13 सितंबर का राशिफल: 5 राशियों के लिए दिन शुभ; आज मिथुन, मकर और मीन राशि के नौकरीपेशा लोगों की तरक्की के यो… – Dainik Bhaskar

13 सितंबर, सोमवार को प्रीति और पद्म नाम के 2 शुभ योग बन रहे हैं। जिससे 5 राशियों के लिए फायदे वाला दिन रहेगा। एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी का कहना है कि मेष राशि वाले लोगों के लिए समय अनुकूल है। मिथुन राशि वाले लोगों की आर्थिक परेशानियां दूर हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों की तरक्की के भी योग हैं। मकर राशि वाले नौकरीपेशा लोगों को सम्मान और तरक्की मिलने के योग बन रहे हैं।
कुंभ राशि वाले लोगों को उपलब्धियां मिल सकती हैं और फायदे वाला दिन रहेगा। मीन राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छा दिन रहेगा और तरक्की के योग भी बन रहे हैं। इनके अलावा कर्क, सिंह, कन्या, तुला और वृश्चिक राशि वाले लोगों पर सितारों का मिला-जुला असर रहेगा। वहीं, वृष और धनु राशि वाले लोगों को पूरे दिन संभलकर रहना होगा।
एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों का फल
मेष – पॉजिटिव- समय अनुकूल है। अधिकतर ग्रह आपको बहुत कुछ बेहतर देने की कोशिश कर रहे हैं। अपने अंदर अद्भुत आत्मविश्वास महसूस करेंगे। साथ ही आपकी कार्य क्षमता में भी वृद्धि आएगी। युवाओं को कोई मन मुताबिक उपलब्धि मिलेगी।
नेगेटिव- परंतु किसी की बातों में आकर भावनात्मक रूप से कमजोर पड़ सकते हैं। इसकी वजह से कुछ उपलब्धियां हाथ से निकल सकती हैं। जिसकी वजह से नुकसान होने की संभावना है, साथ ही कोई निर्णय भी डावाडोल हो सकता है।
व्यवसाय- ऑफिस में समस्याएं रहेंगी, लेकिन संयम रखें। समय अनुसार परिस्थितियां अनुकूल हो जाएंगी। साथ ही व्यवसाय संबंधी कार्यों में भी गति धीमी ही रहेगी। इस समय वर्तमान स्थिति पर ही ध्यान दें।
लव- प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेगी। जिससे मन प्रफुल्लित रहेगा। तथा पारिवारिक लोग भी इंजॉय करेंगे।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सिर्फ मौसम के बदलाव की वजह से सिर में दर्द जैसी दिक्कत महसूस हो सकते हैं। परंतु चिंता की कोई बात नहीं है।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 5
वृष – पॉजिटिव- दिन की शुरुआत में ही अपने महत्वपूर्ण काम संबंधी योजना बना ले। क्योंकि दोपहर बाद परिस्थितियां आपके पक्ष में बहुत ही अनुकूल हैं, आपके काम स्वतः ही बनने शुरू हो जाएंगे। संतान संबंधी कोई शुभ सूचना मिलने से मन में प्रसन्नता रहेगी।
नेगेटिव- परंतु ओवर कॉन्फिडेंस और ईगो की वजह से मित्रों के साथ संबंध बिगड़ सकते हैं। परिवार तथा घर के बुजुर्गों को भी आपके देखभाल की जरूरत है। इसलिए उनका भी ध्यान रखें। विद्यार्थियों को किसी विषय में दिक्कत रह सकती हैं।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में ऑर्डर से संबंधित कोई कंप्लेन आने से नुकसान हो सकता है। इसलिए वहां के कर्मचारियों तथा माल की क्वालिटी पर पूरी नजर रखें। नौकरीपेशा लोग भी ध्यान रखें कोई काम गलत होने से उच्च अधिकारी नाराज हो सकते हैं।
लव- घर तथा पारिवारिक लोगो के साथ कुछ समय जरूर व्यतीत करें। इससे वातावरण सौहार्दपूर्ण बना रहेगा। व्यर्थ की प्रेम संबंधों में अपना समय नष्ट ना करें।
स्वास्थ्य- मांसपेशियों में खिंचाव की वजह से कंधों में दर्द रहेगा। जिसके लिए व्यायाम और योगा ही इलाज है।
भाग्यशाली रंग- मेहरून, भाग्यशाली अंक- 6
मिथुन – पॉजिटिव- अपने अंदर छिपी प्रतिभा को पहचाने और उस उपयोग करें। वर्तमान ग्रह स्थिति आप को अद्भुत शक्ति प्रदान कर रही है। आज कुछ धनदायक स्थितियां भी बनेगी, साथ ही इस समय बनाई गई योजनाएं निकट भविष्य में शुभ अवसर प्रदान करने वाली हैं।
नेगेटिव- परंतु योजनाओं को तुरंत क्रियान्वित करने का प्रयास करें। ज्यादा सोच विचार करने से परिस्थितियां हाथ से निकल सकते हैं। साथ ही बाहरी व्यक्तियों का हस्तक्षेप भी आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है।
व्यवसाय- व्यवसाय स्थल पर कार्यप्रणाली में कुछ बदलाव की जरूरत है। साथ ही स्टाफ और कर्मचारियों पर भी कड़ी नजर रखें। हालांकि रुकी हुई पेमेंट आने से आर्थिक परेशानियां हल होंगी। नौकरीपेशा व्यक्तियों के तरक्की के योग बन रहे हैं।
लव- वैवाहिक जीवन में कुछ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। परन्तु स्थितियां भी आपको ही संभालनी है, इस बात का ध्यान रखें।
स्वास्थ्य- नसों में खिंचाव और दर्द महसूस हो सकता है। इसलिए काम के बीच आराम भी लेना आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 1
कर्क – पॉजिटिव- विद्यार्थियों को प्रति स्पर्धा संबंधी कार्यों में सफलता मिलने की पूरी संभावना है इसलिए अपनी ऊर्जा का भरपूर उपयोग करें। दोपहर बाद अप्रत्याशित लाभदायक स्थितियां बन रही हैं। इसके लिए कोई यात्रा भी संभव है।
नेगेटिव- कुछ अनावश्यक खर्चे बने रहेंगे परंतु साथ ही धन लाभ संबंधी स्थितियां भी बनेंगी, इसलिए अधिक परेशान होने की जरूरत नहीं। परंतु आप अपने उग्र स्वभाव की वजह से किसी के साथ संबंध सकते हैं। इसलिए अपने स्वभाव को सकारात्मक रखें।
व्यवसाय- पब्लिक रिलेशन आपके लिए व्यवसाय संबंधी नए स्त्रोत उत्पन्न कर सकते हैं इसलिए लोगों के संपर्क में रहें। इंपोर्ट एक्सपोर्ट से जुड़े बिजनेस अभी मंद ही रहेंगे। ऑफिस में किसी के साथ विवाद जैसी स्थिति बन सकती है। अपनी भावनाओं पर काबू रखें।
लव- प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। जिसकी वजह से मन और माहौल दोनों प्रफुल्लित रहेंगे। पारिवारिक जीवन में भी वातावरण सकारात्मक रहेगा।
स्वास्थ्य- गैस और एसिडिटी की समस्या परेशान करेगी। हल्का और सुपाच्य भोजन ले। साथ ही अपना इम्यून सिस्टम भी अच्छा रखें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 7
सिंह – पॉजिटिव- ग्रह स्थिति अनुकूल है। आपको अपनी मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम भी मिलेंगे। परंतु इसके लिए कर्म प्रधान तो होना ही पड़ेगा। अपनी उर्जा का भरपूर इस्तेमाल करें। कोई प्रॉपर्टी संबंधी कार्य भी बनने की संभावना है।
नेगेटिव- अपनी चीजों को संभाल कर रखें। क्योंकि खोने या चोरी होने के योग बन रहे हैं। भावनाओं में आकर कोई निर्णय ना ले। तथा वर्तमान स्थितियों पर ही अपना ध्यान केंद्रित रखें। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर ज्यादा फोकस रहने की जरूरत है।
व्यवसाय- व्यवसायिक स्थल पर अधीनस्थ कर्मचारियों बीच कुछ कहासुनी हो सकती है। कोई इंक्वायरी बैठ सकती है। मीडिया या फोन द्वारा बड़ा ऑर्डर मिलने की उम्मीद है। इसलिए अपने संपर्क सूत्रों को और अधिक मजबूत करने में ध्यान लगाएं।
लव- पति-पत्नी अपने अपने कार्य में व्यस्त रहने के कारण एक-दूसरे के साथ समय व्यतीत नहीं कर पाएंगे। परंतु एक दूसरे पर विश्वास संबंधों को मजबूत रखेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परंतु वर्तमान मौसम की वजह से लापरवाही करना उचित नहीं है।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 2
कन्या – पॉजिटिव- कुछ समय से आप जिन कार्यों के लिए प्रयासरत थे आज उन कार्यों का पूर्ण होने का समय आ गया है। आपको अपनी मेहनत अनुरूप शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। भाग्य आप के पक्ष में है अपनी ऊर्जा का भरपूर उपयोग कीजिए।
नेगेटिव- परंतु कोई पेमेंट करने की वजह से मन परेशान रहेगा। कभी-कभी आपकी शंकालु प्रवृत्ति दूसरों के लिए परेशानी का कारण बन जाती है। इसलिए अपने विचारों में लचीलापन बना कर रखें। युवा वर्ग व्यर्थ के गतिविधियों में अपना समय खराब ना करें।
व्यवसाय- व्यवसायिक पार्टियों के साथ संपर्क मजबूत होंगे तथा बाहरी स्रोतों से कोई बड़ा ऑर्डर मिलने की संभावना है साथ ही अपनी योजनाओं को गुप्त रखें। क्योंकि लीक हो सकती हैं। सरकारी सेवारत लोग किसी भी तरह के अनैतिक कार्य में रुचि ना लें।
लव- पति-पत्नी दोनों ही अपनी-अपनी व्यस्तता के कारण एक दूसरे को समय नहीं दे पाएंगे। परंतु एक दूसरे के प्रति विश्वास संबंधों को मजबूत बनाए रखेगा।
स्वास्थ्य- आज स्वभाव में चिड़चिड़ापन और थकान जैसी स्थिति महसूस होगी। काम के साथ अब आराम भी लेने की आवश्यकता है।
भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 9
तुला – पॉजिटिव- आज का दिन घर से बाहर निकल कर काम पर भी ध्यान देने का है। योजनाबद्ध तरीके से कार्यों को संपन्न करे। मन मुताबिक फल मिलने से मन मैं खुशी रहेगी और आय के साधन प्रबल होंगे।
नेगेटिव- आलस को अपने ऊपर हावी ना होने दें इसकी वजह से कुछ उपलब्धियां हाथ से निकल सकती हैं। साथ ही मन में अकारण ही गुस्सा व चिड़चिड़ापन महसूस होगा। घर में जो सुधार की योजनाएं बन रही थी उस पर भी पुनर्विचार अवश्य करें।
व्यवसाय- इस समय व्यवसाय संबंधी किसी भी कार्य में दूसरों पर भरोसा ना करें तथा अपनी योग्यता पर ही विश्वास रखें। मशीनरी आदि से जुड़े व्यवसाय मैं लाभदायक अनुबंध प्राप्त होंगे। ऑफिस में किसी उच्चाधिकारी के साथ कुछ वाद विवाद जैसी स्थिति बन सकती हैं।
लव- जीवन साथी व परिवार के साथ संबंध मधुर रहेंगे। सिर्फ अपने उत्तेजित स्वभाव और आवेश पर नियंत्रण रखें। अपने सामने जीवनसाथी का भी परामर्श अवश्य लें।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मन में कभी-कभी कुछ नकारात्मक विचार उठ सकते हैं। साथ ही स्त्री वर्ग अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 3
वृश्चिक – पॉजिटिव- आप अपनी दिनचर्या में जिस तरह का परिवर्तन लाने का प्रयास कर रहे हैं वह आपके लिए सकारात्मक और लाभदायक साबित होगा। प्रॉपर्टी संबंधी लेनदेन के कार्यों मैं फायदेमंद डील हो सकती है, इसलिए इन कार्यों में अपना ध्यान केंद्रित रखें।
नेगेटिव- इस समय अपनी भावनाओं पर काबू रखना जरूरी है। परंतु कुछ पुरानी नकारात्मक बातें उठने से किसी नजदीकी रिश्तेदार से संबंध खराब हो सकते हैं। इसलिए अपने विचारों पर मनन करते रहे। विद्यार्थी भी अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पाएंगे।
व्यवसाय- व्यवसायिक कार्यों में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें। क्योंकि आज आपको कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में परेशानी होगी। सरकारी सेवारत व्यक्तियों को आज काम की अधिकता की वजह से ओवरटाइम करना पड़ सकता है।
लव- प्रेम संबंधों में आप के गुस्से की वजह से भावनात्मक दूरियां आ सकते हैं। अपने व्यवहार में कोमलता बनाकर रखें। जीवनसाथी का सहयोग आपके मनोबल को बढ़ाएगा।
स्वास्थ्य- स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहने की वजह से थकान और आलस जैसी स्थिति महसूस होगी। मेडिटेशन और योगा पर अधिक ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 2
धनु – पॉजिटिव- आज घर में कुछ नवीनीकरण व साज सज्जा को लेकर कुछ विचार-विमर्श रहेगा। तथा पारिवारिक सदस्यों में उत्साह का माहौल रहेगा। परंतु कोई भी कार्य करने से पहले उस पर बजट अवश्य बनाएं तो आर्थिक दिक्कतों से बच जाएंगे।
नेगेटिव- कोई भी कार्य करवाते समय निगरानी अवश्य रखें। क्योंकि चोरी होने या किसी तरह के नुकसान होने की संभावना लग रही है। किसी नजदीकी रिश्तेदार से कहासुनी होने से मन में चिंता बनी रहेगी। मन में आर्थिक स्थिति को लेकर कुछ भय जैसी स्थिति रहेगी
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र मे बहुत अधिक व्यस्तता रहेगी। कर्मचारियों से काम लेते वक्त पूरा ध्यान रखें, जरा सी लापरवाही नुकसान दे सकती हैं साथ ही किसी सहयोगी का नकारात्मक रवैया भी परेशान करेगा। ऑफिस में कोई प्रोजेक्ट पूरा होने से राहत मिलेगी।
लव- घर परिवार में अपने व्यवहार को संयमित रखें। क्योंकि आपके रूखे व्यवहार से परिवारिक व्यक्तियों में तनाव उत्पन्न हो सकता है। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।
स्वास्थ्य- तनाव का प्रभाव आपकी पाचन क्रिया पर पड़ेगा। हेल्थी खानपान ले। और तनाव मुक्त होने के लिए योगा का सहारा ले।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2
मकर – पॉजिटिव- आज कुछ नई जिम्मेदारियां आपके ऊपर आएंगी तथा अत्यधिक कार्यभार भी रहेगा, इसलिए आराम और मौज मस्ती पर ध्यान ना दे कर काम पर अपना ध्यान एकाग्र करें। क्योंकि जल्दी ही इसके आपको शुभ फल प्राप्त होंगे। कोई लाभदायक नजदीकी यात्रा भी संभव है।
नेगेटिव- अधिक सोच विचार करने में समय व्यतीत ना करें। नहीं तो कुछ उपलब्धियां हाथ से निकल सकती हैं। साथ ही बाहरी व्यक्तियों की बातों में ना आकर अपने निर्णय को प्राथमिकता दें। इस समय किसी भी तरह की यात्रा करना पैसे और समय की बर्बादी ही देगा।
व्यवसाय- नौकरी में कोई टारगेट पूरा करने से मान सम्मान और तरक्की मिलने की संभावना है। व्यवसाय क्षेत्र में भी सभी काम सुचारू रूप से चलते रहेंगे जिससे मन में सुकून रहेगा। कंसल्टेंसी संबंधी व्यवसाय में मान सम्मान और पैसा दोनों बेहतर होंगे।
लव- जीवन साथी के साथ संबंध मधुर होंगे। कुछ समय से चल रही गलतफहमियां दूर होंगी साथ ही संबंधों में पुनः नजदीकियां आएंगी।
स्वास्थ्य- खांसी जुकाम जैसे दिक्कत महसूस हो सकती हैं। लापरवाही ना करें क्योंकि वर्तमान नकारात्मक स्थितियों में अपना ध्यान रखना अति आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 7
कुंभ – पॉजिटिव- संतान की तरह से चल रही किसी समस्या का समाधान मिलने से मन में सुकून रहेगा। आप अपना ध्यान अपने व्यक्तिगत कार्यों पर केंद्रित कर पाएंगे। किसी समाज सेवी संस्था में भी आपका सहयोगात्मक योगदान रहेगा।
नेगेटिव- अभी धन के लाभ की अपेक्षा व्यय की संभावनाएं ज्यादा बन रही है। इसलिए अपनी बजट को भी ध्यान में रखकर चलना आवश्यक है। भाइयों से किस बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। मामलों को गुस्से और वाद-विवाद की अपेक्षा शांति से निपटाने की कोशिश करें।
व्यवसाय- वर्तमान व्यवसाय में जो काम चल रहे हैं इसमें कुछ नई उपलब्धियां प्राप्त होगी। इन पर बहुत अधिक मेहनत की आवश्यकता है क्योंकि निकट भविष्य में बहुत ही लाभदायक स्थितियां प्राप्त होगी। कमीशन संबंधी व्यवसाय में थोड़ा सावधानी बरतें।
लव- जीवनसाथी की सलाह आपके लिए संजीवनी बूटी का काम करेगी। और आप अपने कार्यों को और अधिक से चारों ओर से क्रियान्वित कर पाएंगे। विवाहेत्तर संबंधों से दूर रहें।
स्वास्थ्य- थकान की वजह से पैरों में दर्द व अपच जैसी शिकायत महसूस हो सकती है। लापरवाही ना करके तुरंत दवाई ले।
भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 9
मीन – पॉजिटिव- बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद व सहयोग आपके भाग्य में भी करेगा। उनका मान सम्मान व आदर बनाए रखें। घर में धार्मिक कृत्य संबंधी पूजा पाठ संपन्न हो सकता है। जिससे घर में सकारात्मक ऊर्जा व्याप्त होगी। तथा संबंधों में भी मधुरता बढ़ेगी।
नेगेटिव- कभी-कभी आपका क्रोध और जल्दबाजी आपके लिए परेशानियां उत्पन्न देते हैं। माहौल नकारात्मक हो जाता है। अपने व्यवहार को संयमित रखें जिससे घर का माहौल खराब ना हो। कुछ समय बच्चों के साथ भी व्यतीत करने से उनका मनोबल बढ़ेगा।
व्यवसाय- नौकरीपेशा लोगों का कोई टारगेट पूरा होने से बॉस व उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे साथ ही तरक्की के भी मार्ग प्रशस्त होंगे। मीडिया व कंप्यूटर से जुड़े व्यवसायों में लाभदायक स्थितियां बनेगी। प्रॉपर्टी संबंधी कोई महत्वपूर्ण डील भी संभव है।
लव- पारिवारिक जनों के साथ कुछ मनोरंजन संबंधी प्रोग्राम बनाएं किसी नजदीकी रिश्तेदार के साथ मिलना जुलना भी तनाव को कम करेगा और पारिवारिक नजदीकियां भी आएंगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा परंतु बदलते मौसम की वजह से लापरवाही बिल्कुल ना करें। समय पर अपना चेकअप बगैरा करवाते रहें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 4
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source


Article Categories:
राशीफल
Likes:
0

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *