुख्यमंत्री मान के आवास के बाहर बैठे हैं।किसान खुले आसमान के नीचे बैठे हैं और अपने घरों से दूर सड़कों पर त्योहार मनाने को मजबूर होना पड़ा।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के आमंत्रण से ही दिवाली पर किसानों को उनके परिवारों से जोड़ा जा सकता था।भाजपा नेता खोजेवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने जानबूझकर भाजपा को बदनाम करने के लिए भाजपा को देश के लिए खतरे की बात करना इस बात का सबूत है।दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और मंत्री कथित घोटालों में शामिल हैं जब पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बदले की भावना से काम कर रही है सिर्फ गुजरात और हिमाचल चुनाव जितने के लिए दरामेबाजी कर रही है।उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार नशों के खात्मे के प्रति गंभीर नहीं है, हर दिन युवा नशे के कारण मर रहे हैं।उन्होंने कहा कि पंजाब 2024 के लोकसभा चुनाव में पंजाब की जनता आम आदमी पार्टी को सबक सिखाएगी।इस अवसर पर भाजपा जिला महासचिव जगदीश शर्मा,जिला उपप्रधान धर्मपाल महाजन,जिला उपप्रधान एडवोकेट पियूष मनचंदा,जिला उपप्रधान अशोक माहला,भाजपा युवा मोर्चा के जिला महासचिव विवेक सिंह सन्नी बैंस आदि उपस्थित थे।
Author Profile

Latest entries
लेटेस्ट2023.02.02पर्यावरण की बहाली, जल निकायों को बचाना समय की मांग साइंस सिटी में विश्व जलगाह दिवस मनाया गया
पंजाब2023.02.01महिलाओं को आर्थिक सशक्त बनाने के लिए बजट 2023 24 //रिंपी शर्मा
धर्म2023.01.22पत्रकारों की प्रसिद्ध संस्था डिजिटल मीडिया एसोसिएशन (डीएमए) ने की नए पदाधिकारियों की घोषणा, अमरप्रीत सिंह केवल कृष्ण पीएस अरोड़ा जतिन बब्बर और योगेश कत्याल को सौंपी जिम्मेदारी*
पंजाब2023.01.22पंजाब शिरोमणि अकाली दल को लगा बड़ा झटका