Latest News
T20 World Cup 2021 Schedule India – T20 World Cup 2021 Schedule in hindi – t20 world cup 2021 mein india team ka schedule – पिछली बार टी 20 वर्ल्ड 2016 भारत में खेला गया था जिसको वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को हरा कर जीता था। इस बार का भी वर्ल्ड कप भारत में खेला जाना था लेकिन कोरोना वायरस के कारण अब यह टूर्नामेंट यूएई में खेला जाएगा और इसके शुरुआती कुछ मैच ओमान में भी होंगे। टी20 वर्ल्ड कप के क्वालीफायर 17 अक्टूबर से शुरू होंगे जब कि टूर्नामेंट छह दिन बाद 23 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच मैच के साथ शुरू हो जाएगा। वहीं भारतीय टीम अपना पहला मैच पाकिस्तान के ख़िलाफ 24 अक्टूबर को खेलेगी। चलिए आज हम आपको इस टी 20 वर्ल्ड कप में भारत के शेड्यूल के बारे में बताते हैं।
भारतीय टीम को टी20 वर्ल्ड कप के लिए ग्रुप 2 में रखा गया है। भारत के साथ इस ग्रुप में पाकिस्तान, अफगानिस्तान, न्यूजीलैंड और क्वालीफायर राउंड से दो और टीमें भी रहेंगी। टीम इंडिया सुपर 12 मैच के बचे हुए दो मैचों को ग्रुप बी के विजेता (दुबई में पांच नवंबर) और ग्रुप ए से दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम (दुबई में आठ नवंबर) के ख़िलाफ खेलेगी। सुपर 12 के ग्रुप 1 में वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका के अलावा पहले राउंड में ग्रुप ए की विजेता और ग्रुप बी की रनरअप टीम शामिल होंगी।
Must Read:3 भारतीय गेंदबाज़ जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में जड़ा शतक
T20 World Cup 2021 Schedule India – T20 World Cup 2021 Schedule in hindi – upcoming cricket matches of india 2021
24 अक्टूबर, 2021: भारत बनाम पाकिस्तान, दुबई में शाम 7:30 बजे
31 अक्टूबर, 2021: भारत बनाम न्यूजीलैंड, दुबई शाम 7:30 बजे
3 नवंबर, 2021: भारत बनाम अफगानिस्तान, दुबई शाम 7:30 बजे
5 नवंबर, 2021: भारत बनाम क्वालीफायर (बी1), दुबई शाम 7:30 बजे
8 नवंबर: भारत बनाम क्वालीफायर (A2), दुबई शाम 7:30 बजे
हालांकि कुछ टीमों के खिलाड़ी आईपीएल के दौरान यूएई में पहले होंगे तो उन्हें पिचों के बारे में अच्छे से पता होगा। आईपीएल की वजह से पिचें धीमी हो सकती है। ऐसे में भारतीय टीम के लिए आईपीएल मददगार साबित हो सकता है। टी20 वर्ल्डकप पिछले साल ऑस्ट्रेलिया में भी खेला जानें वाला था लेकिन कोरोना वायरस के कारण इसे पोस्टपोन करना पड़ा।
Must Read:5 भारतीय बल्लेबाज़ जिन्होंने श्रीलंका के खिलाफ वनडे में बनाए सबसे ज़्यादा रन
टी20 वर्ल्डकप 2021 का पहला सेमीफाइनल अबु धाबी में 10 नवंबर को जबकि दूसरा सेमीफाइनल 11 नवंबर को दुबई में होगा। दोनों सेमीफाइनल्स पर रिज़र्व डे है। 14 नवंबर को रविवार को दुबई में फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। 15 नवंबर सोमवार को रिजर्व डे के रूप में रख दिया गया है।
T20 World Cup 2021 Schedule India
टी20 वर्ल्डकप के ग्रुप का ऐलान पहले ही कर दिया गया था। पहले राउंड में 8 टीमें सुपर 12 में जगह बनाने के लिए मैदान में उतरेंगी। आयरलैंड, नीदरलैंड, श्रीलंका और नामीबिया को ग्रुप ए में जब कि ग्रुप बी में ओमान, पीएनजी, स्कॉटलैंड और बांग्लादेश की टीम शामिल हैं। हर ग्रुप की टॉप 2 टीमें ही दूसरे राउंड यानी सुपर 12 में जा पाएंगी।
Must Read:इन 3 भारतीय गेंदबाज़ों ने श्रीलंका में हुए वन डे मैचों में छोड़ी अपनी छाप
T20 World Cup 2021 Schedule India, जैसी और भी रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।
Your email address will not be published.
Tentaran.com
Please follow and like us:
Author Profile

Latest entries
राशीफल2023.03.2908 मार्च 2023 का राशिफल: कर्क और सिंह राशि वाले रहेंगे टेंशन फ्री, कन्या राशि वालों का बढ़ेगा रुतबा – News18 हिंदी
लाइफस्टाइल2023.03.29Achha Sila Diya: राजकुमार राव और नोरा के गाने 'अच्छा सिला दिया' का टीजर रिलीज, टूटे आशिक के रूप में जंचे एक्टर – अमर उजाला
विश्व2023.03.29Yes World टोकन ने 80 देशों में यूटिलिटी सर्विसेज की शुरुआत की – ABP न्यूज़
टेक2023.03.29Myrtle Beach police track down multiple leads with technology analyzing bullets – WMBF