नवनियुक्त जिला प्रधान खोजेवाल ने प्रदेश महासचिव बिक्रमजीत सिंह चीमा के साथ की मुलाकात
कपूरथला(बॉबी शर्मा)भाजपा के नवनियुक्त जिला प्रधान रणजीत सिंह खोजेवाल ने जिला प्रधान बनने के बाद भाजपा के प्रदेश महासचिव बिक्रमजीत सिंह चीमा के साथ मुलाकात कर संगठन सहित केंद्रीय योजनाओं के संबंध में चर्चा की।केंद्र की योजनाओं का क्रियान्वयन पंजाब में निचले स्तर तक पहुंचाने में भगवंत मान की सरकार के नाकाम रहने और पंजाब में अमन कानून स्थिति ख़राब होने पर भी दोनों नेताओं ने चर्चा की।इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश महासचिव बिक्रमजीत सिंह चीमा ने जिला प्रधान को आने वाले लोकसभा चुनाव के लिए आज से ही कमर कसकर तैयार होना होगा।चीमा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सत्ता के लिए कभी लालायित नहीं रही है।समाज सेवा के लिए राष्ट्र के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने वाली पार्टी है।सत्ता एक साधन है ना कि सत्ता कोई हमारे लिए आवश्यक है।हमें आने वाले समय का इंतजार ना करते हुए आज से ही प्रत्येक बूथ पर जाकर भारतीय जनता पार्टी की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा किये गये जन कल्याणकारी कार्यों को आमजन तक पहुंचा कर विश्व पटल पर भारत की जो साख जमी है उसे बरकरार रखने के लिए भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में एक नया माहौल खड़ा करना है।इस अवसर पर रणजीत सिंह खोजेवाल ने कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है,जिसमें राष्ट्र को समर्पित सेवा भाव रखने वाले कार्यकर्ता बनते हैं।भाजपा का कार्यकर्ता बनना गर्व की बात है।उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के दम पर ही भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी बनी है।भाजपा में छोटे से छोटे कार्यकर्ता का सम्मान होता है।एक कार्यकर्ता ही भाजपा में प्रदेशाध्यक्ष और राष्ट्रीय अध्यक्ष बनता है।उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं पर आधारित पार्टी है,उसका मूल उद्देश्य जन-जन में सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के प्रति लोगों को जागरूक करना है। समाज के अंतिम और वंचित व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सके,इसके लिए भी हमारे कार्यकर्ता हमेशा प्रयासरत रहते हैं।कार्यकर्ताओं का विकास,उनकी कार्य कुशलता,समर्पण भावना और योग्यता के अनुसार पार्टी संगठन में जिम्मेवारी प्राप्त होती है।इस अवसर पर धर्मपाल महाजन,ववेक सिंह सन्नी बैंस,गोरा गिल,पियूष मनचंदा आदि उपस्थित थे।
Author Profile

Latest entries
पंजाब2023.02.01महिलाओं को आर्थिक सशक्त बनाने के लिए बजट 2023 24 //रिंपी शर्मा
धर्म2023.01.22पत्रकारों की प्रसिद्ध संस्था डिजिटल मीडिया एसोसिएशन (डीएमए) ने की नए पदाधिकारियों की घोषणा, अमरप्रीत सिंह केवल कृष्ण पीएस अरोड़ा जतिन बब्बर और योगेश कत्याल को सौंपी जिम्मेदारी*
पंजाब2023.01.22पंजाब शिरोमणि अकाली दल को लगा बड़ा झटका
पंजाब2023.01.20स्वर्गीय संतोख चौधरी के परिवार को पत्र भेज देश के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी श्रद्धांजलि; कहा – जमीन से जुड़े परिश्रमी और लोगों की सेवा में समर्पित नेता थे संतोख चौधरी