Good Friday 2022 Date in India: गुड फ्राइडे ईसाई धर्म के लिए बहुत ही पवित्र दिन माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इसी दिन भगवान यीशु मसीह ने अपने प्राण त्यागे थे। ईसाई धर्म के लोग इस दिन को काला दिवस या ब्लैक डे के रूप में मनाते हैं। भारत में कुछ जगहों पर इस दिन शोक मनाया जाता है। गुड फ्राइडे अक्सर अप्रैल के महीने में ही मनाया जाता है।
इस दिन ईसाई धर्म के लोग श्रद्धा, प्रेम, सत्य और विश्वास के रास्ते पर चलने का प्रण लेते हैं। कई लोग इस दिन काले कपड़े पहनकर शोक व्यक्त करते हैं। गुड फ्राइडे में गुड शब्द का अर्थ अच्छा यानी पवित्र माना जाता हैं। भारत के कई हिस्सों में गुड फ्राइडे के दिन सरकारी अवकाश रहती है। गुड फ्राइडे के दिन कुछ लोग खाना न खाकर इस दिन उपवास रखते हैं। इस दिन लोग गिरजाघरों में घंटा न बजाकर लकड़ी के खटखटे बजाकर चर्च में क्रॉस चुनकर ईसा मसीह का स्मरण करते हैं।
भारत में गुड फ्राइडे का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन सरकारी दफ्तरों के साथ-साथ स्कूल में भी छुट्टी रहती है। हर साल गुड फ्राइडे अप्रैल महीने में ही मनाया जाता है। साल 2022 में गुड फ्राइडे 15 अप्रैल को मनाया जाएगा। आपको बता दें भारत में असम, गोवा और केरल जैसे राज्यों में काफी संख्या में ईसाई धर्म के लोग रहते हैं। वहां गुड फ्राइडे का त्यौहार बहुत धूमधाम के साथ मनाया जाता है।
Author Profile

Latest entries
राशीफल2023.05.30Aaj Ka Rashifal 18 February 2023: आज वृषभ, कन्या सहित इन 4 राशियों पर रहेगा शिवजी की विशेष कृपा, जानें अपना भविष्यफल – NBT नवभारत टाइम्स (Navbharat Times)
लाइफस्टाइल2023.05.30सत्यप्रेम की कथा में कियारा अडवाणी की दिखी बेपनाह प्यार की झलक – Navodaya Times
धर्म2023.05.30ऋतिक रोशन ने प्रेजेंट किया पैन इंडिया फिल्म ARM का टीजर, मलयालम सिनेमा की तस्वीर बदल सकता है ये मोमेंट – Aaj Tak
विश्व2023.05.30दुनिया में कुल कितने मुसलमान हैं? किस देश में सबसे ज्यादा इस्लाम को … – ABP न्यूज़