Hiccups Remedies: बार-बार आने वाली हिचकी को आसानी से रोकने के लिए अपनाएं ये टिप्स.. – दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

a
हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो हिचकी आने के समय खाने और पीने से भी आराम मिलता है। इसके लिए ठंडा पानी पीना फायदेमंद होता है। वहीं गुनगुने गर्म पानी में नमक मिलाकर गरारे करने से भी हिचकी में राहत मिलता है। इसके अलावा चीनी खाने से हिचकी दूर होती है।

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Hiccups Remedies: दादी-नानी अक्सर कहा करती हैं कि जब कोई याद करता है। तभी हिचकी आती है। उस समय दूर बैठा कोई जानने वाला याद करता है। जानकारों की मानें तो प्राचीन समय से यह प्रथा चली आ रही है। एक बार की हिचकी को याद करना समझा जा सकता है, लेकिन एक बार से अधिक हिचकी आना सेहत संबंधी समस्या हो सकती है। यह समस्या ज्यादा खाना, ज्यादा पानी पीना, मसालेदार चीजें खाना आदि कारणों से आती है। बार-बार हिचकी आने से सांस लेने में कठिनाई होती है। साथ ही गले और छाती में दर्द भी होता है। इसके लिए बार-बार हिचकी आने को अनदेखा न करें। ऐसी स्थिति में दादी-नानी के नुस्खे को अपनाएं। इसके अलावा, इन आसान टिप्स को जरूर फॉलो करें। आइए जानते हैं-

हिचकी क्यों आती है ?
-जल्दी-जल्दी खाना
-तीखी चीजें खाना
-सोडा रिच ड्रिंक पीना
-तनाव
-शराब का सेवन
हिचकी के उपाय
-हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो हिचकी आने के समय खाने और पीने से भी आराम मिलता है। इसके लिए ठंडा पानी पीना फायदेमंद होता है। वहीं, गुनगुने गर्म पानी में नमक मिलाकर गरारे करने से भी हिचकी में राहत मिलता है। इसके अलावा, चीनी खाने से हिचकी दूर होती है। कुछ लोग हिचकी आने पर सेब के सिरके की कुछ बूंदों को जीभ पर रखने से सलाह देते हैं।

-जानकारों की मानें तो गर्दन के पिछले हिस्से पर मसाज करने से भी हिचकी में आराम मिलता है। इसके लिए आप किसी की मदद भी ले सकते हैं। इससे हिचकी की समस्या में आराम मिलता है।
-हिचकी की समस्या को दूर करने के लिए ध्यान बांटना जरूरी है। आसान शब्दों में कहें तो जब भी हिचकी आती है, तो उस समय अपने आप को किसी अन्य कार्य में व्यस्त कर लें। ध्यान बंटने से हिचकी की समस्या में बहुत जल्द आराम मिलता है।

-जब कभी हिचकी आती है, तो उस समय सांस संबंधी एक्सरसाइज और योग करें। इससे हिचकी में आराम मिलता है। इसके लिए रूमाल से चेहरे को ढंककर धीरे धीरे सांस लें और छोड़ें। ऐसा करने से हिचकी में आराम मिलता है।
– विशेषज्ञों की मानें तो हिचकी के समय में शहद खाने से बहुत जल्द आराम मिलता है। इससे नर्व सिस्टम सही से काम करने लगता है। इसके लिए जब कभी आपको हिचकी आती है, तो एक चम्मच शहद का सेवन करें।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Copyright © 2022 Jagran Prakashan Limited.

source


Article Categories:
लाइफस्टाइल
Likes:
0

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *