पहली कथा: पौराणिक कथा के अनुसार किसी जगह पर एक गरीब किसान अपने परिवार के साथ अपना गुजर बसर करता था। उसके 2 पुत्र व 1 पुत्री यानी कुल तीन बच्चे थे। एक दिन खेत में हल चलाते हुए उसके हल में फंसकर नागिन के तीन बच्चों की मौत हो गई। यह देखकर नागिन काफी दुखी हुई। गुस्से में आकर नागिन ने उस किसान से बदला लेना का प्रण लिया। एक रात जब किसान अपने बच्चों के साथ सो रहा था। तो नागिन ने उस किसान, उसकी पत्नी और दोनों बच्चों को डसकर मार दिया।
वह नागिन जब दूसरे दिन उसकी पुत्री को डसने आई, तो उस लड़की ने डरकर नागिन के सामने दूध का कटोरा रख दिया और हाथ जोड़कर क्षमा मांगी। कहा जाता है कि इस दिन सावन शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि थी। नागिन ने प्रसन्न होकर कन्या से वर मांगने को कहा। लड़की ने अपने माता-पिता व भाई को जीवित होने का वर मांगा और साथ ही ये भी इच्छा जताई कि जो भी मनुष्य आज के दिन नाग-नागिन की पूजा करें उसे नाग कभी न डसे। नागिन तथास्तु कहकर वहां से चली गयी। उसी समय किसान का परिवार जीवित हो गया। (यह भी पढ़ें- नाग पंचमी पूजा का क्या है शुभ मुहूर्त और पूजा विधि, जानिए इस दिन क्यों की जाती है नागों की पूजा)
दूसरी कथा: एक कथा के अनुसार एक दिन कृष्ण जी अपने मित्रों के साथ यमुना तट पर खेल रहे थे। अचानक उनकी गेंद नदी में जा गिरी। कृष्ण जी गेंद निकालने के लिए नदी में कूद पड़े। तभी कालिया नाग ने उनपर आक्रमण कर दिया। बालकृष्ण ने कालिया नाग को सबक सिखाया और उसने कृष्ण जी से क्षमा याचना मांगी। कालिया नाग ने प्रतिज्ञा ली कि वह कभी भी गाँव वालों को परेशान नहीं करेगा। नाग कालिया पर कृष्ण जी की विजय के बाद इस दिन को नाग पंचमी के रूप में मनाया जाने लगा।
पढें Religion (Religion News) खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News)के लिए डाउनलोड करें Hindi News App.
Author Profile

Latest entries
राशीफल2023.03.30Horoscope Today 7 November Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : मेष और वृष राशिवालों के लिए अहम दिन, देखें क्या कहते हैं आपके सितारे – NBT नवभारत टाइम्स (Navbharat Times)
लाइफस्टाइल2023.03.30PS-2 Release Date Out | ‘पोन्नियिन सेलवन 2’ का ट्रेलर 29 मार्च को … – NavaBharat
धर्म2023.03.30क्या है भूतड़ी अमावस्या का रहस्य, किस दिन मनाई जा रही, क्या भूतों से माना जाता है संबंध? – News18 हिंदी
विश्व2023.03.30Women T20 World Cup: पाक के खिलाफ मैच से पहले भारत के लिए बुरी खबर! चोट के कारण स्मृति मंधाना – ABP न्यूज़