भाजपा में हर छोटे-बड़े कार्यकर्ता को मिलता है पूरा सम्मान,विजय सांपला


भाजपा किसान मोर्चा के जिला प्रधान साब सिंह ढिल्लो ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन विजय सांपला से की मुलाकात

कपूरथला(राजेश सेठी/हरप्रीत सिंह पुर्वा)साब सिंह ढिल्लो भाजपा किसान मोर्चा के जिला प्रधान बनने के बाद पहली बार सोमवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन विजय सांपला को मिलने पहुंचे।इस दौरान विजय सांपला ने साब सिंह ढिल्लो को भाजपा किसान मोर्चा का जिला प्रधान बनने पर मिठाई खिलाकर शुभकामनाये दी।इस अवसर पर राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन विजय सांपला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में छोटे से छोटे से कार्यकर्ता का सम्मान होता है।कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होती है।जब हर वार्ड में बूथ मजबूत होगा तो पार्टी मजबूत होगी। उन्होंने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उस पार्टी में कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं होता है।कांग्रेस में कभी भी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक नहीं की जाती।जब कोई मंत्री आता है या फिर जयंती मनाई जाती है

तब कांग्रेसी कार्यकर्ता एकत्रित होते हैं,लेकिन भाजपा में महीने में दो बार बैठकें होती हैं,ताकि कार्यकर्ताओं से समन्वय बना रहे।सांपला ने कहा कि भाजपा सरकार के नेतृत्व में देश तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर है। भाजपा के शासनकाल में न सिर्फ विकास का पहिया तेजी से आगे बढ़ रहा है,बल्कि समूचे विश्व में भारत का डंका बज रहा है।उन्होंने कहा कि सिर्फ भाजपा में ही छोटे से छोटे कार्यकर्ताओं का पूरा सम्मान किया जाता है।भाजपा में सभी को अपनी बात रखने का पूरा मौका दिया जाता है।कहा कि केन्द्र सरकार ने बगैर किसी भेदभाव के सभी पात्रों को सरकार की योजनाओं का लाभ दिया है।सांपला ने कहा कि भाजपा को शक्तिशाली बनाने में छोटे छोटे कार्यकर्त्ताओं का योगदान है।हम सभी इस बात को स्पष्ट रूप से देख रहे है कि अमेरिका जैसे देश के राष्ट्राध्यक्ष प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपना आदर्श मान रहे है।उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सारी गतिविधियां और कार्यक्रम भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा दी जाने वाली अजीवन सहयोग निधि या समर्पण निधि से संपन्ना होती है।जिले के हर कार्यकर्ता का योगदान इसमें होता है।समर्पण निधि अधिकतम कार्यकर्ताओं से प्राप्त करने की योजना आवश्यक है।कार्यकर्ता से समर्पण निधि की राशि कितनी प्राप्त होगी यह महत्वपूर्ण नहीं कार्यकर्ता का सहयोग सुनिश्चित किए जाने के लिए उससे हमारा आग्रह और संपर्क किया जाना महत्वपूर्ण है।भाजपा हर कार्यकर्ता की पार्टी उसे इस बात का आभास करना महत्वपूर्ण है।साब सिंह ढिल्लो ने कहा कि भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने उस जैसे सामान्य कार्यकर्ता पर भरोसा करते हुए बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।जनआंकाक्षाओं के अनुरुप काम करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।आमजनों के कल्याण व किसान हित को सर्वोपरि रखकर कार्य किया जाएगा।उन्होंने कहा कि भाजपा की एकमात्र ऐसी पार्टी है,जहां आंतरिक लोकतंत्र आज भी कायम है।यहां प्रत्येक कार्यकर्ता का सम्मान होता है।कार्यकर्ताओं को संगठन से लेकर सरकार तक दायित्व निर्वहन का अवसर मिलता है।


Article Categories:
पंजाब · राजनीति
Likes:
0

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *